BHEL Q2 Results: शेयर बाजार में नतीजों का सीजन चल रहा है. बाजार में लिस्टेड कंपनियां सितंबर तिमाही के नतीजे जारी कर रही हैं. इस कड़ी में सरकारी कंपनी भेल (BHEL) ने भी दूसरी तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं. जुलाई से सितंबर के दौरान PSU कंपनी को करीब 97 करोड़ रुपए का प्रॉफिट हुआ है. धांसू नतीजों के चलते शेयर में करीब 10 फीसदी की तूफानी तेजी दर्ज की गई.
Q2 में भेल का धमाकेदार नतीजा
एक्सचेंज को दी जानकारी में सरकारी कंपनी ने बताया कि FY25 की दूसरी तिमाही में 96.7 करोड़ रुपए का नेट प्रॉफिट हुआ है, जबकि सालभर पहले की समान तिमाही में 58.3 करोड़ रुपए का घाटा हुआ था. कामकाजी मुनाफा भी 275 करोड़ रुपए रहा, जबकि सालभर पहले समान तिमाही में भेल को 153.3 करोड़ रुपए का कामकाजी घाटा हुआ था. इस दौरान मार्जिन 4.2 फीसदी रहा.
सितंबर तिमाही में धांसू नतीजे
भेल ने बाजार को दी जानकारी में बताया कि पावर सेगमेंट की आय बढ़कर 5028.8 करोड़ रुपए रही, जोकि पिछले साल की समान तिमाही में 4073 करोड़ रुपए थी. इंडस्ट्री सेगमेंट की भी आय 1052 करोड़ रुपए से बढ़कर 1556 करोड़ रुपए हो गई है.

नतीजों के बाद भागा शेयर
PSU स्टॉक में तूफानी तेजी दर्ज की गई. नतीजों के बाद शेयर ने 238.60 रुपए का इंट्राडे हाई बनाया, जोकि शुक्रवार के बंद भाव से करीब 10 फीसदी ऊपर है. शेयर 2024 में अब तक सेंसेक्स को आउटपरफॉर्म किया है, जोकि 15 फीसदी का पॉजिटिव रिटर्न दिया है. जबकि सेंसेक्स करीब 11 फीसदी ही उछल पाया है. 1 साल में भेल का शेयर 94 फीसदी का रिटर्न दे चुका है.
More From GoodReturns

IPO अलॉटमेंट पाने का पक्का तरीका: सोमवार से पहले ये 5 जरूरी काम निपटा लें

शेयर बाजार में बड़ी गिरावट: क्रूड ऑयल के डर के बीच SIP और निवेश का सही फॉर्मूला

7 सितंबर से खुल रहे हैं 2 नए IPO: निवेश से पहले जान लें ये जरूरी नियम

आज खुले 4 नए IPO: करमतारा, एलसीसी समेत इन कंपनियों में दांव लगाने का मौका, चेक करें प्राइस बैंड और GMP

IPO Alert: आज से खुले 2 धमाकेदार IPO, ₹14,500 से शुरू करें निवेश, जानें GMP और पूरी डिटेल्स

शेयर बाजार में आज इन 5 शेयरों में मचेगी हलचल! RVNL और Mazagon Dock समेत इन स्टॉक्स पर रखें नजर

निफ्टी में शानदार रिकवरी: अब SIP करें या लम्पसम? निवेश का सही फॉर्मूला

दीपा ज्वैलर्स आईपीओ: आज आखिरी दिन, क्या अलॉटमेंट के लिए तैयार हैं आप?

अगस्त ऑटो सेल्स का धमाका: मारुति-टाटा की बिक्री में जबरदस्त उछाल, क्या आज इन शेयरों में आएगी तेजी?

Paluck Technologies IPO Listing: 252 गुना सब्सक्राइब हुआ शेयर, आज बाजार में कैसी होगी धमाकेदार एंट्री?

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?



Click it and Unblock the Notifications
