भारतीय बाजार में पिछले कई दिनों से लगातार सोने के भाव में गिरावट देखने को मिल रही है। दूसरी ओर चांदी के भाव में भी कुछ दिनों से नरमी देखी जा रही है।
नई दिल्ली: भारतीय बाजार में पिछले कई दिनों से लगातार सोने के भाव में गिरावट देखने को मिल रही है। दूसरी ओर चांदी के भाव में भी कुछ दिनों से नरमी देखी जा रही है। सोने के भाव में आज मंगलवार को भी अच्छी-खासी गिरावट हुई है। एचडीएफसी सिक्युरिटीज के मुताबिक, सोने के भाव में मंगलवार को 95 रुपये की गिरावट आई है। भाव में इस गिरावट से राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अब 10 ग्राम सोने की कीमत 38,460 रुपये पर आ गई है। सिक्युरिटीज के मुताबिक, कमजोर मांग और रुपये में मजबूती के चलते भाव में गिरावट देखी गई है। गौरतलब है कि सोमवार को दिल्ली में सोना 38,555 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

वहीं एचडीएफसी सिक्युरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (कमोडिटी) तपन पटेल के अनुसार, मंगलवार को 24 कैरेट सोने की कीमत में भी 95 रुपये की गिरावट हुई है। उन्होंने बताया कि कमजोर घरेलू मांग और रुपये में मजबूती के चलते सोने के भाव में कमी दर्ज की गई है। पटेल ने बताया कि मंगलवार को हाजिर रुपया एक डॉलर के मुकाबले 15 पैसे मजबूत होकर ट्रेंड कर रहा था।
भारत में आज के सोना की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
सोने के भाव में गिरावट के साथ ही चांदी की कीमत में भी मंगलवार को गिरावट दर्ज की गई। चांदी में मंगलवार को 128 रुपये की गिरावट आई है। भाव में इस गिरावट से अब एक किलो चांदी की कीमत 44,607 रुपये पर आ गई है। गौरतलब है कि सोमवार को चांदी 44,735 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। औद्योगिक इकाइयों और सिक्का कारोबारियों की लिवाली कम होने से चांदी की कीमतों में यह गिरावट दर्ज की गई है।
वहीं, अंतरराष्ट्रीय स्तर की बात करें, तो मंगलवार को न्यूयॉर्क में सोना 1,463 डॉलर प्रति औंस पर और चांदी 16.62 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रही थी। पटेल ने बताया कि नए अमेरिकी टैरिफ की समयसीमा 15 दिसंबर से पहले यूएस और चीन के बीच शुरुआती व्यापार सौदे की संभावनाओं के चलते वैश्विक स्तर पर बिकवाली देखी जा रही है, जिससे कीमतों में गिरावट आई है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications