Tata Group: भारत के सबसे बड़े कारोबारी समूहों में से एक टाटा संस ने अपने भविष्य के बिजनेस को मजबूत करने के लिए 30,000 करोड़ रुपए के निवेश की योजना बनाई है। यह रकम खासतौर पर टेक्नोलॉजी, इलेक्ट्रॉनिक्स, डिफेंस, एयरलाइन और बैटरी निर्माण जैसे क्षेत्रों में खर्च की जाएगी।

किन क्षेत्रों में होगा निवेश?
टीवी 9 की रिपोर्ट के अनुसार, टाटा ग्रुप इस फंड का इस्तेमाल टाटा डिजिटल, टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स, एयर इंडिया, डिफेंस प्रोजेक्ट्स और बैटरी यूनिट्स को आगे बढ़ाने में करेगा। यह पैसा इन बिजनेस यूनिट्स की ग्रोथ और मुनाफे को बढ़ाने के लिए जरूरी समझा गया है।
डिजिटल लीडरशिप में बदलाव की तैयारी
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, टाटा ग्रुप जल्द ही डिजिटल यूनिट के लिए एक नया सीईओ नियुक्त करेगा। इससे यह साफ है कि कंपनी डिजिटल बिजनेस को और ज्यादा ताकत देना चाहती है।
डिफेंस सेक्टर को मिलेगी प्राथमिकता
इस निवेश के जरिए टाटा ग्रुप अपने डिफेंस सेक्टर को रणनीतिक रूप से फिर से मजबूती देने जा रहा है। कंपनी का मानना है कि आने वाले वर्षों में रक्षा क्षेत्र में बड़े मौके होंगे और यह ग्रोथ का बड़ा जरिया बन सकता है।
चंद्रशेखरन ने छोड़ा बोर्ड पद
टाटा ग्रुप के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन ने हाल ही में टाटा केमिकल्स के बोर्ड से इस्तीफा दे दिया है। वे 2017 से टाटा संस का नेतृत्व कर रहे हैं और उन्हें 2022 में पांच साल के दूसरे कार्यकाल के लिए दोबारा नियुक्त किया गया था।
FY25 में ग्रोथ की रफ्तार थोड़ी धीमी
पिछले कुछ वर्षों में टाटा ग्रुप की कंपनियों ने जबरदस्त प्रदर्शन किया था, लेकिन 2025 की शुरुआत में ग्रोथ थोड़ी कम हुई है। FY24 में कंपनी का रेवेन्यू 12% बढ़ा था, जबकि अब यह सिर्फ 4.9% की दर से बढ़ रहा है। प्रॉफिट ग्रोथ भी 28% से घटकर 10.7% पर आ गई है।
ऑपरेटिंग मार्जिन 10% पर स्थिर है, जो पहले 11% था। फिर भी आधी से ज़्यादा कंपनियां कर रही अच्छा प्रदर्शन बावजूद इसके टाटा ग्रुप की आधी से ज्यादा कंपनियों ने डबल डिजिट ग्रोथ दर्ज की है। TCS (टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज) अब भी ग्रुप की सबसे मुनाफा देने वाली कंपनी बनी हुई है, जिसने अकेले 51% नेट प्रॉफिट में योगदान दिया।
टाटा ग्रुप का यह बड़ा निवेश यह दिखाता है कि कंपनी अब भविष्य की टेक्नोलॉजी और रणनीतिक सेक्टर में अपनी पकड़ मजबूत करना चाहती है। यह फैसला ग्रुप को लंबे समय में और ज्यादा कॉम्प्टीशन और फायदेमंद बना सकता है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications