उच्चतम स्तर पर सोना और चांदी की कीमत, जानें आज का भाव

आज लगातार तीसरे दिने सोने चांदी के भाव में तेजी आई।

नई द‍िल्‍ली: आज लगातार तीसरे दिने सोने चांदी के भाव में तेजी आई। विदेशों में सप्ताहांत पर दोनों कीमती धातुओं में रही तेजी तथा स्थानीय जेवराती मांग में मजबूती से दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने के दाम आज 320 रुपए चमककर 41,770 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। स्थानीय बाजार में लगातार तीसरे दिन सोने और चांदी की कीमत में इजाफा हुआ है। चांदी की कीमत भी 840 रुपए की बड़ी बढ़त के साथ 48,300 रुपए प्रति किलोग्राम के भाव बिकी। यह दोनों कीमती धातुओं का 08 जनवरी के बाद का उच्चतम स्तर है।

Big Change In The Rate Of Gold And Silver For The Third Consecutive Day

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में सोना और चांदी चमके
लंदन एवं न्यूयॉर्क से मिली जानकारी के अनुसार, सप्ताह के अंतिम कारोबारी दिवस पर शुक्रवार को वहां सोना हाजिर 10.70 डॉलर चमककर 1,571.35 डॉलर प्रति औंस हो गया। फरवरी का अमरीकी सोना वायदा भी 5.90 डॉलर की बढ़त में 1,571.30 डॉलर प्रति औंस बोला गया। बाजार विश्लेषकों ने बताया कि यूरोप में नोवेल कोरोना वायरस के मामलों की पुष्टि होने से निवेशकों का विश्वास पूंजी बाजार में कमजोर हुआ है और उन्होंने सुरक्षित निवेश मानी जाने वाली पीली धातु का रुख किया है। इससे सोने के दाम में तेजी आयी है। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में चांदी हाजिर भी सप्ताहांत पर 0.02 डॉलर की बढ़त के साथ 18.08 डॉलर प्रति औंस पर रहा।

भारत में आज के सोना की कीमत जानने के लिए यहां क्‍ल‍िक करें

स्थानीय बाजार में उच्चतम स्तर पर सोना और चांदी
स्थानीय बाजार में सोना लगातार तीसरे दिन मजबूत हुआ। सोना स्टैंडर्ड 320 रुपए चमककर 41,770 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुँच गया। सोना बिटुर भी इतनी ही तेजी के साथ 41,600 रुपए प्रति दस ग्राम पर रहा। आठ ग्राम वाली गिन्नी 30,800 रुपए पर स्थिर रही। चांदी की औद्योगिक मांग आने से यह भी दो सप्ताह से अधिक के उच्चतम स्तर पर पहुंच गये। चांदी हाजिर 840 रुपए की छलांग लगाकर 48,300 रुपए प्रति किलोग्राम पर रही। चांदी वायदा 784 रुपए चमककर 46,935 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई। सिक्का लिवाली और बिकवाली गत दिवस के क्रमश: 970 रुपए और 980 रुपए प्रति इकाई पर टिके रहे।

भारत में आज के चांदी की कीमत जानने के लिए यहां क्‍ल‍िक करें

आज दोनों कीमती धातुओं के भाव इस प्रकार रहे
सोना स्टैंडर्ड प्रति 10 ग्राम:- 41,770 रुपए
सोना बिटुर प्रति 10 ग्राम:- 41,600 रुपए
चांदी हाजिर प्रति किलोग्राम:- 48,300 रुपए
चांदी वायदा प्रति किलोग्राम:- 46,935 रुपए
सिक्का लिवाली प्रति इकाई:- 970 रुपए
सिक्का बिकवाली प्रति इकाई:- 980 रुपए
गिन्नी प्रति आठ ग्राम:- 30,800 रुपए

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+