MP's Salary Hike: मोदी सरकार बड़ा ऐलान कर दिया है. इसके तहत केंद्र सरकार ने मेंबर ऑफ पार्लियामेंट यानी सांसदों की सैलरी में बढ़ोतरी का ऐलान किया है. एलाउंंसेज भी बढ़ाने पर मंजूरी मिली है. इसके अलावा पेंशनर्स को भी ज्यादा पेमेंट किया जाएगा. भारत सरकार ने सोमवार को जारी नोटिफिकेशन में इसकी जानकारी दी.
सांसदों में बढ़ी सैलरी
जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक मंथली सैलरी को बढ़ाकर 1.24 लाख रुपए कर दिया जाएगा, जोकि 1 अप्रैल 2018 से लागू 1 लाख रुपए था. नया वेतनमान 1 अप्रैल 2024 से लागू होगा. डेली अलाउंसेज भी 2000 रुपए से बढ़ाकर 2500 रुपए प्रति माह कर दिया गया है.
पेंशन की रकम को 25 हजार रुपए से बढ़ाकर 31000 रुपए मंथली कर दिया गया है. इसके अलावा एक्स्ट्रा पेंशन को बढ़ाकर 2000 रुपए से बढ़ाकर 2500 रुपए प्रति माह कर दिया गया है. बता दें कि सैलरी हाइक महंगाई को ध्यान में रखते हुए की गई है. इससे सांसदों को इकोनॉमिक बैलेंस बनाए रखने में हेल्प मिलेगी.

सांसदों की सैलरी पर नहीं लगता टैक्स
सरकार की ओर से 24 मार्च को बढ़ा ऐलान किया गया. इसके तहत सैलरी, डेली भत्ते, पेंशन में इजाफा करने को लेकर नोटिफिकेशन जारी किया गया. 1 लाख रुपए से ज्यादा की सैलरी वाले सांसदों को इस पर टैक्स नहीं लगता है. इसके अलावा भत्ते कई तरह के होते हैं, जिसका फायदा परिजनों को भी मिलता है.
सांसदों को मिलने वाले बेनिफिट्स
- वाइफ/ पार्टनर के लिए 34 फ्री हवाई सफर
- अनलिमिटेड ट्रेन का सफर
- पार्लियामेंट सेशन के दौरान घर से दिल्ली तक सालाना 8 हवाई सफर
- 1 सांसद को 50 हजार यूनिट फ्री बिजली
- 1.70 लाख फ्री कॉल्स
- 40 लाख लीटर पानी
- सरकारी बंगला, जोकि फुल फर्निश्ड होता है और मेंटनेंस भी फ्री
More From GoodReturns

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!



Click it and Unblock the Notifications
