Anil Ambani: कर्ज में डूबी अनिल अंबानी की कंपनी रिलायंस कैपिटल का दिवालिया हाल कैसे हुआ इसको लेकर एक अहम रिपोर्ट आई है। इस रिपोर्ट में दावा किया गया है कि रिलायंस कैपिटल समूह ने अपनी अलग-अलग इकाइयों को वित्त वर्ष 2019-20 में बेताहाशा लोन बांटे हैं। रिपोर्ट के अनुसार कर्ज बांटने के कारण से रिलायंस कैपिटल पर 1,755 करोड़ रुपये से अधिक का वित्तीय बोझ खड़ा हो गया है।

दिवालिया होने वाली है कंपनी
दिवालीया प्रक्रिया से गुजर रही रिलायंस कैपिटल के प्रशासक को सौंपी गयी लेनदेन ऑडिटर की रिपोर्ट में यह बात निकल कर आई है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि दिवाला और दिवालियापन संहिता, 2016 के तहत नियुक्त रिलायंस कैपिटल के लेनदेन की की जांच की जा रही है। इसी जांच में लोन बाटने की बात सामने आई है।
रिलायंस कैपिटल के मुताबिक लेनदेन ऑडिटर की रिपोर्ट को आधार बनाकर प्रशासक ने 22 अक्टूबर को राष्ट्रीय कंपनी कानून न्यायाधिकरण (एनसीएलटी) की मुंबई पीठ के के सामने कुल सात कंपनियों को भुगतान के संबंध में आवेदन दिया है।
किसे किसे दिए लोन
रिपोर्ट की मानें तो रिलायंस कैपिटल ने अपने फर्म एंटरटेनमेंट नेटवर्क को 1,142.08 करोड़ रुपये, रिलायंस यूनिकॉर्न एंटरप्राइजेज को 203.01 करोड़ रुपये, रिलायंस बिग एंटरटेनमेंट (आरबीईपीएल) को 162.91 करोड़ रुपये और रिलायंस ब्रॉडकास्ट नेटवर्क 13.52 करोड़ रुपये का लोन दिया है। अनील अंबानी की कंपनी ने रिलायंस अल्फा सर्विसेज को 39.30 करोड़ रुपये और जैपक डिजिटल एंटरटेनमेंट (जपाक) को 17.24 करोड़ रुपये के का कर्च बाटा हैं। रिपोर्ट के अनुसार इन कंपनियों को दिए गए कर्ज की वजह से रिलायंस कैपिटल की दिवालिया हालत हुई है। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि रिलायंस कैपिटल समूह ने अपनी अलग-अलग इकाइयों को वित्त वर्ष 2019-20 में बेताहाशा लोन बांटे हैं। रिपोर्ट के अनुसार कर्ज बांटने के कारण से रिलायंस कैपिटल पर 1,755 करोड़ रुपये से अधिक का वित्तीय बोझ खड़ा हो गया है।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
