
Bharat Bond ETF : सरकार ने पिछले सप्ताह भारत के पहले कॉर्पोरेट बॉन्ड एक्सचेंज-ट्रेडेड फंड, भारत बॉन्ड ईटीएफ की चौथी किश्त लॉन्च की है। ETF का नया फंड ऑफर 2 दिसंबर से खुला है और 8 दिसंबर को सब्सक्रिप्शन के लिए बंद हो जाएगा।
2033 में मैच्योर होगी बॉन्ड
जानकारी के मुताबिक सरकार बॉन्ड के माध्यम से जुटाई गई धनराशि का उपयोग सार्वजनिक क्षेत्र के कंपनियों में निवेश किया जाएगा। यह नया भारत बॉन्ड ईटीएफ और भारत बॉन्ड फंड ऑफ फंड (एफओएफ) सिरीज अप्रैल 2033 में मैच्योर होगी। चौथी किश्त के लॉन्च के माध्यम से, सरकार ने ग्रीन शू विकल्प के साथ 1,000 करोड़ रुपये की प्रारंभिक राशि जुटाने का प्रस्ताव रखा है।
पिछले बॉन्ड में लोगो ने दिखाई थी दिलचस्पी
पिछले साल दिसंबर में सरकार ने तिसरी सिरीज 1,000 करोड़ रुपये के बेस इश्यू साइज के साथ लॉन्च की थी। डाटा के मुताबिक 6,200 करोड़ रुपये की बोलियां लगी थी। यह भारत बॉन्ड 6.2 गुना ओवर-सब्सक्राइब हुआ था। भारत बॉन्ड ईटीएफ की शुरूआत 2019 में की गई थी। इस बॉन्ड की मदद से सीपीएसई ने 12,400 करोड़ रुपये जुटाई थी। भारत बॉन्ड सिरीज के दूसरी और तीसरी किस्त में क्रमश 11,000 करोड़ रुपये और 6,200 करोड़ रुपये जुटाए गए थे। ईटीएफ ने अब तक अपनी तीन पेशकशों में 29,600 करोड़ रुपये जुटाए हैं
निवेशको में है उत्साह
भारत बॉन्ड ईटीएफ कार्यक्रम को लॉन्च के बाद से सभी तरह के निवेशकों से उत्साह का माहौल दिख रहा है। भारत बॉन्ड ने सभी भारतीय निवेशकों के लिए पीएसयू बॉन्ड में निवेश करने और भारत की विकास की कहानी को बढ़ावा देने का एक अनूठा अवसर दिया है।
सरकारी कंपनियों में होगा निवेश
भारत बॉन्ड ईटीएफ केवल 'एएए' रेटिंग सरकारी कंपनियों के बॉन्ड में निवेश करता है। 2019 में शुरू होने के बाद से ETF के प्रबंधन के तहत निवेशकों को बेहतर रिटर्न मिला है। अब तक भारत बॉन्ड ईटीएफ की पांच मैच्योरिटी लॉन्च की जा चुकी हैं- 2023, 2025, 2030, 2031 और 2032। यह एक लंबी अवधि का निवेश विकल्प है।
भारत बॉन्ड ईटीएफ की चौथी किश्त लॉन्च की है। ETF का नया फंड ऑफर 2 दिसंबर से खुला है और 8 दिसंबर को सब्सक्रिप्शन के लिए बंद हो जाएगा।
More From GoodReturns

EPFO EEC 2026: पुरानी कंपनी ने पीएफ नहीं काटा? तो ये है आखिरी मौका, ऐसे पाएं अपना हक

TRAI का नया SMS नियम: अब फर्जी OTP और स्पैम मैसेज पर लगेगी लगाम, जानें क्या है 'प्री-टैगिंग'

27 अगस्त को सोने-चांदी के भाव में नरमी: जानें आपके शहर में क्या हैं आज के ताजा रेट?

SEBI का नया नॉमिनेशन नियम: 1 सितंबर से पहले ये काम नहीं किया तो अटक सकता है आपका निवेश

सोने के दाम में आज फिर तेजी: 26 अगस्त को क्या महंगा हुआ सोना? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

Gold Rate Today: 23 अगस्त को सोने-चांदी के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले चेक करें अपने शहर के लेटेस्ट रेट

IPO Alert: आज से 3 कंपनियों के IPO में दांव लगाने का मौका, चेक करें प्राइस बैंड और GMP की पूरी डिटेल

29 अगस्त को सोना हुआ सस्ता: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold-Silver Price Today: 25 अगस्त को सोने-चांदी के भाव स्थिर, खरीदारी से पहले देखें लेटेस्ट रेट्स

ओणम शॉपिंग: आज रात खत्म हो रहे हैं ये बैंक ऑफर्स, जल्दी उठाएं फायदा

28 अगस्त को सोने के दाम में हल्की नरमी, जानें आपके शहर में क्या है 22K और 24K का ताजा भाव?



Click it and Unblock the Notifications