नई दिल्ली, अप्रैल 4। हर साल में कुछ खास ऐसे मौके आते हैं, जब शेयर बाजार में पुराने स्टॉक्स में से निकलने और नये स्टॉक्स में एंट्री यानी खरीदारी करने की सलाह दी जाती है। ऐसे मौकों में नया साल, दिवाली और नये वित्त वर्ष की शुरुआत शामिल है। अब जैसे कि नया वित्त वर्ष 2022-23 शुरू हो चुका है तो इसकी शुरुआत में ही नये स्टॉक्स में खरीदारी करनी चाहिए। बाजार के जानकारों ने ऐसे 6 शेयर चुने हैं, जो नये वित्त वर्ष में खरीदने लायक हैं और आगे अच्छा रिटर्न दे सकते हैं। आगे जानते हैं इन शेयरों की डिटेल।
गल्फ ऑयल लुब्रिकेंट्स
लिस्ट में पहला शेयर है गल्फ ऑयल लुब्रिकेंट्स। इस समय गल्फ ऑयल लुब्रिकेंट्स का शेयर 436 रु के आस-पास है। मगर इसके लिए टार्गेट 570 रु का है। यानी ये मौजूदा भाव से 30.5 फीसदी से अधिक रिटर्न दे सकता है। बता दें कि गल्फ ऑयल लुब्रिकेंट्स का शेयर इस समय नुकसान कराने वाला शेयर साबित हो रहा है। इसका 1 महीने का रिटर्न निगेटिव 7.89 फीसदी, 2022 में अब तक निगेटिव 4.40 फीसदी और 6 महीनों का रिटर्न निगेटिव 25.90 फीसदी रहा है।
एनएफएल
अगला शेयर है एनएफएल। इस समय एनएफएल का शेयर 57.60 रु के आस-पास है। मगर इसके लिए टार्गेट है 65 रु का। यानी ये मौजूदा स्तर से करीब 13 फीसदी रिटर्न दे सकता है। ये शेयर 5 दिन में करीब 12.5 फीसदी और 1 महीने में 30.73 फीसदी रिटर्न दे चुका है।
ओरिएंट इलेक्ट्रिक लिमिटेड
ओरिएंट इलेक्ट्रिक का शेयर इस समय 326.5 रु के आस-पास है। इसके लिए टार्गेट है 360 रु का। यानी ये शेयर 10 फीसदी से अधिक रिटर्न दे सकता है। अच्छी बात यह है कि ये इसके लिए शॉर्ट टर्म टार्गेट है। यानी ये बहुत जल्द इतना रिटर्न दे सकता है।
आरसीएफ
आरसीएफ में अच्छे मुनाफे की उम्मीद है। पर इसके लिए लॉन्ग टर्म टार्गेट है। इसका टार्गेट है 150 रु का, जबकि इस समय शेयर 97 रु के आस-पास है। यानी आराम से आपको 54.5 फीसदी से अधिक रिटर्न मिल सकता है। ये शेयर 5 दिन में 18.07 फीसदी, 1 महीने में 34.23 फीसदी और 6 महीनों में 17.5 फीसदी के करीब रिटर्न दे चुका है।
वेंकीज
वेंकीज के लिए दो टार्गेट हैं। इनमें पहला है 3161 रु का और दूसरा है 3505 रु का। जबकि इस समय यह 2300 रु पर है। यानी अगर यह दूसरे टार्गेट तक जाता है तो निवेशकों को आराम से 52 फीसदी से अधिक रिटर्न मिल सकता है। वेंकीज के शेयर का 1 महीने का रिटर्न 15.7 फीसदी रहा है, मगर इसने 6 महीनों में निगेटिव 21.6 फीसदी रिटर्न दिया है।
होम फर्स्ट
लिस्ट में अंतिम शेयर है होम फर्स्ट। ये शेयर इस समय 783 रु के आस-पास है। जबकि इसके लिए टार्गेट 917 रु का है। यानी निवेशकों को अभी शेयर में दांव लगाने पर 17 फीसदी से अधिक रिटर्न मिल सकता है। होम फर्स्ट फाइनेंस कंपनी एक नयी हाउसिंग फाइनेंस कंपनी है, जो निम्न और मध्यम आय वाले व्यक्तियों को होम लोन प्रदान करती है, जो घर खरीदना चाहते हैं। इसके अधिकतर ग्राहक वे होते हैं, जो पहली बार घर खरीद रहे हों।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications