सोना-चांदी खरीदने जा रहे तो पहले ये खबर पढ़ लें। शादी के सीजन में सोना खरीदने का यह सबसे बढ़िया मौका है, पिछले 9 महीनों में गोल्ड अपनी उच्चतम कीमत से करीब 10 हजार रुपए तक सस्ता हो चुका है।
नई दिल्ली, मई 7। सोना-चांदी खरीदने जा रहे तो पहले ये खबर पढ़ लें। शादी के सीजन में सोना खरीदने का यह सबसे बढ़िया मौका है, पिछले 9 महीनों में गोल्ड अपनी उच्चतम कीमत से करीब 10 हजार रुपए तक सस्ता हो चुका है। कई राज्यों में लॉकडाउन के बीच शादियों का सीजन भी चल रहा है। इसके साथ ही सोने-चांदी के भाव पिछले साल की तरह तेजी से भाग रहे हैं। आज सर्राफा बाजारों में सोने-चांदी के रेट में उछाल देखने को मिली है। गुरूवार की तुलना में शुक्रवार को सोने के भाव में तेजी देखने को मिला। सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट गोल्ड का रेट 47000 के उपर आ गया है। जबकि चांदी की कीमत 71000 रु उपर है। शादी-विवाह के इस सीजन में सोना-चांदी खरीदने वालों के लिए बढ़िया खबर है। आज 24 कैरेट से लेकर 14 कैरेट तक के सोने के दाम में बदलाव देखने को मिली है।

आज भारत में 24 और 22 केरेट सोने के दाम जानने के लिए यहां क्लिक करें
आज भारत में 1 ग्राम से 100 ग्राम चांदी की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
करीब 8716 रुपए गिर चुका है सोना
बात करें अगर सोना के ऑल टाइम हाई रेट से तो 8716 रुपए तक गिर चुका है। 7 अगस्त 2020 को सोना अपने ऑल टाइम हाई रेट 56200 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। जबकि आज सोना 47484 रु प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ है इस कीमत की तुलना करें तो सोना इस भाव से 8716 रुपए तक लुढ़क चुका है।
सोने-चांदी का दिन भर में क्या रहा भाव
91 रु गिरावट 47484 रु पर बंद हुई सोना
गुरुवार को 6 मई को सोना 46992 पर बंद हुआ था। आज 7 मई शुक्रवार को देशभर के सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोने का हाजिर भाव सोमवार के मुकाबले 583 रुपये तेजी होकर 47575 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला। वहीं दिनभर में सोना आज 91 रु गिरावट हो कर 47484 रुपये पर बंद हुआ।
238 रु गिरावट 70835 रु पर बंद हुई चांदी
बात करें चांदी कि तो 6 मई को चांदी 69300 रु पर बंद हुई थी। वहीं आज 7 मई को जबकि चांदी 1773 रुपये तेजी होकर 71073 रुपये प्रति किलो के दर से खुली। जबकि शाम को 238 रु गिरावट होकर 70835 रु पर बंद हुई।
जानें 24 से 14 कैरेट गोल्ड का रेट
देशभर के सर्ऱाफा बाजार पर एक नजर इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट (ibjarates.com)पर जारी किए गए रेट के मुताबिक आज 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 47575 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। वहीं 23 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत में 47385 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई, वहीं 22 कैरेट वाले सोने की कीमत 43579 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई तो 18 कैरेट वाले सोने की कीमत 35681 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई। वहीं चांदी की कीमत 71073 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।
चेक करें सोने की शुद्धता
बता दें अगर अब आप सोने की शुद्धता चेक करना चाहते हैं तो इसके लिए सरकार की ओर से एक ऐप बनाया गया है। बीआईसी केयर एप से ग्राहक सोने की शुद्धता की जांच कर सकते हैं। इस ऐप के जरिए सिर्फ सोने की शुद्धता की जांच ही नहीं बल्कि इससे जुड़ी कोई भी शिकायत भी कर सकते हैं। बता दें अगर अब आप सोने की शुद्धता चेक करना चाहते हैं तो इसके लिए सरकार की ओर से एक ऐप बनाया गया है। बीआईसी केयर एप से ग्राहक सोने की शुद्धता की जांच कर सकते हैं। इस ऐप के जरिए सिर्फ सोने की शुद्धता की जांच ही नहीं बल्कि इससे जुड़ी कोई भी शिकायत भी कर सकते हैं।
सोने के वायदा भाव में तेजी
सोने के वायदा भाव में शुक्रवार को तेजी देखने को मिली। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सुबह 11:16 बजे जून, 2021 में डिलिवरी वाले सोने का भाव 43 रुपये यानी 0.09 फीसद की तेजी के साथ 47,638 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। इससे पिछले सत्र में जून में डिलिवरी वाले सोने का रेट 47,595 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा था। वहीं, अगस्त, 2021 में डिलिवरी वाले सोने का रेट 71 रुपये यानी 0.15 फीसद की बढ़त के साथ 47,990 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा था। गुरुवार को अगस्त कॉन्ट्रैक्ट वाले सोने का रेट 47,919 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा था।
महंगाई बढ़ने पर सोना होता है महंगा
जब महंगाई बढ़ती है तो करेंसी की कीमत कम हो जाती है। उस समय लोग रुपए को सोने के रूप में रखते हैं। इस तरह महंगाई के लंबे समय तक ज्यादा रहने पर सोने का इस्तेमाल इसके असर को कम करने के लिए किया जाता है। आरबीआई के अनुसार देश में कोरोना की दूसरी लहर यदि बेकाबू होती है तो आवाजाही पर लंबे समय प्रतिबंध लागू रहेंगे। इससे सप्लाई चेन प्रभावित होगी। ऐसा होने पर महंगाई बढ़ सकती है। ऐसे में ये भी सोने के दाम बढ़ने की ओर इशारा करते हैं।
More From GoodReturns

Aaj Sone Ka Bhav: 17 जुलाई को सोना हुआ सस्ता या महंगा? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

Silver Price Target: क्या चांदी पहुंचेगी ₹4 लाख प्रति किलो? जानें एक्सपर्ट की राय

Silver Price Today: फिर से चांदी हुई सस्ती! क्या आज खरीदने का है सही मौका? जानें 17 जुलाई का नया भाव

GIFT City क्या है? NRIs के लिए Dollar Investment का आसान तरीका | Benefits, Process & Risks

MTAR Tech का शेयर लगातार चैथे दिन क्रैश! क्या नए निवेशकों के लिए बन रहा मौका?

IRCTC की नई वेबसाइट! अब पांच सेकंड में बुक होगा टिकट...रेलवे ने किए 8 ऐसे अपडेट, जानकर रह जाएंगे हैरान

FIIs की रिकॉर्ड बिकवाली के बाद भी क्यों नहीं टूटा Indian Share Market?

Bajaj Auto के दमदार नतीजे! शानदार कमाई के बाद Stock में क्या होगा?

SBIFM की लिस्टिंग के बाद AMC शेयरों में मची हलचल! HDFC AMC और निप्पॉन में कमाई के ये हैं 7 दमदार ट्रेड्स

Premium Homes का बढ़ा क्रेज, भारत में Affordable Housing की मांग घटी, क्या कहते हैं आंकड़े?

Bank Stocks: Private Banks में HDFC-ICICI या PSU में SBI-PNB, किस बैंक में करें निवेश?



Click it and Unblock the Notifications