नई दिल्ली, अक्टूबर 18। चीन को आर्थिक मोर्चे पर एक तगड़ा झटका लगा है। चीन की अर्थव्यवस्था तीसरी तिमाही में एक साल में सबसे धीमी गति से बढ़ी। बिजली की कमी, सप्लाई चेन में बाधाएं और थोड़े-बहुत कोरोना के प्रकोप से चीन की ग्रोथ को नुकसान हुआ है। वहीं देश के प्रॉपर्टी सेक्टर में घबराहट के बीच नीति निर्माताओं की चिंता और बढ़ गयी। सोमवार को जारी आंकड़ों से पता चलता है कि चीन का सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) जुलाई-सितंबर में 4.9 फीसदी की दर से बढ़ा, जो 2020 की तीसरी तिमाही के बाद सबसे कमजोर गति रही। दूसरी तिमाही यानी अप्रैल-जून में यह रफ्तार 7.9 फीसदी रही थी।
पहली तिमाही में बहुत तेज थी ग्रोथ रेट
इस साल की पहली तिमाही में बीजिंग की ग्रोथ रेट काफी तेज रही थी। जनवरी-मार्च में चीन की जीडीपी ग्रोथ 18.3 फीसदी रही थी। ये ग्रोथ साल दर साल थी, जो कि पिछले साल के लो-बेस के कारण इतनी अधिक रही थी। पिछले साल की पहली तिमाही में कोरोना के कारण चीन की जीडीपी ग्रोथ रेट काफी कमजोर रही थी। यूरोन्यूज की रिपोर्ट के अनुसार नेशनल ब्यूरो ऑफ स्टैटिस्टिक्स (एनबीएस) के प्रवक्ता फू लिंगहुई ने कहा कि घरेलू आर्थिक सुधार अभी भी अस्थिर और असमान है।
अनुमान से कमजोर रही ग्रोथ
चीन की जीडीपी ग्रोथ अनुमानों से भी कम रही। रॉयटर्स पोल ने तीसरी तिमाही में चीन की जीडीपी के 5.2 फीसदी की दर से बढ़ने की उम्मीद की थी। तिमाही आधार पर जुलाई-सितंबर में विकास दर घटकर 0.2 फीसदी हो गई, जो दूसरी तिमाही में 1.2 फीसदी (कम करने के बाद संशोधित) थी। दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था ने महामारी से वापसी की है, लेकिन रिकवरी अपनी तेजी खो रही है। इसके पीछे लड़खड़ाती फैक्ट्री गतिविधि, लगातार कम होती खपत और प्रॉपर्टी सेक्टर में सुस्ती जैसे कई कारण हैं।
चीन की जीडीपी ग्रोथ के लिए अनुमान
चीन के केंद्रीय बैंक के गवर्नर यी गैंग ने कहा है कि चीन की अर्थव्यवस्था के इस साल 8 फीसदी बढ़ने की उम्मीद है। सितंबर के औद्योगिक उत्पादन में एक साल पहले की तुलना में 3.1 फीसदी की वृद्धि हुई। ये उम्मीदों से कमजोर आंकड़े रहे, जो अगस्त के 5.3 फीसदी से भी नीचे है। ये मार्च 2020 के बाद से सबसे धीमी वृद्धि को दर्शाते हैं। लेकिन खपत में सुधार के संकेत दिखाई दिए। सितंबर में खुदरा बिक्री में 4.4 फीसदी की वृद्धि हुई, जो अगस्त में 2.5 फीसदी की तुलना में अधिक थी।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications