नयी दिल्ली। भारत जैसे देश में व्हाट्सएप का उपयोग अब तक पूरी तरह से मुफ्त है। हालाँकि जल्द ही व्हाट्सएप के कुछ चुनिंदा यूजर्स को ऐप का इस्तेमाल करने के लिए कुछ चार्ज देना होगा। दरअसल व्हाट्सएप जल्द ही अपने नए फीचर शुरू करने जा रहा है। इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप कंपनी के मुताबिक यह एक नया फीचर लॉन्च करेगी जिसे व्हाट्सएप बिजनेस के नाम से जाना जाएगा। यह पूरी तरह से कमर्शियल सर्विस होगी। इस कमर्शियल सर्विस के लिए कंपनी आपसे शुल्क लेगी। बाकी यूजर्स के लिए व्हाट्सएप पहले की तरह मुफ्त रहेगा।
शुल्क का ऐलान नहीं
कलिंगटीवी की रिपोर्ट के अनुसार व्हाट्सएप कमर्शियल सर्विस के लिए कितना शुल्क लेगी इसका ऐलान नहीं किया गया है। फेसबुक और व्हाट्सएप की तरफ से अभी तक व्हाट्सएप कमर्शियल के लिए कितना चार्ज लिया जाएगा ऐसी कोई जानकारी नहीं दी गई है। माना जा रहा है कि व्हाट्सएप की इस नयी सर्विस से छोटे कारोबारों को फायदा मिलेगा।
किस तरह मिलेगा फायदा
व्हाट्सएप बिजनेस के माध्यम से यूजर्स अपने प्रोडक्ट को सीधे बेच सकेंगे। इस समय व्हाट्सएप की ये नई सर्विस अंडर डेवलपमेंट है, जिसे टेस्टिंग के बाद जल्द ही चालू कर दिया जाएगा। कंपनी का मानना है कि व्हाट्सएप का नया फीचर भारत के छोटे कारोबारियों के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। इस समय दुनिया भर में व्हाट्सएप के 5 करोड़ से अधिक बिजनेस यूजर्स हैं। उनके लिए पे-टू-मैसेज की घोषणा की गई है।
व्हाट्सएप बिजनेस फीचर क्या है
व्हाट्सएप बिजनेस फीचर ऑनलाइन बिजनेस के लिए बनाया गया है। यह एक मिनी शॉपिंग प्लेटफॉर्म की तरह काम करेगा, जहां प्रोडक्ट की डिटेल, प्राइस की जानकारी उपलब्ध होगी। साथ ही ग्राहक ऑडियो और वीडियो मोड के माध्यम से प्रोडक्ट की डिटेल प्राप्त करने में सक्षम होंगे। इसके अलावा अधिक जानकारी के लिए सीधे बिक्री या ग्राहक सेवा से जुड़ने का विकल्प दिया जा सकता है। व्हाट्सएप बिजनेस प्लेटफॉर्म पर ग्राहकों को प्रोडक्ट के लिए ऑर्डर करने की अनुमति मिलेगी।
व्हाट्सएप पर मिलती हैं ढेर सारी सेवाएं
वैसे अब व्हाट्सएप पर बहुत सारी सेवाएं मिलती हैं। कई संस्थानों ने व्हाट्सएप के जरिए सेवाएं देने शुरू कर दी है। यस बैंक सहित एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक व्हाट्सएप पर बैंकिंग सर्विस देते हैं। इसी तरह आप व्हाट्सएप पर गैस सिलेंडर भी बुक कर सकते हैं। साथ ही कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ने सब्सक्राइबर्स की शिकायतों के जल्द समाधान के लिए व्हाट्सऐप हेल्पलाइन सेवा शुरू कर रखी है। इसके अलावा आईसीआईसीआई बैंक ग्राहकों के लिए व्हाट्सऐप पर यूटिलिटी बिल की पेमेंट, एफडी और ट्रेड फाइनेंस से जुड़ी सेवाएं शुरू कर चुका है। इन सभी सुविधाओं को घर बैठे मिलने से आप बैंक ब्रांच के चक्कर लगाने से बचेंगे।
फेसबुक का है व्हाट्सएप
व्हाट्सएप मैसेंजर या व्हाट्सएप एक अमेरिकी फ्रीवेयर, क्रॉस-प्लेटफॉर्म मैसेजिंग और वॉयस ओवर आईपी (वीओआईपी) सर्विस है, जिसका स्वामित्व फेसबुक के पास है। यह यूजर्स को टेक्स्ट मैसेज और ऑडियो मैसेज भेजने की सुविधा देता है। आप इससे वॉयस और वीडियो कॉल कर सकते हैं। साथ ही इमेज, दस्तावेजों और अन्य चीजें साझा कर सकते हैं।
More From GoodReturns

अनलिमिटेड 5G का सच: Jio, Airtel और Vi के प्लान्स में क्या है छिपा हुआ पेंच?

HDFC SmartBuy पर Amazon Pay वाउचर गायब: रिवॉर्ड पॉइंट्स बचाने का अब क्या है तरीका?

Juniper Green Energy और MV Electrosystems IPO: आज जारी होगा अलॉटमेंट स्टेटस, ऐसे करें चेक

Navin Fluorine के शेयरों में तूफानी तेजी! Q1 Results के दौड़ा शेयर, आगे क्या होगा?

DTH और Cable TV होने वाला है बंद? सरकार के नए नियमों का पूरा Fact Check!

ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका

GST e-Way Bill में बड़ा बदलाव: 1 अगस्त से Ship-to GSTIN अनिवार्य, कहीं आपका माल न रुक जाए!

पेट्रोल-डीजल के दाम: आज भी राहत या झटका? जानें अपने शहर के रेट और बचत का गणित

RBI MPC Policy: आज ब्याज दरों पर बड़ा फैसला, आपकी EMI और FD पर क्या होगा असर?

कच्चे तेल में बड़ी गिरावट: आज इन 5 सेक्टर्स के शेयरों में दिखेगी हलचल, चेक करें लिस्ट

3 अगस्त को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही रहेगा? जानें 22K और 24K के ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications