नई दिल्ली, फरवरी 19। अकसर बैंक अपने ग्राहकों को बेहतर नेट बैंकिंग सर्विसेज प्रोवाइड करने के लिए मैंटेनेंस करते हैं। ये मैंटेनेंस नियमित आधार पर पहले से शेड्यूल किए जाते हैं। मैंटेनेंस को तय समय पर लागू करने से पहले भारतीय बैंक अपने ग्राहकों को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से अलर्ट भेजते हैं। इस चेतावनी के साथ बैंक अपने ग्राहकों को इसलिए सूचित करते हैं, ताकि वे मैंटेनेंस वर्क से पहले अपने काम निपटा लें। ग्राहकों को मैंटेनेंट वाले दिन और समय की जानकारी मिल जाती है। इसी हिसाब से वे भी अपना शेड्यूल बना सकते हैं। बैंकों की तरफ से उन सेवाओं की भी जानकारी दी जाती है, जो मैंटेनेंस वाले दिन बंद रहेंगी। ऐसा ही एक अलर्ट एसबीआई ने जारी किया है।
एसबीआई के ग्राहक रहें अलर्ट
देश के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने अपने ग्राहकों के लिए एक मैंटेनेंट अलर्ट जारी किया है। बैंक 20 फरवरी 2022 को एक निर्धारित मैंटेनेंस वर्क करेगा। ये मैंटेनेंट वर्क 19 फरवरी 2022 को रात 23.30 बजे से शुरू होकर 20 फरवरी की रात ही में 2 बजे तक चलेगा। यानी रात में ढाई घंटे तक एसबीआई की डिजिटल सेवाएं प्रभावित रहेंगी।
जानिए मैंटेनेंस की डिटेल
इस मैंटेनेंस ऑपरेशन के नतीजे में तय डेडलाइन के भीतर टेक्नोलॉजी अपग्रेडेशन वर्क को लागू किया जा सकता है। इसके नतीजे में सेफ्टी चेक, सुधार, बैंक की डिजिटल बैंकिंग सेवाओं की नियमित सर्विसिंग हो सकती है। एसबीआई ने अपने ग्राहकों को ट्विटर के माध्यम से सूचित किया है कि बैंक 19 फरवरी 2022 को 23.30 बजे और 20 फरवरी 2022 को 02.00 बजे के बीच टेक्नोलॉजी अपग्रेडेशन करेगा।
क्या क्या रहेगा बंद
इस अवधि में एसबीआई की इंटरनेट बैंकिंग / योनो / योनो लाइट / योनो बिजनेस / यूपीआई की सेवाएं उपलब्ध नहीं होंगी। बैंक ने 15 फरवरी 2022 को 2 करोड़ रुपये से कम की एफडी पर अपनी ब्याज दरों में भी वृद्धि की है। दो से तीन साल की अवधि वाली एफडी पर ब्याज दरों को पहले के 5.10 प्रतिशत से बढ़ा कर 5.20 प्रतिशत कर दिया गया है।
जानिए बाकी दरें
इसके अलावा 2 से 5 वर्ष की अवधि के लिए एसबीआई ने एफडी दरों को पहले के 5.30 प्रतिशत से 15 आधार अंक बढ़ा कर 5.45 प्रतिशत कर दिया है। 5 से 10 साल की अवधि वाली लंबी एफडी पर ब्याज दरों को पहले के 5.40 फीसदी से बढ़ा कर 5.50 प्रतिशत कर दिया गया है।
वरिष्ठ नागरिकों की मौज
7 दिनों से 5 साल से कम तक के समय में मैच्योर होने वाली एफडी पर वरिष्ठ नागरिकों को 0.50 प्रतिशत की अतिरिक्त दर मिलती रहेगी। बैंक वरिष्ठ नागरिकों के लिए एक विशेष "एसबीआई वीकेयर" एफडी भी प्रोवाइड करता है। इसमें वरिष्ठ नागरिकों को उनकी रिटेल एफडी पर 50 आधार अंकों से और अधिक 30 आधार अंकों का अतिरिक्त ब्याज मिलता है। वरिष्ठ लोगों को 5 से 10 साल में मैच्योर होने वाली जमाओं पर 6.30 फीसदी की दर से ब्याज दिया जाता है। बैंक के अनुसार एसबीआई वीकेयर जमा योजना को अब 30 सितंबर, 2022 तक बढ़ा दिया गया है। ये योजना कोरोना काल में शुरू की गयी थी। इसकी डेडलाइन को कई बार बढ़ाया गया।
More From GoodReturns

भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें

Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?

Gandhar Oil Refinery के शेयर में लगा अपर सर्किट! मुनाफा और रेवेन्यू ने किया कमाल, अब क्या होगा?

US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति

GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित

ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान

चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग

आज खुले 3 बड़े IPO: Indo-MIM, Xtranet और Lohia Corp में निवेश का मौका, जानें क्या है सही रणनीति

Russia ने 6 महीने में बेच दिया 44 टन सोना! रूस क्यों घटा रहा है अपना Gold Reserve?

मुंबई बारिश अलर्ट: बैंकिंग ठप होने पर पैसे की किल्लत से कैसे बचें? जानें स्मार्ट तरीके

Indo-MIM Listing Today: आज बाजार में होगी धमाकेदार एंट्री! लिस्टिंग के बाद शेयर बेचने का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications