
Bharti Airtel Q4 Result : टेलीकॉम कंपनी भारती एयरटेल ने फाइनेंशियल ईयर 2022-23 की चौथी तिमाही के नतीजे को जारी कर दिया है। कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट मार्च तिमाही में 50 फीसदी इजाफे के साथ 3006 करोड़ रु हो गया है।
पिछले वर्ष की समान तिमाही में कम्पनी का 2008 करोड़ रु का मुनाफा हुआ था। इसके अलावा, पिछली तिमाही के मुकाबले भारती एयरटेल का शुद्ध मुनाफा 89 फीसदी बढ़ा है।
भारती एयरटेल ने एक एक्सचेंज फाइलिंग में कहा कि ऑपरेशंस से कंपनी का रेवेन्यू 36 हजार 9 करोड़ रु रहा। यह रेवेन्यू पिछले साल के 31 हजार 500 करोड़ रु से 14 फीसदी ज्यादा है। वही, पिछले तिमाही के मुकाबले रेवेन्यू 1 फीसदी बढ़ा है।
तिमाही के दौरान कंपनी का ईबीआईटीडीए 18 हजार 807 करोड़ रु रहा जो वर्ष आधार पर 18 फीसदी अधिक है और तिमाही के आधार पर 1 फीसदी अधिक है।
अगर हम तिमाही के आधार पर ईबीआईटीडीए की बात करें, तो फिर तिमाही के लिए ईबीआईटीडीए मार्जिन 52.2 फीसदी रहा। जो पिछले वर्ष की इसी तिमाही में 50.8 फीसदी था और पिछले तिमाही में 52 फीसदी था।
मोबाइल एवरेज रेवेन्यू पर यूजर फाइनेंशियल ईयर 2022-23 में 178 रु के मुकाबले बढ़कर 193 रु हो गया। भारती एयरटेल ने वार्षिक आधार पर 23.3 मिलियन नए 4जी यूजर्स प्राप्त किए और अगर हम तिमाही के आधार पर बात करें तो फिर कंपनी ने तिमाही के आधार पर 7.4 मिलियन कस्टमर्स को जोड़ा।
भारती एयरटेल के एमडी गोपाल विट्टल ने कहा कि यह एक और मजबूत तिमाही रही है। क्योंकि हमने अपने पोर्टफोलियो को और मजबूत किया है और फाइनेशियल ईयर की समाप्ति की है। हमारे कंसोलिडेटेड रेवेन्यू में तिमाही के आधार पर 0.6 फीसदी की वृद्धि हुई है।
एमडी गोपाल विट्टल ने कहा कि जबकि तिमाही में 2 दिन कम होने के बावजूद भी ईबीआईटीडीए मार्जिन 52.2 प्रतिशत तक बढ़ा। उन्होंने कहा कि हमारा ध्यान गुणवत्ता को प्राप्त करने में है। परिणाम स्वरूप हमारे 7.4 मिलियन नए 4जी ग्राहक बने है।
भारती एयरटेल के बोर्ड ने प्रत्येक 5 रु के अंकित मूल्य के रूप तरह से चुकता इक्विटी शेयर पर 4 रुपये के फाइनल डिविडेंड और 5 रु के अंकित मूल्य के आंशिक रूप से चुकता इक्विटी शेयर के लिए 1 रुपये (प्रति शेयर 1.25 रु प्रति शेयर का भुगतान ) की सिफारिश की है ।
लाभांश फेस वैल्यू 5 रु के प्रत्येक इक्विटी शेयर पर भुगतान की गई राशि के अनुपात पर है। आज यानी मंगलवार 16 मई 2023 को भारती एयरटेल का शेयर बीएसई पर 1.27 फीसदी की गिरावट के साथ 787.85 रु के स्तर पर बंद हुआ।
More From GoodReturns

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?

एयरटेल का नया ₹899 वाला प्लान: क्या ₹859 वाला पैक बंद हो गया? जानें पूरी सच्चाई

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 से 3:40 के बीच बदल जाएगी ट्रेडिंग, F&O ट्रेडर्स ऐसे तैयार करें वॉचलिस्ट

Augmont Enterprises IPO: आज से खुला मौका! ₹788 के शेयर पर दांव लगाएं या रहें दूर?

इनवेस्को इंडिया फार्मा एंड हेल्थकेयर फंड NFO: निवेश से पहले जान लें ये 5 जरूरी बातें

FINNIFTY एक्सपायरी: आज बाजार में बड़ा बदलाव! CAS टाइमिंग और इन स्टॉक्स पर रखें नजर

इनकम टैक्स रिफंड 'On Hold' है? घबराएं नहीं, इन 5 आसान स्टेप्स से तुरंत पाएं पैसा

Milky Mist Dairy Share Price: IPO के बाद लगातार दूसरे दिन शेयर में तूफानी तेजी, लगा अपर सर्किट



Click it and Unblock the Notifications