Mahindra November Offer : भारत में चुनिंदा महिंद्रा डीलरशिप इस महीने अपने अधिकांश प्रोडक्ट्स पर छूट दे रही हैं। इन बेनेफिट में नकद छूट, एक्सचेंज बोनस, कॉर्पोरेट छूट और कॉम्प्लिमेंट्री एक्सेसरीज शामिल हैं। इन सभी तरीकों से आप कारों पर छूट ले सकते हैं। यदि आप महिंद्रा की कोई नयी कार खरीदना चाहते हैं तो यह गोल्डन चांस की तरह है। आगे जानिए किस कार पर कितनी छूट मिल रही है।

महिंद्रा एक्सयूवी 300
महिंद्रा एक्सयूवी 300 के डीजल से चलने वाले वेरिएंट पर 23,000 रुपये तक की नकद छूट मिल रही है। साथ ही 25,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस और 4,000 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसी तरह कार पर 10,000 रुपये की एक्सेसरीज़ का लाभ भी उठाया जा सकता है। सब-फोर मीटर एसयूवी के चुनिंदा पेट्रोल वेरिएंट पर 29,000 रुपये तक की नकद छूट और 25,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस दिया जा रहा है। वहीं 4,000 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट और 10,000 रुपये की एक्सेसरीज़ दी जा रही है।
महिंद्रा मराजो
महिंद्रा मराजो पर मिलने वाले डिस्काउंट में 20,000 रुपये तक का कैश डिस्काउंट है। इसी तरह 10,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस भी दिया जा रहा है। आप 5,200 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट भी ले सकते हैं। बोलेरो कार पर 6,500 रुपये की नकद छूट दी जा रही है। आप ये कार 10,000 रुपये तक के एक्सचेंज बोनस के साथ भी खरीद सकते हैं। आपको 3,000 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट और 8,500 रुपये की एक्सेसरीज दी जाएगी।
इन कारों पर कोई ऑफर नहीं है
कई महिंद्रा कारों पर कोई छूट या बेनेफिट नहीं दिया जा रहा है। इनमें स्कॉर्पियो क्लासिक, स्कॉर्पियो-एन, थार और एक्सयूवी700 शामिल हैं।

महिंद्रा की अक्टूबर सेल्स
महिंद्रा की बिक्री अक्टूबर 2022 में 32,226 यूनिट रही। पैसेंजर व्हीकल सेगमेंट (जिसमें यूवी, कार और वैन शामिल हैं) ने इसी अवधि में 32,298 यूनिट बेचीं। यह केयूवी 100 और मराजो की तुलना में महिंद्रा की एसयूपी की लोकप्रियता को दर्शाता है।
महिंद्रा की कारों की प्राइस लिस्ट
10 लाख रु से कम कीमत वाली कारें :
- महिंद्रा केयूवी100 एनएक्सटी : शुरुआती कीमत 6.21 लाख रुपये
- महिंद्रा एक्सयूवी 300 : शुरुआती कीमत 8.41 लाख रुपये
- महिंद्रा बोलेरो नियो : शुरुआती कीमत 9.48 लाख रुपये
- महिंद्रा बोलेरो : शुरुआती कीमत 9.53 लाख रुपये
13.40 लाख रु तक कीमत वाली कारें :
- महिंद्रा एक्सयूवी 300 टर्बो एक्सपोर्ट : शुरुआती कीमत 10.35 लाख रुपये
- महिंद्रा स्कॉर्पियो क्लासिक : शुरुआती कीमत 11.99 लाख रुपये
- महिंद्रा स्कॉर्पियो-एन : शुरुआती कीमत 11.19 लाख रुपये
- महिंद्रा मराजो : शुरुआती कीमत 13.39 लाख रुपये

महिंद्रा की सबसे अधिक कीमत वाली कारें :
- महिंद्रा एक्सयूवी 700 : शुरुआती कीमत 13.45 लाख रुपये
- महिंद्रा थार : शुरुआती कीमत 13.58 लाख रुपये
- महिंद्रा अल्टुराज जी4 : शुरुआती कीमत 30.68 लाख रुपये
महिंद्रा की जल्द आने वाली कारें और अनुमानित दाम :
आने वाली सस्ती कारें :
- महिंद्रा ईकेयूवी 100 : 9 लाख रुपये
- महिंद्रा बीई.05 : 12 लाख रुपये
- महिंद्रा एक्सयूवी 400 : 14 लाख रुपये
- महिंद्रा फाइव डोर थार : 15 लाख रुपये
आने वाली महंगी कारें :
- महिंद्रा एक्सयूवी.ई8 : 21 लाख रुपये
- महिंद्रा बीई.09 : 22 लाख रुपये
- महिंद्रा बीई.07 : 25 लाख रुपये
- महिंद्रा एक्सयूवी.ई9 : 50 लाख रुपये
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications