आज हफ्ते के दूसरे दिन फिर से सोने के दाम में गिरावट दर्ज की गई है। सोने के साथ-साथ चांदी की कीमत में भी गिरावट आई।
नई दिल्ली: आज हफ्ते के दूसरे दिन फिर से सोने के दाम में गिरावट दर्ज की गई है। सोने के साथ-साथ चांदी की कीमत में भी गिरावट आई।

आज देशभर के सर्राफा बाजार में 10 ग्राम सोने का भाव सोमवार की तुलना में 381 रुपये गिरकर 51628 रुपये पर खुला। वहीं चांदी का भाव सोमवार की तुलना में 1,493 रुपये लुढ़ककर 64881 रुपये पर खुला। सोमवार को मामूली तेजी के बाद सोने के दाम में आज बड़ी गिरावट देखने को मिल रही है।
आज भारत में सोने की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
आज भारत में चांदी की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
सोने-चांदी का आज का भाव
देशभर के सर्ऱाफा बाजार पर एक नजर इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट पर जारी कतिए गए रेट के मुताबिक आज 25 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 51628 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। वहीं 23 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत में 51421 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई, वहीं 22 कैरेट वाले सोने की कीमत 47291 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई तो 18 कैरेट वाले सोने की कीमत गिरकर 38721 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई। जबकि चांदी की कीमत 64881 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। आपको बता दें कि इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट पर देशभर के 14 सर्राफा बाजारों में सोने-चांदी की मूल्य का औसत मूल्य निकालकर प्रकाशित किया जाता है।
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गिरे सोने के दाम
कोरोना वायरस संक्रमण की वैक्सीन को लेकर बढ़ती उम्मीदों के चलते दुनियाभर में सोने की कीमतें गिर रही है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने के दाम गिरकर 1929 डॉलर प्रति औंस पर आ गए है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि कोरोना वायरस की वैक्सीन में भले ही देर लगे। लेकिन, इलाज को लेकर उम्मीद बन रही है। कई थैरेपी के अच्छे रिजल्ट देखने को मिले है। इसीलिए अमेरिकी और एशियाई बाजारों में तेजी आई है। वहीं अगले कुछ दिनों में फिर से एक हल्की तेजी की उम्मीद लगाई जा सकती है।
सोने की कीमत में 5000 रुपए तक गिरे
दूसरी तरफ बता दें कि अंग्रेजी बिजनेस वेबसाइट के मुताबिक अगस्त महीने में ऊपरी स्तर से सोने की कीमत में 5000 रुपए तक की गिरावट आ चुकी है। 7 अगस्त को सोना अपने उच्चतम स्तर पर था। सोने का भाव 56,200 गिरकर से 51000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। जबकि चांदी की कीमत 12000 रुपये प्रति किलोग्राम तक सस्ती हो गई है। जहां चांदी अगस्त में अपने उच्चतम स्तर 78000 रुपए पर पहुंच गया था, वहीं अब चांदी की कीमत गिरकर 66000 रुपए के करीब पहुंच गई है।
कल्याण ज्वैलर्स लाएगी 1750 करोड़ रुपये का आईपीओ
वहीं दूसरी ओर बता दें कि कल्याण ज्वैलर्स आईपीओ लाने की तैयारी में है। इसके लिए कंपनी ने सेबी को सभी जरूरी दस्तावेज सौंप दिए हैं। कंपनी की योजना 1,750 करोड़ रुपये का आईपीओ लाने की है। भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) को सौंपे गए आवदेन दस्तावेज के अनुसार कंपनी 1,000 करोड़ रुपये मूल्य के नए शेयर जारी करेगी। वहीं 750 करोड़ रुपये मूल्य के शेयरों को बिक्री पेशकश के लिए रखेगी। कंपनी के प्रवर्तक टी.एस. कल्याणरमण कंपनी में अपनी हिस्सेदारी कम करते हुए 250 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचेंगे। वहीं 500 करोड़ रुपये तक के शेयरों की बिक्री पेशकश की जाएगी। इस साल जून के अंत तक कंपनी के देशभर के 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 107 शोरूम रहे। इसके अलावा कंपनी के 30 शोरूम पश्चिम एशियाई देशों में भी हैं।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
