नई दिल्ली, सितंबर 6। अपने कस्टमर्स के लिए पोस्ट ऑफिस ने बहुत सारी सेवाओं को बढ़ा दिया है। अब बचत खाता धारक घर बैठे ही पब्लिक प्रोविडेंट फंड (पीपीएफ) खाता खोल और बंद आसानी से कर सकते हैं। हॉल ही में पोस्ट ऑफिस की तरफ से अपने सेविंग बैंक अकाउंट होल्डर्स (पीओएसबी) को मिलने वाली डिजिटल सेवाओं में वृद्धि की है। यूजर्स अब डीओपी इंटरनेट बैंकिंग की सहायता से अपना पीपीएफ खाते को खोल और मैच्योरिटी पूरी होने के बाद अपने खाते को बंद भी कर सकते है। 30 अगस्त 2022 को पोस्ट ऑफिस की तरफ से जारी सर्कुलर में इसकी जानकारी ही गई है।
केवल अपने ही नाम से पीपीएफ खाते खोल और बंद कर सकते है
पीओएसबी यूजर्स डीओपी इंटरनेट बैंकिंग पर लॉगिन कर जनरल सर्विस के तहत पीपीएफ खाता खोल या बंद कर सकते है। मगर ध्यान रखने योग्य बात ये हैं कि डीओपी इंटरनेट बैंकिंग यूजर्स सिर्फ अपने ही नाम से पीपीएफ खाता ओपन कर सकेंगे। डीओपी इंटरनेट बैंकिंग यूजर्स अपने पीपीएफ खाते में नॉमिनी भी बना सकते है। मगर केवल उसे ही नॉमिनी बना सकते है जो उसके पीओएसबी खाते से जुड़ा है।
ऐसे खोल सकते है डीओपी इंटरनेट बैंकिंग यूजर्स पीपीएफ अकाउंट
इसके लिए आपको सबसे पहले डीओपी इंटरनेट बैंकिंग में जाकर लॉगिन करना होगा। इसके बाद आपको जनरल सर्विस विकल्प पर क्लिक करना होगा। उसके बाद आप सर्विस रिक्वेस्ट पर जाए उसके बाद आप न्यू रिक्वेस्ट का विकल्प चुनें अब आप पीपीएफ पर क्लिक करें इसके बाद आप ओपन अ पीपीएफ अकाउंट पर चुनें। पहली बार आप कम से कम 500 रु जमा और ज्यादा 50 के मल्टीपल डेढ़ लाख रुपये तक जमा कर अकाउंट शुरु कर सकते हैं। उसके बाद आप पीपीएफ खाते को उस पोस्ट ऑफिस के सेविंग (पीओएसबी) से लिंक करें ताकि पीपीएफ आसानी से ऑटोमैटिक ट्रांसफर हो सके। आप पोस्ट ऑफिस डिपार्टमेंट के संबंधित नियम और शर्तों को पढ़कर क्लिक हर बटन पर क्लिक करें। उसके बाद आप सबमिट ऑनलाइन बटन पर क्लिक करें। आखिरी में मिले ट्रांजेक्शन पासवर्ड को दर्ज करें और सबमिट करें और डिपॉजिट रिसिप्ट पर क्लिक कर रिसिप्ट को डाउनलोड कर सुरक्षित रख ले।
ऐसे करें बंद मैच्योर पीपीएफ अकाउंट को
इस ऑप्शन से केवल मैच्योर पीपीएफ खाता ही बंद किए जा सकते है। स्पेसिफिक शर्तों के तहत टाइम से पहले पीपीएफ अकाउंट बंद करने की अनुमति दी जाती है। इसके लिए आपको संबंधित पोस्ट ऑफिस में जाकर पीपीएफ खाता बंद करने का फॉर्म भरकर पासबुक और अन्य जरूरी दस्तावेज के साथ प्रक्रिया को पूरी करनी होगी।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications