Bank Strike : अगर आप अगले हफ्ते बैंक से जुड़ा कोई काम निपटाना चाहते हैं, तो यह खबर जरूर पढ़ें। असल में अखिल भारतीय बैंक कर्मचारी संघ (एआईबीईए) के सदस्यों ने हड़ताल का ऐलान कर दिया है। इससे अगले सप्ताह पूरे देश में बैंकिंग सेवाएं प्रभावित होंगी। बैंक ऑफ बड़ौदा ने कहा है कि एआईबीईए के महासचिव ने भारतीय बैंक संघ को हड़ताल का नोटिस दिया है, जिसमें बताया गया है कि उनके सदस्य 19 नवंबर 2022 को हड़ताल पर जाने का प्रस्ताव रखते हैं।

क्यों हो रही हड़ताल
इस हड़ताल का कारण है एआईबीईए की मांगे। वे अपनी मांगों को सपोर्ट करने के लिए हड़ताल पर जा रहे हैं। हालांकि बैंक हड़ताल के दिनों में बैंक की शाखाओं और ऑफिसेज के सुचारू कामकाज के लिए आवश्यक कदम उठा रहा है, लेकिन हड़ताल की स्थिति में, शाखाओं के साथ साथ ऑफिसों का कामकाज प्रभावित हो सकता है। ये जानकारी बैंक ऑफर बड़ौदा ने दी है।
बैंकों की छुट्टी नहीं
19 नवंबर को तीसरा शनिवार है। पहले और तीसरे शनिवार को सभी बैंक खुले रहते हैं। यानी उस बैंक खुलेंगे तो मगर हड़ताल के कारण उनमें कामकाज प्रभावित हो सकता है।

अक्टूबर में भी हुआ था ऐलान
इससे पहले अक्टूबर में एआईबीईए के महासचिव सीएच वेंकटचलम ने कहा था कि यूनियन में सक्रिय होने के लिए बैंकरों के लक्षित उत्पीड़न के विरोध में सदस्य हड़ताल करेंगे। उन्होंने कहा था कि हाल ही में उत्पीड़न बढ़ा है। उत्पीड़न के पीछे एक एक साजिश भी बताई गयी है। इसलिए एआईबीईए स्तर पर इन हमलों का विरोध, जवाबी कार्रवाई और प्रतिकार किया जा रहा है। वेंकटचलम का दावा है कि एआईबीईए यूनियन के सदस्यों को सोनाली बैंक, एमयूएजी बैंक, फेडरल बैंक और स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक सहित उधारदाताओं से बर्खास्त / छंटनी की गई है। उन्होंने कहा कि 3,300 से अधिक क्लरिकल कर्मचारियों का ट्रांसफऱ कर दिया गया है, जो द्विपक्षीय समझौता और बैंक-स्तरीय समझौते के खिलाफ है।

एआईबीओसी की शिकायत
इस बीच पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार अखिल भारतीय बैंक अधिकारी परिसंघ (एआईबीओसी) ने भी विदेशी बैंक स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक द्वारा एचआर प्रेक्टिस के उल्लंघन का आरोप लगाया है और तत्काल कार्रवाई के लिए बैंक के सीईओ से अनुरोध करते हुए एक ज्ञापन सौंपा है। यूनियन ने यह भी आरोप लगाया कि बैंक कई बार याद दिलाने के बावजूद एसोसिएशन ऑफ स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक ऑफिसर्स (कोलकाता) एएससीबीओ को मान्यता देने में देरी कर रहा है। एआईबीओसी की महासचिव सौम्या दत्ता हैं। उन्होंने स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक के प्रबंधन से सर्विस कंडीशंस में सुधार, मेहनताने में सुधार और हायर एंड फायर नीति को रोकने सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करने के लिए एएससीबीओ के साथ बातचीत शुरू करने का आग्रह किया। ऐसा न करने पर यूनियन एक्शन ले सकती हैं। 19 दिन शनिवार है और अगले दिन रविवार। इसके चलते बैंक लगातार दो दिन बंद रहेंगे। इस प्रकार से लोगों को दो दिन लगातार बैंक की सेवाओं से दूर रहना पड़ेगा। एआईबीईए के महासचिव सीएच वेंकटचलम ने कहा है कि बैंक कर्मचारी हड़ताल पर जाने से पहले धरना-प्रदर्शन भी किया जाएगा। ऐसे में आप अपने काम ऑनलाइन तरीकों से निपटा सकते हैं।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
