नयी दिल्ली। ई-कॉमर्स दिग्गज फ्लिपकार्ट ग्रुप ने वॉलमार्ट इंडिया की 100 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीद ली है। इसने एक नया डिजिटल मार्केटप्लेस फ्लिपकार्ट होलसेल भी लॉन्च किया है। इस डील से फ्लिपकार्ट वॉलमार्ट की मजबूत होसलेल क्षमता का लाभ उठा सकेगी। साथ ही इसे किराने और एमएसएमई के लिए ग्रोथ बढ़ाने में भी मदद मिलेगी। इससे किराना कारोबार भी मजबूत होगा जिसमें बहुत तेजी से प्रतिस्पर्धी बढ़ती जा रही है। फ्लिपकार्ट ग्रुप के मुख्य कार्यकारी अधिकारी कल्याण कृष्णमूर्ति के मुताबिक फ्लिपकार्ट होलसेल लॉन्च करने से हम अब देश भर के छोटे व्यवसायों के लिए टेक्नोलॉजी, रसद और फाइनेंस में अपनी क्षमताओं का विस्तार करेंगे।
अगस्त में होगी फ्लिपकार्ट होलसेल की शुरुआत
फ्लिपकार्ट होलसेल को अगस्त में शुरू किया जाएगा। शुरू में किराना और फैशन कैटेगरी के लिए पायलट सर्विस शुरू होगी। इसकी अगुवाई फ्लिपकार्ट के अनुभवी अधिकारी आदर्श मेनन करेंगे। वॉलमार्ट इंडिया में मुख्य कार्यकारी अधिकारी समीर अग्रवाल एक सुचारु ट्रांजिशन सुनिश्चित करने के लिए कंपनी के साथ बने रहेंगे, जिसके बाद वह वॉलमार्ट के भीतर एक अन्य भूमिका में पहुंचेंगे। कल्याण कृष्णमूर्ति के अनुसार वॉलमार्ट इंडिया के अधिग्रहण से होलसेल कारोबार और बेहतर होगा और ये किराना तथा एमएसएमई की आवश्यकताओं को पूरा कर सकेगी।
किराना और एमएसएमई की भूमिका अहम
किराना और एमएसएमई भारत के खुदरा ईकोसिस्टम के लिए एक सेंटर की तरह हैं और फ्लिपकार्ट होलसेल इनकी जरूरतों को पूरा करने पर ध्यान देगी। इसके अलावा किराना और एमएसएमई के पास विभिन्न फ्लिपकार्ट कार्यक्रमों के जरिए नई इनकम हासिल करने के लिए क्रेडिट ऑप्शन और अवसरों मिलेंगे। बेस्ट प्राइस में 15 लाख से अधिक सदस्य हैं जिनमें किराना और अन्य एमएसएमई शामिल हैं। वॉलमार्ट और फ्लिपकार्ट एक-दूसरे की क्षमता और खास विशेषज्ञता का फायदा उठाकर साझा मिशन में भारतीय व्यवसाय का विस्तार और सफल बनाएंगी।
2 साल पहले हुई थी डील
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि लगभग 2 साल पहले 16 अरब डॉलर की एक डील में वॉलमार्ट ने फ्लिपकार्ट की 77 फीसद हिस्सेदारी खरीद ली थी। मगर अब फ्लिपकार्ट ने पूरी की पूरी वॉलमार्ट इंडिया को ही खरीद लिया। वैसे फ्लिपकार्ट ने ये डील ऐसे समय पर की है जब रिलायंस की जियोमार्ट भारत के ई-कॉमर्स सेक्टर में बहुत तेजी से अपने पैर पसार रही है। फ्लिपकार्ट होलसेल की शुरुआत के बाद इसका सीधा मुकाबला न सिर्फ जियोमार्ट बल्कि उड़ान, मेट्रो कैश एंड कैरी और अमेजन से भी होगा।
More From GoodReturns

Lumino Industries IPO: आज बंद हो रहा है मौका! रिटेल की भारी डिमांड, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?



Click it and Unblock the Notifications
