आज सोने के दामों में जबरदस्त गिरावट आई। ईरान के साथ करीब एक सप्ताह से जारी तनाव के बीच अमेरिका के नरम रुख के कारण विदेश के साथ स्थानीय बाजार में भी सोने में आज भारी गिरावट रही।
नई दिल्ली: आज सोने के दामों में जबरदस्त गिरावट आई। ईरान के साथ करीब एक सप्ताह से जारी तनाव के बीच अमेरिका के नरम रुख के कारण विदेश के साथ स्थानीय बाजार में भी सोने में आज भारी गिरावट रही। यह 1,160 रुपए टूटकर 41,170 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। चांदी 1,735 रुपए लुढ़ककर करीब एक सप्ताह के निचले स्तर 47,825 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई।

इराक में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर ईरान द्वारा बुधवार को किए गए मिसाइल हमलों के बाद पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ गया था। इस कारण कल दोनों कीमती धातुओं में जबरदस्त तेजी रही। लेकिन वाशिंगटन में स्थानीय समयानुसार पूर्वाह्न 11.30 बजे अमेरिका राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की प्रेस वार्ता के बाद तनाव काफी कम हो गया। ट्रंप ने नरम रुख अख्तियार करते हुए शांति का आह्वान किया। उन्होंने ईरान पर किसी सामरिक कार्रवाई की बात किए बिना सिर्फ आर्थिक प्रतिबंधों तक अपनी प्रतिक्रिया सीमित रखी। वहीं पीली धातु का विदेश में ऊपर जाता ग्राफ अचानक नीचे की ओर उतरा। आज इसमें और गिरावट दर्ज की गई। सोना हाजिर 11.60 डॉलर टूटकर 1,545.80 डॉलर प्रति औंस रह गया। फरवरी का अमेरिकी सोना वायदा भी 12.30 डॉलर की गिरावट में 1,547.90 डॉलर प्रति औंस बोला गया। चांदी हाजिर 0.18 डॉलर फिसलकर 17.91 डॉलर प्रति औंस पर आ गई।
भारत में आज के सोना की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
आठ ग्राम गिन्नी की कीमत में गिरावट
स्थानीय बाजार में सोना स्टैंडर्ड 1,160 रुपए लुढ़ककर 41,170 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। सोना बिटुर भी इतनी ही गिरावट के साथ 41,000 रुपए प्रति दस ग्राम पर रहा। आठ ग्राम वाली गिन्नी 500 रुपए टूटकर 30,800 रुपए के भाव बिकी। चांदी हाजिर 1,735 रुपए का गोता लगाते हुए 47,825 रुपए प्रति किलोग्राम रह गई। यह 02 जनवरी के बाद का निचला स्तर है। चांदी वायदा भी 2,016 रुपए लुढ़ककर 46,777 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई। सिक्का लिवाली और बिकवाली में 30-30 रुपए की गिरावट रही। ये क्रमश: 970 रुपए और 980 रुपए प्रति इकाई बिके।
भारत में आज के चांदी की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
आज दोनों कीमती धातुओं के भाव
सोना स्टैंडर्ड प्रति 10 ग्राम : 41,170 रुपए
सोना बिटुर प्रति 10 ग्राम : 41,000 रुपए
चांदी हाजिर प्रति किलोग्राम : 47,825 रुपए
चांदी वायदा प्रति किलोग्राम : 46,777 रुपए
सिक्का लिवाली प्रति इकाई : 970 रुपए
सिक्का बिकवाली प्रति इकाई : 980 रुपए
गिन्नी प्रति आठ ग्राम : 30,800 रुपए
More From GoodReturns

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका

Airtel के पॉपुलर प्लान्स अचानक लिस्ट से गायब, रिचार्ज से पहले चेक करें ये जरूरी अपडेट

TRAI का नया फरमान: अब रिचार्ज प्लान्स में नहीं छिपेगी कोई जानकारी, Jio-Airtel को देना होगा पूरा ब्यौरा

UPI पेमेंट पर एक्स्ट्रा चार्ज? दुकानदार की मनमानी रोकने के लिए जानें अपने अधिकार

बाजार में उथल-पुथल: 0-90 दिन से 3 साल तक निवेश का सही गणित क्या है?

Airtel Unlimited 5G का सच: 300GB की लिमिट और हॉटस्पॉट का क्या है पंगा? रिचार्ज से पहले ये जरूर देखें



Click it and Unblock the Notifications