नयी दिल्ली। रिलायंस रिटेल से जुड़ी एक और डील सामने आई है। मगर इस बार रिलायंस रिटेल में हिस्सेदारी बेचने नहीं बल्कि कंपनी द्वारा एक स्टार्टअप के शेयर खरीदने की खबर है। रिलायंस रिटेल वेंचर्स ने 182.12 करोड़ रु के सौदे में ऑनलाइन फर्नीचर स्टार्टअप अर्बन लैडर होम डेकोर सॉल्यूशंस के 96 फीसदी इक्विटी शेयर खरीद लिए हैं। रिलायंस रिटेल रिलायंस इंडस्ट्रीज की सब्सिडरी कंपनी है, जो कि मार्केट कैपिटल के लिहाज से भारत की सबसे बड़ी कंपनी है। बता दें कि रिलायंस रिटेल अर्बन लैडर की बाकी हिस्सेदारी भी खरीद सकती है। इसके लिए कंपनी 75 करोड़ रु का निवेश और कर सकती है। हालांकि इसके लिए दिसंबर 2023 तक का समय लग सकता है।

कब हुई अर्बन लैडर की शुरुआत
अर्बन लैडर एक 8 साल पुराना स्टार्टअप है। ये स्टार्टअप होम फर्नीचर और सजावट उत्पादों के लिए एक डिजिटल प्लेटफॉर्म चलाता है। भारत के कई शहरों में इसके रिटेल स्टोरों की एक चेन भी है। 2018 में ऑनलाइन फर्नीचर रिटेलर की वैल्यू लगभग 1,200 करोड़ रु थी, जो 2019 में घट कर लगभग 750 करोड़ रु रह गई। वित्त वर्ष 2016-17, 2017-18 और 2018-19 में इसका टर्नओवर क्रमश: 50.61 करोड़ रु, 151.22 करोड़ रु और 434 करोड़ रु था।
क्या होगा रिलायंस रिटेल को फायदा
अर्बन लैडर में हिस्सेदारी खरीदने से रिलायंस ग्रुप के डिजिटल और नये कॉमर्स इनिशिएटिव को दिशा मिलेगी और इसके कंज्यूमर प्रोडक्ट्स पोर्टफोलियो का विस्तार होगा। इस सौदे के लिए किसी तरह की सरकारी और नियामक मंजूरी की जरूरत नहीं है। ई-फर्नीचर मार्केट में अर्बन लैडर एक बड़ा नाम रही है। इसके बिकने से इस सेक्टर में फ्लिपकार्ट, अमेजन और पेपरफ्राई की दबदबा रहेगा।
रिलायंस रिटेल के लिए डील
रिलायंस रिटल की हिस्सेदारी बेचने के लिए कई डील हुई हैं। हाल ही में सऊदी अरब के पब्लिक इन्वेस्टमेंट फंड (पीआईएफ) ने रिलायंस रिटेल में 2.04 फीसदी हिस्सेदारी के लिए लगभग 1.3 अरब डॉलर (करीब 9,555 करोड़ रुपये) का निवेश करने का ऐलान किया था। सऊदी पीआईएफ से पहले रिलायंस रिटेल ने वैश्विक निवेशकों से 37,710 करोड़ रुपये जुटाए हैं। इनमें सिल्वर लेक, केकेआर, जनरल अटलांटिक, मुबाडाला, जीआईसी, टीपीजी और एडीआईए शामिल हैं।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications