BHEL Q4 Results: शेयर बाजार में लगातार 2 खरीदारी के बाद आज 16 मई हल्की प्रॉफिटबुकिंग दर्ज की जा रही. बाजार के बेंचमार्क इंडेक्स लाल निशान में कारोबार कर रहे. हालांकि, रिजल्ट्स वाले स्टॉक्स में एक्शन है. इसमें सरकारी कंपनी भेल इंडिया शेयर का शामिल हैं. कंपनी ने FY25 की चौथी तिमाही के नतीजे जारी किए हैं. नतीजों के बाद शेयरों में करीब 1.5% तक की बढ़त दर्ज की जा रही. जनवरी से मार्च के दौरान कंपनी को 504 करोड़ रुपए का नेट प्रॉफिट हुआ है. साथ ही कंपनी ने 25% डिविडेंड का भी ऐलान किया है.
भेल ने जारी किए नतीजे
भेल ने शुक्रवार को तिमाही नतीजों की जानकारी एक्सचेंज को दी. PSU कंपनी का नेट प्रॉफिट 504 करोड़ रुपए रहा, जोकि सालभर पहले की समान तिमाही में 484 करोड़ रुपए था. यानी सालाना आधार पर नेट प्रॉफिट में 4% का इजाफा देखने को मिला है. इस दौरान भेल की आय 9% बढ़ी है. Q4 में आय बढ़कर 8993 करोड़ रुपए पर पहुंच गई है, जोकि पिछले साल की समान तिमाही में 8260 करोड़ रुपए थी.
एक्सचेंज को दी जानकारी में भेल ने बताया कि पावर रेवेन्यू में भी हल्की बढ़त दर्ज की गई है. फाइनेंशियल ईयर 2025 की चौथी तिमाही में 6,192 करोड़ रुपए रही, जोकि पिछले साल की मार्च तिमाही में 6,168 करोड़ रुपए थी. इंडस्ट्री रेवेन्यू भी 34% बढ़ी है, जोकि जनवरी से मार्च के दौरान 2,801 करोड़ रुपए रही. जबकि पिछले साल की समान तिमाही में यह 2,092 करोड़ रुपए थी.

भेल को मिलेगा डिविडेंड
Q4 नतीजों के साथ भेल ने फाइनल डिविडेंड का भी ऐलान किया है. कंपनी ने एक्सचेंज को बताया कि बोर्ड ने FY25 के लिए फाइनल डिविडेंड को मंजूरी दे दी है. इसके तहत शेयरहोल्डर्स को 2 रुपए के फेस वैल्यू पर 50 पैसे का डिविडेंड प्रॉफिट मिलेगा. यानी शेयरहोल्डर्स को इस डिविडेंड से 25% की कमाई होगी. हालांकि, डिविडेंड पर आखिरी मुहर कंपनी सालाना मीटिंग में मिलेगी, जिसके 30 दिन के अंदर डिविडेंड की रकम अदा होगी. रिकॉर्ड डेट को लेकर अभी अपडेट नहीं दिया गया है.
BHEL स्टॉक का परफॉर्मेंस
कमजोर बाजार में भी भेल का शेयर तेजी दिखा रहा. शेयर BSE पर करीब 1.5% की मजबूती के साथ 249.35 रुपए के भाव पर कारोबार कर रहा है. इसका 52-वीक हाई 9 जुलाई 2024 को बना जब शेयर ने 335.40 रुपए का स्तर टच किया. शेयर का एक साल का सबसे निचला स्तर 176 रुपए है, जोकि इसने 3 मार्च 2025 को टच किया. शेयर बीते 1 साल की अवधि में 15 फीसदी टूटा है. हालांकि, 6 महीने में स्टॉक रिटर्न करीब 12 फीसदी है.
(डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है. गुडरिटर्न्स की ओर से निवेश की सलाह नहीं है. शेयर बाजार में निवेश जोखिमों के अधीन है. किसी भी तरह के निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से जरूर परामर्श करें.)


Click it and Unblock the Notifications
