नई दिल्ली, मार्च 10। रूस-यूक्रेन युद्ध के कारण शुरू हुए शेयर बाजार में गिरावट के ट्रेंड के बीच, इक्विटी म्यूचुअल फंड निवेशक भी परेशान हैं। ऐसे निवेशक इस अशांत बाजार में पैसे बचाने वाले ऑप्शन की तलाश में हैं। पर यह गिरावट कम उम्र के संभावित निवेशकों में बाजार के प्रति समर्पण को देखने के लिए प्रेरित भी कर रही है कि वे गिरावट आने पर बाजार में कितना टिक पाएंगे। पर हकीकत यह है कि जितनी जल्दी आप निवेश शुरू करेंगे, उतना लंबा समय आपको मिलेगा और बड़ा फंड तैयार होगा। लंबी अवधि आपको बाजार में उतार-चढ़ाव की स्थिति से बचने में भी मदद करेगी। ऐसी स्थितियों में थीमैटिक म्यूचुअल फंड एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है। ये अच्छे रिटर्न की पेशकश के साथ नए और मौजूदा निवेशकों के जोखिम लेने के हिसाब से भी बेहतर है। यहां हम आपको एक थीमेटिक म्यूचुअल फंड की जानकारी देंगे। इस फंड में आप केवल 150 रु की एसआईपी कर सकेंगे।
क्या होते हैं थीमैटिक फंड
थीमैटिक फंड मुख्य रूप से एक प्रकार के इक्विटी म्यूचुअल फंड होते हैं जो विभिन्न क्षेत्रों में एक अच्छी तरह से परिभाषित थीम की कंपनियों में ही निवेश करते हैं। उदाहरण के लिए खेती/कृषि विषय पर बनाया गया एक फंड रसायन, उर्वरक और मुख्य कृषि स्टॉक से संबंधित इक्विटी शेयरों में निवेश कर सकता है।
टाटा एथिकल फंड - डायरेक्ट प्लान-ग्रोथ
यह टाटा म्यूचुअल फंड द्वारा 01 जनवरी 2013 को शुरू किया गया थीमैटिक म्यूचुअल फंड है। यह अपनी कैटेगरी का एक ओपन-एंडेड मिड साइज का फंड है। फंड की डायरेक्ट प्लान-ग्रोथ में 31 दिसंबर 2021 तक एयूएम 1,198 करोड़ रुपये की है। फंड की डायरेक्ट प्लान - ग्रोथ स्कीम की 07 मार्च 2022 तक एनएवी 284.8133 रुपये की है। फंड का एक्सपेंस रेशियो 1.18% है।
मिले हैं 3 स्टार
इस फंड ने अपने जैसे फंड्स के बीच औसत प्रदर्शन दिया है, हालांकि इसकी लगातार रिटर्न देने की क्षमता बाकी फंडों से अच्छी है। निवेश के लिए, ये फंड अत्यधिक जोखिम भरा है और नुकसान का जोखिम भी है। रेटिंग एजेंसी क्रिसिल ने इस फंड को 3 स्टार दिए हैं।
कितना दिया है रिटर्न
टाटा एथिकल फंड - डायरेक्ट प्लान-ग्रोथ का सालाना 1 साल का रिटर्न 20.16 फीसदी, 2 साल का रिटर्न 29.09 फीसदी, 3 साल का रिटर्न 20.42 फीसदी, 5 साल का रिटर्न 15.86 फीसदी और अपनी शुरुआत से 15.82 फीसदी रहा है।
एसआईपी रिटर्न
टाटा एथिकल फंड - डायरेक्ट प्लान-ग्रोथ का 1 साल का एसआईपी रिटर्न (एब्सॉल्यूट) 1.44 फीसदी, 2 साल का रिटर्न 29.16 फीसदी, 3 साल का रिटर्न 43.31 फीसदी और 5 साल का रिटर्न 57.73 फीसदी रहा है।
जानिए फंड का पोर्टफोलियो
भारतीय शेयरों में इस फंड का 97.14 फीसदी निवेश है। इनमें से अधिकांश निवेश लार्ज कैप स्टॉक में हैं। फंड की अधिकांश संपत्ति टेक्नोलॉजी, रसायन, कंज्यूमर स्टेपल, कैपिटल गुड्स और हेल्थकेयर क्षेत्रों में निवेश की जाती है। इस कैटेगरी के अन्य फंडों की तुलना में, इसने टेक और रसायन क्षेत्रों में कम निवेश किया है। इंफोसिस लिमिटेड, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज लिमिटेड, एचसीएल टेक्नोलॉजीज लिमिटेड, हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड और टाटा एलेक्सी लिमिटेड फंड की शीर्ष पांच होल्डिंग्स हैं।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications