नई दिल्ली, जुलाई 28। टेलीकॉम ऑपरेटर भारती एयरटेल ने बुधवार को अपने प्रीपेड प्लान्स में एक बदलाव किया है। कंपनी ने अपने एंट्री लेवल के प्लान की कीमतों में बढ़ोतरी की है। कंपनी ने कहा कि उसने 49 रु वाले एंट्री लेवल प्रीपेड रिचार्ज को बंद कर दिया है। अब से इसके एंट्री लेवल के प्रीपेड पैक 79 रु से शुरू होंगे। कंपनी की तरफ से एक बयान में कहा गया है कि एयरटेल ने अपना 49 रुपये का एंट्री लेवल प्रीपेड रिचार्ज बंद कर दिया है। कंपनी के प्रीपेड पैक अब 79 रुपये के स्मार्ट रिचार्ज से शुरू होंगे। इसमें ग्राहकों को डबल डेटा के साथ चार गुना अधिक आउटगोइंग मिनट ऑफर किए जाएंगे।
क्यों बंद किया 49 रु वाला प्लान
एयरटेल के अनुसार यह बदलाव बेहतर कनेक्टिविटी सॉल्यूशन पेश करने पर कंपनी के लक्ष्य के लिहाज से किया गया है। एंट्री लेवल रिचार्ज पर एयरटेल के ग्राहक अब अपने अकाउंट बैलेंस की चिंता किए बिना अधिक समय तक कनेक्टेड रह सकते हैं। एयरटेल के 79 रु वाले प्लान की वैलिडिटी 28 दिनों की है। इसमें 64 रु का टॉकटाइम और 200 एमबी डेटा दिया जाता है। यह प्लान ग्राहकों को डबल डेटा के साथ चार गुना अधिक आउटगोइंग मिनट ऑफर करता है। बता दें कि एयरटेल का नया फैसला 29 जुलाई 2021 से प्रभावी है।
49 रु वाले प्लान के बेनेफिट
एयरटेल के 49 रुपये वाले स्मार्ट रिचार्ज प्लान में ग्राहकों को 38.52 रुपये का टॉकटाइम और 100 एमबी डेटा मिलता था। एक बार 100 एमबी डेटा खत्म हो जाने पर, ग्राहकों से प्रति एमबी 0.50 रुपये का शुल्क लिया जाता था। इस प्लान की वैलिडिटी भी 28 दिनों की थी। इसके अलावा कंपनी ने हाल ही में 456 रुपये का एक नया प्रीपेड प्लान लॉन्च किया है, जो कुल 50 जीबी डेटा के साथ आता है।
456 रु वाले प्लान के बेनेफिट
456 रु वाले प्लान में कुल 50 जीबी डेटा के अलावा अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग बेनिफिट्स और प्रतिदिन 100 एसएमएस मिलते हैं। यह प्लान 60 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। यह ध्यान रखना जरूरी है कि इस प्लान में डेटा पर कोई दैनिक लिमिट नहीं है। इसलिए आप एक दिन में जितना चाहें उतना डेटा उपयोग कर सकते हैं।
ये हैं फ्री बेनेफिट्स
456 रु वाले प्लान में आपको अमेजन प्राइम वीडियो मोबाइल एडिशन का एक महीने का फ्री एक्सेस भी मिलेगा। 456 रुपये के प्रीपेड प्लान के साथ, ग्राहकों को एयरटेल थैंक्स बेनिफिट्स भी मिलते हैं जिनमें एयरटेल एक्सस्ट्रीम प्रीमियम, फ्री हेलोट्यून्स, विंक म्यूजिक, शॉ एकेडमी (एक साल के लिए), अपोलो 24/7 सर्कल और फास्टैग पर 100 रुपये का कैशबैक शामिल हैं।
फ्री किया था रिचार्ज
भारती एयरटेल ने मई में 5.5 करोड़ कम आय वाले ग्राहकों को महामारी के दौरान कनेक्टेड रहने में मदद करने के लिए 49 रुपये वाला रिचार्ज पैक मुफ्त में देने की घोषणा की थी। दूरसंचार ऑपरेटर ने कहा था कि इसमें कंपनी को 270 करोड़ रु खर्च करने होंगे। इससे 5.5 करोड़ निम्न आय वर्ग के ग्राहकों को कवर किया गया। 49 रु वाले पैक में ग्राहकों को 100 एमबी डेटा और 38 रु का टॉकटाइम 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ दिया गया था।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
