ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म जेफरीज ने भारती एयरटेल के भारतीय ऑपरेशंस के लिए FY26 और FY27 के लिए अपनी आय और EBITDA अनुमानों में 5-9 फीसदी का इजाफा किया है. दरअसल, जेफरीज, भारती एयरटेल को लेकर पॉजिटिव है. क्योंकि बाजार की स्थितियों और कंपिटीशन को देखते हुए टैरिफ में कई बढ़ोतरी का अनुमान है.
भारती एयरटेल के स्टॉक में तेजी का अनुमान
इसके चलते जेफरीज ने भारती एयरटेल के शेयर पर खरीदारी की रेटिंग को बरकरार रखा है. साथ ही स्टॉक पर टारगेट को 1,760 रुपए से बढ़ाकर 1,970 रुपए प्रति शेयर कर दिया है. यह शेयर में मौजूदा लेवल से 20 फीसदी की तेजी दिखा सकता है.
भारती एयरटेल के शेयर पर इस महीने की शुरुआत में अन्य ब्रोकरेज फर्म गोल्डमैन सैक्स ने भी टारगेट को बढ़ाया है. शेयर पर पिछले टारगेट को 900 रुपए से बढ़ाकर 1,700 रुपए कर दिया. गोल्डमैन सैक्स ने शेयर के प्रीमियम वैल्युएशंस की वजह से मजबूत ग्रोथ और मुक्त नकदी प्रवाह (एफसीएफ) और रिटर्न प्रोफाइल में एक महत्वपूर्ण मोड़ का हवाला देते हुए अपनी 'खरीदें' रेटिंग को बनाए रखा है.

आय और EBITDA अनुमान पर जेफरीज
जेफरीज ने भारती एयरटेल के लिए FY24-27 की अवधि में 19 फीसदी की मजबूत EBITDA CAGR का अनुमान लगाया है. ब्रोकरेज फर्म को उम्मीद है कि रिलायंस जियो और वोडाफोन आइडिया दोनों आने वाले सालों में कई टैरिफ बढ़ोतरी कर सकते हैं. डेवलपमेंट पर जियो (Jio) के फोकस के कारण ये बढ़ोतरी जरूरी हो सकती है, जबकि वोडाफोन आइडिया की मौजूदा बाजार हिस्सेदारी में कमी के कारण भी इसी तरह का कदम उठा सकती है.
भारती एयरटेल के लिए जेफरीज ने मिड FY26 में 10% टैरिफ बढ़त और FY27 की दूसरी तिमाही में 10% की बढ़ोतरी का अनुमान लगाया है. ये अनुमान अगले कुछ सालों में अपेक्षित कम कैपिटल एक्सपेंडिचर पर आधारित हैं, जिससे भारती एयरटेल को FCFE में 23% CAGR हासिल करने में मदद मिलेगी, जिससे स्टॉक रिटर्न को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है.
(डिस्क्लेमर: यहां स्टॉक्स में निवेश की सलाह ब्रोकरेज हाउस द्वारा दी गई है. ये Goodreturns Hindi के विचार नहीं हैं. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से जरूर परामर्श करें.)
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
