नई दिल्ली, फरवरी 7। भारत में ई-कॉमर्स रिटेलर फ्लिपकार्ट पर ऐप्पल आईफोन 13 की पहले के मुकाबले कम कीमत पर उपलब्ध है। फ्लिपकार्ट की कीमतों में गिरावट आई है। न केवल आईफोन 13 बल्कि आईफोन 12 की भी कीमतों में कटौती की गई है। ये छूट उन खरीदारों के लिए भी उपलब्ध है जो इन फोनों को आईस्टोर इंडिया से खरीदना चाहते हैं।
कितना हुआ प्राइस कट
मिली जानकारी के अनुसार आईफोन 13 की कीमतों में 5,000 रुपये की कटौती की गयी है, जो इस फोन की कीमत 74990 रु तक कम करती है। इसके अलावा अतिरिक्त छूट और ऑफ़र भी इस समय आईफोन 13 पर मिल रहे हैं।
आईफोन 13 पर छूट
फ्लिपकार्ट पर आईफोन 13 की कीमतों में 5,000 रुपये की कटौती के अलावा 18,850 रुपये तक का एक्सचेंज डिस्काउंट, बैंक ऑफर्स और कैशबैक बेनेफिट भी मिल सकते हैं। विशेष रूप से ये छूट 128 जीबी, 256 जीबी और 512 जीबी सहित आईफोन के सभी स्टोरेज विकल्पों पर लागू है। ये तीन स्टोरेज वेरिएंट फोन फ्लिपकार्ट पर 5,000 रुपये की छूट के साथ क्रमशः 74,990 रुपये, 84,990 रुपये और 1,04,900 रुपये में उपलब्ध हैं।
एक्सचेंज ऑफर
एक्सचेंज ऑफर के साथ आईफोन 13 आपके लिए 56,050 रुपये की कीमत से उपलब्ध होगा। मगर ध्यान रहे कि एक्सचेंज ऑफर उस मॉडल पर निर्भर करता है जिसमें आप ट्रेड करेंगे। यानी उसकी कंडीशन कैसी है आदि। दूसरी ओर आईस्टोर इंडिया आईफोन 13 को 51,000 रुपये की शुरुआती कीमत पर बेच रहा है। ट्रेड-इन सभी स्टोर मॉडल पर लागू होता है और यह आईफोन एसई की फर्स्ट जेन से लेकर आईफोन 6 और नए वेरिएंट तक के मॉडल को स्वीकार करता है। आईफोन 12 की एक्सचेंज वैल्यू 31,120 रुपये है जबकि आईफोन 11 प्रो मैक्स की 36,485 रुपये है।
ये हैं बैंक ऑफर
इसके अलावा, खरीदारी के लिए एसबीआई, कोटक बैंक या आईसीआईसीआई बैंक से क्रेडिट कार्ड का उपयोग करने पर अतिरिक्त बैंक ऑफर्स भी हैं। खरीदार इनमें से किसी भी कार्ड का उपयोग करके आईफोन 13 खरीदने पर 6,000 रुपये तक का कैशबैक प्राप्त कर सकते हैं।
ऐप्पल आईफोन 12 मिनी डिस्काउंट
आईफोन 12 मिनी की बात करें तो इस स्मार्टफोन को डिस्काउटं के साथ 49,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर खरीदा सकता है। वैसे तो फ्लिपकार्ट पर इसकी वास्तविक कीमत 59,900 रुपये है, मगर यह 9,901 रुपये के डिस्काउंट के साथ उपलब्ध है। कूपन और ऑफर्स के रूप में और भी ऑफर्स हैं। फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड के यूजर्स को 5 फीसदी प्रीमियम अनलिमिटेड कैशबैक मिलेगा। इस फोन पर एक्सचेंज बोनस भी है। आपके द्वारा एक्सचेंज किए जाने वाले मॉडल के आधार पर 15,850 रुपये तक का एक्सचेंज डिस्काउंट मिलेगा। आईफोन 12 मिनी के 128 जीबी वेरिएंट पर 15 फीसदी की छूट उपलब्ध है, जिससे खरीदारों को फ्लिपकार्ट पर यह फोन 54,999 रुपये में मिल जाएगा। वेबसाइट पर 64 जीबी वैरिएंट वाले आईफोन 12 मिनी पर समान बैंक छूट मिल रहे हैं।
पिछले महीने के ऑफर
पिछले महीने ऐप्पल का आईफोन 12 मिनी फ्लिपकार्ट पर 41,999 रुपये में उपलब्ध था। वैसे इस फोन की कीमत 59900 रु है। यानी फ्लिपकार्ट पर उस समय फोन पर 29 फीसदी की भारी भरकम छूट दी जा रही थी। मगर इस फोन पर मिल रहा ये इकलौता ऑफर नहीं था। आईफोन 12 मिनी पर पिछले महीने फ्लिपकार्ट पर कई सारे ऑफर मिल रहे थे।
More From GoodReturns

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications