BDL Share Price: डिफेंस उपकरण बनाने वाली सरकारी कंपनी भारत डायनेमिक्स लिमिटेड (Bharat Dynamics Limited) के शेयरों में करीब आधे फीसदी की गिरावट दर्ज की जा रही, जोकि BSE पर 1973 रुपए के आसपास कारोबार कर रहा है. शेयर को लेकर ब्रोकरेज फर्म एलारा सिक्योरिटीज (Elara Securities) ने ताजा रिपोर्ट जारी किया है. इसमें ब्रोकरेज ने अपनी रेटिंग में बदलाव किया है. साथ ही टारगेट को भी बदल दिया है.
भारत डायनमिक्स पर ब्रोकरेज
भारत डायनमिक्स के शेयर पर ब्रोकरेज ने पहले 'एक्युमुलेट' रेटिंग दी गई थी, जिसे अब घटाकर "सेल" कर दिया गया है. हालांकि, ब्रोकरेज ने टारगेट प्राइस (Target Price) को पहले के 1,360 रुपए प्रति शेयर से बढ़ाकर 1,480 रुपए कर दिया है. फिर भी यह 1 जुलाई को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर शेयर के भाव से 25% कम है. दरअसल, एलारा सिक्योरिटीज ने कंपनी के मार्जिन में 400-600 बेसिस पॉइंट की गिरावट की आशंका जताई है.
भारत डायनेमिक्स के लिए एक्सपोर्ट के मौके
एलारा सिक्योरिटीज का मानना है कि हालिया जियो-पॉलिटिकल टेंशन ने भारत डायनेमिक्स के प्रोडक्ट्स की क्वालिटी और वॉर कैपासिटी को प्रदर्शित किया है. इससे कंपनी के लिए इंटरनेशनल मार्केट में एक्सपोर्ट के कई नए अवसर खुलेंगे. डिफेंस मिनिस्ट्री की ओर से 'मेक इन इंडिया' पहल को बढ़ावा देने से भी कंपनी को फायदा होने की उम्मीद है.

एलारा सिक्योरिटीज ने अपनी रिपोर्ट में लिखा है कि भारत डायनेमिक्स की आय FY2025 से 2027 के दौरान 30% की CAGR से बढ़ सकता है. अनुमान है कि FY2026-2027 में मार्जिन 16% से 18% के बीच रह सकता है. इसकी मुख्य वजह यह है कि कंपनी के मिसाइल सिस्टम काफी हद तक स्वदेशी तकनीक पर आधारित हैं. अगले 3 सालों में कंपनी की इनकम में 46% की CAGR से इजाफा होने और FY2026-2028 के दौरान इक्विटी पर औसत रिटर्न (RoE) 24% रहने की संभावना है.
BDL शेयरों का परफॉर्मेंस
भारत डायनेमिक्स लिमिटेड के शेयर में 2 जुलाई को गिरावट दर्ज की जा रही. कंपनी का कुल मार्केट कैप (Market Cap) 72,300 करोड़ रुपए के आसपास है. शेयर के प्रदर्शन की बात करें तो पिछले 2 सालों में यह 250%, 6 महीनों में 75% और 3 महीनों में करीब 53% मजबूत हुआ है. पिछले 5 सालों में इस शेयर में 1000% की तेजी देखी गई है. बता दें कि मार्च 2024 के अंत तक भारत डायनेमिक्स में सरकार की 74.93% हिस्सेदारी थी.
(डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है. गुडरिटर्न्स की ओर से निवेश की सलाह नहीं है. यह ब्रोकरेज की ओर से सलाह दी गई है. शेयर बाजार में निवेश जोखिमों के अधीन है. किसी भी तरह के निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से जरूर परामर्श करें.)
More From GoodReturns

IPO में पैसा लगाने की जल्दी? अलॉटमेंट का गणित और डेडलाइन जरूर जान लें

17 अगस्त 2026: बाजार की सुस्त शुरुआत के बीच इन स्टॉक्स में मचेगी हलचल, चेक करें F&O बैन लिस्ट

IPO की होड़: अभी दांव लगाएं या लिस्टिंग का इंतजार करें? जानें निवेश का सही गणित

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 से 3:40 के बीच बदल जाएगी ट्रेडिंग, F&O ट्रेडर्स ऐसे तैयार करें वॉचलिस्ट

Stocks to Buy Today: 17 अगस्त को बाजार में हलचल, इन शेयरों पर रखें नजर - क्या आज बनेगा मुनाफा?

NSE IPO: ₹5 लाख करोड़ का वैल्युएशन, जानिए कब खुलेगा और कैसे करें अप्लाई

बैंक निफ्टी एक्सपायरी: आज 13 अगस्त को इन लेवल्स पर रखें नजर, OI और IV का खेल समझें

NSE IPO: क्या अभी पैसा लगाना सही है? लिस्टिंग से पहले ये 5 बातें जान लें

Share Market Recovery: गिरावट के बाद Nifty 24,350 के पार, अब आगे क्या?

Shiprocket IPO: आज दांव लगाने का आखिरी मौका, शाम 5 बजे तक जरूर कर लें ये काम

निफ्टी वीकली एक्सपायरी: इन 5 गलतियों से बचें, वरना एक्सपायरी के दिन डूब सकता है आपका पैसा



Click it and Unblock the Notifications