नयी दिल्ली। कर्ज में डूबे भारतीय कारोबारी अनिल अंबानी ने बीते शुक्रवार को ब्रिटेन की एक अदालत को बताया कि वह एक साधारण जीवन जीते हैं, सिर्फ एक कार चलाते हैं और अपनी कानूनी फीस का भुगतान करने के लिए अपने पास मौजूद गहने उन्होंने बेच दिए हैं। उन्होंने कहा कि जनवरी से जून 2020 के बीच उन्होंने जितने गहने बेचे उनके लिए उन्हें 9.9 करोड़ रुपये मिले। उन्होंने ये भी कहा कि अब उनके पास कुछ भी नहीं है। यानी कोई भी कीमती वस्तु। जब उनसे लक्जरी कारों के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा ये मीडिया की काल्पनिक कहानियां हैं। मेरे पास कभी भी रोल्स रॉयस नहीं रही। उन्होंने सिर्फ एक कार का उपयोग करने की बात कही।
क्या है पूरा मामला
22 मई 2020 को ब्रिटेन के उच्च न्यायालय ने अंबानी को 12 जून 2020 तक तीन चीनी बैंकों को कानूनी लागतों में 7 करोड़ रु और 5,281 करोड़ रु का कर्ज लौटाने को कहा था। मगर इस राशि की पेमेंट नहीं की गई। फिर 15 जून को चीनी बैंकों ने इंडस्ट्रियल एंड कमर्शियल बैंक ऑफ़ चाइना लिमिटेड के नेतृत्व में अंबानी से उनकी संपत्ति पर खुलासा करने को कहा था। 29 जून को अंबानी को दुनिया भर में अपनी सभी संपत्ति, 100,000 लाख डॉलर (लगभग 74 लाख रुपये) के लिए एक हलफनामा पेश करने का आदेश दिया गया, चाहे वे पूरी तरह से या संयुक्त रूप से उनके स्वामित्व में हों, और चाहे वह उनके नाम पर हों या नहीं।
कंपनी पर कर्ज
अंबानी भारत से ही शुक्रवार को वीडियो-कॉन्फ्रेंस के माध्यम से पेश हुए। अंबानी ने कहा कि उन्होंने रिलायंस इनोवेंचर्स को 5 अरब रु का लोन दिया था और अब उन्हें लोन की शर्तें याद नहीं हैं। उन्होंने यह भी कहा कि रिलायंस इनोवेंचर्स में उनके 1.2 करोड़ इक्विटी शेयर "बेकार" हैं और परिवार के ट्रस्ट सहित दुनिया भर में किसी भी ट्रस्ट में उनका कोई हिस्सा नहीं है। 31 दिसंबर 2019 को 40.2 लाख रुपये के बैंक बैलेंस से 1 जनवरी 2020 तक रातोंरात उनका बैंक बैलेंस घट कर 20.8 लाख रु रह गया। अंबानी ने कहा कि कुछ समय पहले तक भारत में सबसे अमीर व्यक्तियों में से एक होने के बावजूद अब उनके पास 110,000 डॉलर मूल्य की एक कलाकृति है।
टीना और अनिल अंबानी कलेक्शन
जब उनसे टीना और अनिल अंबानी कलेक्शन के बारे में पूछा गया तो टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार उन्होंने कहा कि ये उनकी पत्नी (टीना अंबानी) का कलेक्शन है। जब उनसे उनके निजी हेलीकॉप्टर के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि जब तक मैं इसे निजी उपयोग के लिए इस्तेमाल नहीं करता मैं इसके लिए भुगतान नहीं करता। उनसे सवाल हुआ कि ऐसी भी खबरें हैं कि आपने अपनी पत्नी टीना को एक लग्जरी मोटर याट गिफ्ट किया है। उन्होंने इसके जवाब में कहा कि मुझे समुद्री से घबराहट है इसलिए जब यह याट आई उसके बाद मैंने इसका इस्तेमाल नहीं किया।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
