नई दिल्ली, अप्रैल 21। यदि आपका कोई प्लान हवाई सफर करने का है तो आपके लिए अच्छी खबर है। क्योंकि टाटा ग्रुप की एयरलाइन विस्तारा के बाद दो और कंपनियो ने फ्लाइट टिकट पर ऑफर का ऐलान किया है। इन कंपनियों में स्पाइसजेट और गोफर्स्ट शामिल हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दे कि प्राइवेट एयरलाइंस गो फर्स्ट और स्पाइसजेट ने 20 अप्रैल को एक नयी सेल की घोषणा की है। इस सेल में फ्लाइट टिकटों की कीमत 2,500 रुपये के करीब है। आगे जानिए इस सेल की पूरी डिटेल।
गोफर्स्ट की सेल
सेल कल से शुरू हो गई है। दोनों एयरलाइंस जून और सितंबर के बीच निर्धारित उड़ानों के लिए कम रेट पर टिकटों की पेशकश कर रही हैं। इनकी सेल को मानसून सीजन सेल नाम दिया गया है। गो फर्स्ट सेल के लिए बुकिंग अवधि 20 से 25 अप्रैल तक चलेगी और टिकट 20 जून से 30 सितंबर 2022 के बीच निर्धारित उड़ानों के लिए बुक किए जा सकते हैं।
केवल घरेलू उड़ानों के टिकट
आपको बताते चलें कि गोफर्स्ट ने कहा है कि यह ऑफर केवल घरेलू उड़ानों पर लागू है। गोफर्स्ट की सेल में घरेलू फ्लाइट टिकटों की कीमत 2,490 रुपये से शुरू हो रही है। स्पाइसजेट की सेल के लिए बुकिंग अवधि भी कल से शुरू हो गई है। ये सेल 23 अप्रैल तक चलेगी। यात्रा की अवधि 20 जून से 25 सितंबर तक है। इस तरह की सेल में होता यह है कि आपको ऑफर अवधि के दौरान 2-3 महीने बाद के लिए टिकट बुक करना होता है।
स्पाइसजेट की सेल में टिकट
स्पाइसजेट ने कहा है कि अब अपनी घरेलू उड़ानें अविश्वसनीय खर्च पर बुक करें। इसकी सेल में फ्लाइट टिकटों की कीमत 249 रुपये से शुरू हो रही है। मनीकंट्रोल की रिपोर्ट के अनुसा स्पाइसजेट एयरलाइन ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में यह ऐलान किया है। दोनों कंपनियों की तरफ से सेल की घोषणा ऐसे समय पर की गई है, जब एविएशन टर्बाइन फ्यूल (एटीएफ) की कीमतें काफी उच्च स्तर पर पहुंच गयी हैं।
बढ़ेंगे फ्लाइट टिकट के दाम
फ्यूल के रेट में वृद्धि से हवाई किराए में आगे बढ़ोतरी की संभावना है। अनुमान लगाया जा रहा है कि यह महामारी से प्रभावित हुए विमानन क्षेत्र की रिकवरी में बाधा बनेगा। विशेष रूप से, सरकारी ईंधन खुदरा विक्रेताओं ने 16 मार्च को एटीएफ की कीमतों में 18 प्रतिशत की बढ़ोतरी की थी, जिससे राष्ट्रीय राजधानी में ये कीमतें 110,666.29 रुपये प्रति किलोलीटर पर पहुंच गयीं।
विस्तारा का ऑफर
टाटा ग्रुप की कंपनी विस्तारा एयरलाइंस सस्ते में हवाई यात्रा का मौका दे रही है। कंपनी ने घरेलू रूट पर 2,499 रुपये में और इंटरनेशनल रूट पर 12,999 रुपये में टिकट बेचने की स्कीम शुरू की है। विस्तारा ने इस स्कीम का नाम समरटाइम सेल रखा है। इसके चलते 25 अप्रैल 2022 तक सस्ते हवाई टिकट खरीदे जा सकते हैं। विस्तारा एयरलाइंस ने समर सेल स्कीम लांच की है। इस स्कीम के माध्यम से आप गर्मियों में सस्ता हवाई सफर कर सकते हैं। टाटा ग्रुप की यह कंपनी गर्मियों में घरेलू और इंटरनेशनल रूट पर सस्ता सफर करा रही है। इस ऑफर के तहत इकोनॉमी, प्रीमियम इकोनॉमी और बिजनेस तीनों क्लास की सीटों के लिए सस्ते हवाई टिकट खरीदे जा सकते हैं।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स



Click it and Unblock the Notifications
