Bharti Airtel Q1 results : टेलीकाॅम कंपनी भारती एयरटेल ने गुरुवार को चालू वित्तीय वर्ष की पहली तिमाही के नतीजे जारी कर दिये है। कंपनी को पहली तिमाही में 1,612.5 करोड़ रुपये का कंसोलिडेटेड नेट प्राॅफिट हुआ है।
कंपनी की अफ्रीकी शाखा को नाइजीरियाई करेंसी में अवमूल्यन के वजह से नुकसान हुआ, लेकिन पोस्ट-पेड और 4जी सेवाओं को अधिकतम अपनाने के साथ-साथ घर पर स्थिर ग्राहक अधिग्रहण से उनकी भरपाई हो गई।

एयरटेल की तरफ से अपनी आय विज्ञप्ति में कहा गया है कि कंपनी का परिचालन राजस्व पिछले फाइनेंशियल ईयर की इसी तिमाही से 14.1 फीसदी बढ़कर 37 हजार 440 करोड़ रुपये हो गया।
तिमाही के लिए ईबीआईटीडीए से पहले की कमाई 19 हजार 746 करोड़ रुपये थी। जो वार्षिक आधार पर 18.9 प्रतिशत ज्यादा थी। ईबीआईटीडीए मार्जिन वार्षिक 212 बीपीएस का विस्तार दर्ज करते हुए 52.7 फीसदी पर आ गया। जून में एआरपीयू 200 रु रहा।
क्यू1 के लिए इंडियन बिजनेस का रेवेन्यू वार्षिक आधार पर 13.1 फीसदी के इजाफे के साथ 26 हजार 375 करोड़ रु रहा। साल के दौरान बढ़िया प्राप्ति के साथ बेहतर 4जी ग्राहक इजाफे के वजह से मोबाइल रेवेन्यू में वार्षिक आधार पर 12.4 फीसदी की वद्धि हुई।
क्वालिटी कस्टूमर प्राप्त करने पर लगातार फोकस करने और प्रीमियमीकरण के वजह से प्राप्तियों में सुधार के कारण एआरपीयू में वृद्धि हुई।
एयरटेल की तरफ से कहा गया है कि उसने क्यू1 में 0.8 मिलियन की अब तक की सबसे ज्यादा शुद्ध वृद्धि के साथ पोस्टपेड सेगमेंट में अपनी नेतृत्व की स्थिति को मजबूत किया है, जिससे कस्टमर आधार 40.4 मिलियन तक पहुंच गया है।
एयरटेल की तरफ से कहा गया है कि हमने मार्केट में 4जी कस्टमर्स की एक बेहतर और मजबूत हिस्सेदारी हासिल करना जारी रखा है। हमारे नेटवर्क में पिछले वर्ष की तुलना में हमारे नेटवर्क में 24.5 मिलियन 4जी डेटा ग्राहक जुड़े हैं, वार्षिक आधार पर 11.9 फीसदी की वृद्धि है।
More From GoodReturns

Lumino Industries IPO: आज बंद हो रहा है मौका! रिटेल की भारी डिमांड, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

SEBI का नया नॉमिनेशन नियम: 1 सितंबर से पहले ये काम नहीं किया तो अटक सकता है आपका निवेश

27 अगस्त को सोने-चांदी के भाव में नरमी: जानें आपके शहर में क्या हैं आज के ताजा रेट?

Gold Price Today: 30 अगस्त को सोने के भाव में स्थिरता, खरीदारी से पहले देखें अपने शहर के लेटेस्ट रेट

Forex Reserve Record: भारत के खजाने में ऐतिहासिक उछाल, आम आदमी और बाजार पर क्या होगा असर?

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

29 अगस्त को सोना हुआ सस्ता: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

सितंबर में बैंक रहेंगे कई दिन बंद: घर से निकलने से पहले चेक कर लें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

28 अगस्त को सोने के दाम में हल्की नरमी, जानें आपके शहर में क्या है 22K और 24K का ताजा भाव?

शुगर स्टॉक लिमिट: 4000 क्विंटल से ज्यादा चीनी रखी तो होगी कार्रवाई, जानें क्या है नया नियम



Click it and Unblock the Notifications