भारती एक्सा जनरल इंश्योरेंस ने बुधवार को बीमा पॉलिसी बेचने वाले ऑनलाइन मंच पॉलिसी बाजार के साथ साझेदारी की जानकारी दी।
नई दिल्ली: भारती एक्सा जनरल इंश्योरेंस ने बुधवार को बीमा पॉलिसी बेचने वाले ऑनलाइन मंच पॉलिसी बाजार के साथ साझेदारी की जानकारी दी। तो अगर आपके पास भी एक से अधिक वाहन है और आप सभी का इस्तेमाल अक्सर नहीं करते हैं, या अगर आप ज्यादातर पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करते हैं।

तो आपको इंश्योरेंस के प्रीमियम पर ज्यादा खर्च करने की जरूरत नहीं है। जानकारी दें कि भारती एक्सा जनरल इंश्योरेंस ने ऐसे ही कार मालिकों को ध्यान में रखकर एक नई पॉलिसी लांच की हैं। कंपनी मंच के माध्यम से कार बीमा पॉलिसियां बेचेगी। कंपनी ने कहा कि यह योजना बीमा नियामक की सैंडबॉक्स परियोजना के तहत निजी कार मालिकों के लिए तैयार की गयी है। बता दें कि भारती एक्सा जनरल इंश्योरेंस'पे एस यू ड्राइव' नाम की एक खास वाहन बीमा पॉलिसी लाई है।
भारती एक्सा जनरल इंश्योरेंस ‘पे एस यू ड्राइव' वाहन बीमा पॉलिसी लाई
इस बीमा पॉलिसी में कार मालिक को उसकी कार द्वारा तय दूरी के किलोमीटर के हिसाब से प्रीमियम का भुगतान करना होता है। इसके तहत ग्राहक को एक साल में उसकी कार द्वारा तय की जाने वाली अनुमानित दूरी की पहले से जानकारी देनी होती है। उसके आधार पर कंप्यूटरीकृत प्रणाली से प्रीमियम की राशि तय की जाती है। बीमा पॉलिसियों की बिक्री के लिए भारती एक्सा जनरल इंश्योरेंस ने बीमा पॉलिसी बेचने वाले ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पॉलिसी बाजार के साथ साझेदारी की है। कंपनी ने एक बयान में कहा कि ‘पे एस यू ड्राइव' पॉलिसी बीमा नियामक की सैंडबॉक्स परियोजना के तहत निजी कार मालिकों के लिए तैयार की गई है।
किलोमीटर के आधार पर वाहन बीमा प्रीमियम का भुगतान
भारती एक्सा जनरल इंश्योरेंस ने ग्राहकों की जरूरत के हिसाब से 2,500 किलोमीटर, 5,000 किलोमीटर और 7,500 किलोमीटर के स्लैब बनाए हैं। बता दें कि कंपनी के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी संजीव श्रीनिवासन ने कहा कि लोगों के अधिकतर समय घर से काम करने और साथ में दफ्तर इत्यादि के लिए यात्रा करने की वजह से प्रयोग के आधार पर यह पॉलिसी वाहन बीमा करवाने का विकल्प बेहतर है। ग्राहक प्रति किलोमीटर के आधार पर वाहन बीमा प्रीमियम का भुगतान कर सकते हैं।
इन 3 आसान चरणों में इस इंश्योरेंस प्रोडक्ट को खरीद सकते हैंः
1. ग्राहकों को अपने यूज के हिसाब से तीन उपलब्ध स्लैब में से एक को चुनना होगा।
2. उन्हें ओडोमीटर की रीडिंग, केवाईसी डिटेल्स और ग्राहकों का सहमति फॉर्म भरना होगा।
3. प्री-डिक्लेयर्ड स्लैब के मुताबिक प्रीमियम के आधार पर ओन डैमेज प्रीमियम की गणना होगी।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
