नयी दिल्ली। ब्रिटेन सरकार ने चीन की हुआवेई को तगड़ा झटका दिया है। ब्रिटेन ने हुआवेई के 5जी किट इंस्टॉलेशन पर बैन लगा दिया है। हाई स्पीड मोबाइल नेटवर्क से चीनी फर्म के उपकरण हटाने की योजना के तहत ब्रिटेन सरकार ने ब्रिटिश दूरसंचार कंपनियों को सितंबर 2021 के बाद नई हुआवेई 5जी किट इंस्टॉल न करने को कहा है। ब्रिटेन ने पहले ही 2027 के अंत तक सभी हुआवेई उपकरणों को अपने 5जी नेटवर्क से हटाने का आदेश दिया है। ब्रिटेन ने ये फैसला अमेरिका के बाद लिया है। अमेरिका का कहना है कि हुआवेई सुरक्षा के लिहाज से ठीक नहीं है।

चीन ने की आलोचना
चीन ने उस फैसले की आलोचना की है, जबकि पिछले हफ्ते हुआवेई ने कहा था कि नए कानून लागू होने से ये निराश है, क्योंकि इसके जरिए ब्रिटेन कंपनी को 5जी नेटवर्क से बाहर करना चाह रहा है। अगर ब्रिटिश कंपनियां इस नियम की अनदेखी करती है और नियम तोड़ती हैं तो उन पर 1,00,000 पाउंड (लगभग 99 लाख रुपये) का जुर्माना लगाया जा सकता है।
जोखिम वाले वेंडरों को हटाना है मकसद
गैजेट्स 360 की रिपोर्ट के अनुसार ब्रिटेन के डिजिटल मंत्री ओलिवर डाउडेन ने एक बयान में कहा कि मैं हमारे 5जी नेटवर्क से उच्च जोखिम वाले वेंडरों को पूरी तरह से हटाने के लिए एक स्पष्ट रास्ता बना रहा हूं। सोमवार को ये फैसला ब्रिटिश संसद में नए टेलीकॉम कानून और उपकरण हटाने की समयसीमा पर जोर देने वाली चर्चा से पहले लिया गया है।
जापानी कंपनी की ली जाएगी मदद
सरकार ने 5जी सप्लाई चेन में विविधता लाने के लिए एक नई रणनीति की घोषणा की, जिसके तहत शुरुआत में 25 करोड़ पाउंड (लगभग 2,500 करोड़ रुपये) का निवेश शामिल है। इसमें जापानी फर्म एनईसी के साथ मिल कर ट्रायल किया जाएगा। साथ ही इस निवेश से नई रिसर्च सुविधाओं की स्थापना की जाएगी। ब्रिटेन ने साल के अंत के बाद नए हुआवेई 5जी किट खरीदने पर पहले ही प्रतिबंध लगा दिया है। ब्रिटेन ने कहा कि उसका जुलाई में लिया गया ये फैसला चिप टेक्नोलॉजी पर अमेरिकी प्रतिबंध से आपूर्ति लाइनों के प्रभावित होने से संबंधित था। इस पर हुआवेई ने कहा था कि निर्णय निराशाजनक है और इस फैसले के पीछे सुरक्षा के बजाय अमेरिकी व्यापार नीति है।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
