नई दिल्ली, अप्रैल 25। देश में कोरोना का कहर तेजी से बढ़ रहा है। दूसरी तरफ सरकार ने 1 मई से वैक्सीनेशन के तीसरे चरण की घोषणा कर दी है। इस चरण के तहत राज्यों को वैक्सीनेशन के लिए पहल करना है। यह वैक्सीन राज्यों को कंपनियों से सीधे खरीदनी पड़ेगी। सरकार की इस घोषणा के बाद वैक्सीन निर्माता कंपनियां अपनी अपनी वैक्सीन के दामों की घोषणा कर रही हैं। आज कोवैक्सीन बनाने वाली भारत बायोटेक ने अपने टीके के दाम की घोषणा करते हुए बताया है कि वह कोवैक्सीन की राज्य सरकार को 1 डोज 600 रुपये देगी। वहीं प्राइवेट अस्पतालों को 1200 रुपये यह टीका दिया जाएगा। इससे पहले सीरम इंस्टिट्यूट अपनी कोविशील्ड वैक्सीन की कीमत का ऐलान कर चुका है। कोविशील्ड का दाम राज्य सरकारों के लिए जहां 400 रुपये प्रति टीका है, वहीं प्राइवेट अस्पतालों के लिए इसकी कीमत 600 रुपये प्रति टीका है। भारत बायोटेक ने इसके अलावा बताया है कि वह अपनी वैक्सीन कोवैक्सीन का निर्यात 15 डॉलर से 20 डॉलर (1,123 रुपये से लेकर 1498 रुपये) प्रति डोज के रेट पर करेगी।

कोवैक्सीन है दोगुनी महंगी
भारत बायोटेक ने अपनी कोवैक्सीन का प्राइवेट अस्पतालों के लिए 1200 रुपये तय किया है, वहीं कोविशील्ड का दाम 600 रुपये है। यानी कोरोना महामारी के टीके के दाम में एक कंपनी से दूसरी में अंतर दोगुने का है। वहीं अगर राज्य सरकार को आपूर्ति की बात की जाए तो इसमें 50 फीसदी का अंतर है। राज्य सरकारों को कोवीशील्ड 400 रुपये में दी जाएगी वहीं कोवैक्सीन 600 रुपये में दी जाएगी। इस प्रकार इसमें 50 फीसदी का अंतर है।
ज्यादातर राज्य फ्री में करेंगे टीकाकरण
देश के ज्यादातर राज्य इस बात की घोषणा कर चुके हैं कि वह अपने राज्यों में फ्री में टीकाकरण करेंगे। सरकार ने वैक्सीनेशन के नए चरण में राज्यों, प्राइवेट सेक्टर और अस्पतालों को भी सीधे वैक्सीन निर्माताओं से वैक्सीन खरीदने की छूट दी है। सरकार ने वैक्सीन निर्माताओं को समय से कीमत तय करने का निर्देश दिया था। इसी के तहत भारत बायोटेक ने शनिवार को अपनी वैक्सीन कोवैक्सीन की कीमतों की घोषणा की है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
