नई दिल्ली, जून 12। वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) काउंसिल की 44वीं बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए हैं। इस बैठक के बाद वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बताया कि ब्लैक फंगस की दवाओं पर टैक्स में कटौती का फैसला हुआ है। इसके अलावा कोरोना से जुड़ी दवाओं और एंबुलेंस समेत अन्य उपकरणों पर भी जीएसटी को घटाया गया है। हालांकि बैठक में कोविड की वैक्सीन पर 5 फीसदी जीएसटी बरकरार रखा गया है।
एंबुलेंस पर लगेगी 12 फीसदी जीएसटी
जीएसटी काउंसिल की बैठक में एंबुलेंस पर टैक्स की दरों को घटाया गया है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बैठक खत्म होने के बाद बताया है कि एंबुलेंस पर जीएसटी की दर को घटाकर 12 फीसदी करने का फैसला किया है। अभी तक एंबुलेंस पर 28 फीसदी की दर से जीएसटी लागू थी। इसके अलावा ब्लैक फंगस के इलाज में Tocilizumab और एम्फोथ्रेसिन-बी पर लगने वाला 5 फीसदी जीएसटी न लेने का फैसला किया गया है।
जीएसटी काउंसिल के ये हैं बड़े फैसले
पल्स ऑक्सीमीटर पर जीएसटी 12 फीसदी से घटाकर 5 फीसदी किया।
वेंटिलेटर पर 12 फीसदी से घटाकर 5 फीसदी किया।
रेमडेसिविर पर 12 फीसदी से 5 फीसदी किया।
मेडिकल ग्रेड ऑक्सीजन पर 12 फीसदी से घटाकर 5 फीसदी।
ऑक्सीजन कंसंट्रेटर पर 12 फीसदी से घटाकर 5 फीसदी किया।
इलेक्ट्रिक फर्नेसेज पर 12 फीसदी से घटाकर 5 फीसदी किया।
तापमान मापने के यंत्र पर 12 फीसदी से घटाकर 5 फीसदी टैक्स किया।
हाई-फ्लो नेजल कैनुला डिवाइस पर टैक्स को 12 फीसदी से घटाकर 5 फीसदी किया।
हेपारीन दवा पर टैक्स 12 फीसदी से घटाकर 5 फीसदी किया।
कोविड टेस्टिंग किट पर 12 फीसदी के बजाए 5 फीसदी टैक्स किया।
आरटी-पीसीआर मशीन पर नहीं घटा टैक्स
जीएसटी काउंसिल की बैठक में कोविड से जुड़ी कई अन्य वस्तुओं पर टैक्स में कोई कटौती नहीं की गई है। इसमें आरटी -पीसीआर मशीन, आरएनए मशीन और जीनोम सीक्वेंसिंग मशीन पर टैक्स की दरों में कोई कटौती नहीं हुई है। इन पर 18 फीसदी की दर से टैक्स लगता रहेगा। इसके अलावा जीनोम सीक्वेंसिंग किट्स पर लगने वाले 12 फीसदी टैक्स को भी बरकरार रखा गया है। कोविड टेस्टिंग किट बनाने में इस्तेमाल होने वाले कच्चे माल पर भी टैक्स की दरों में कोई कटौती नहीं की गई है।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
