Best Shares of Week : शेयर बाजार 11 नवंबर को समाप्त हुए लगातार चौथे सप्ताह में ऊपर चढ़ा। ये एक साल पहले के रिकॉर्ड हाई को भी छू सकता है। कम होती मुद्रास्फीति, अमेरिकी फेडरल रिजर्व (फेड) द्वारा दरों में बढ़ोतरी की कम संभावना, अमेरिकी डॉलर में गिरावट और एफआईआई (विदेशी संस्थागत निवेशक) की खरीदारी से बाजार को सपोर्ट मिला। सप्ताह के दौरान, बैंकिंग और फाइनेंशियल सर्विसेज, टेक्नोलॉजी और मेटल शेयरों में खरीदारी के कारण निफ्टी 50 200 अंक या 1 प्रतिशत से अधिक चढ़कर 18,350 पर पहुंच गया, जो 19 अक्टूबर के बाद इसका उच्चतम स्तर है। बीएसई सेंसेक्स 62,000 के स्तर के करीब चला गया। ये 845 अंक बढ़कर 61,795 पर पहुंच गया। वहीं निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स में 1 फीसदी और स्मॉलकैप 100 इंडेक्स में आधा फीसदी की गिरावट आई। पर फिर भी 5 शेयर ऐसे रहे, जो 4 दिन में निवेशकों को 52.57 फीसदी तक रिटर्न देने में कामयाब रहे। आगे जानिए उन सभी शेयरों की डिटेल।

सेलविन ट्रेडर्स : 52.57 फीसदी
सेलविन ट्रेडर्स एक स्मॉल-कैप कंपनी है। इसकी मार्केट कैप इस समय 21.69 करोड़ रु है। पिछले सप्ताह 4 कारोबारी सत्र में ये शेयर 52.57 फीसदी उछला। ये शेयर 4 दिन में 17.50 रु से 26.70 रु पर पहुंचा। बीते शुक्रवार को ये 5.59 फीसदी की उछाल के साथ 26.70 रु पर बंद हुआ। 52.57 फीसदी रिटर्न से निवेशकों के 2 लाख रु करीब 3.04 लाख रु हो गए होंगे। मगर ध्यान रहे कि छोटी कंपनी के शेयरों में निवेश करने पर जोखिम अधिक रहता है। इसलिए निवेश से पहले इस जरूर ध्यान दें। निवेश से पहले जानकारों की सलाह लेना बेहतर है।
प्रीमियर कैपिटल : 48.76 फीसदी
प्रीमियर कैपिटल ने भी पिछले सप्ताह निवेशकों को काफी मुनाफा कराया। इस कंपनी का शेयर 4.84 रु से 7.20 रु पर पहुंच गया। इस तरह निवेशकों को कंपनी के शेयरों से 48.76 फीसदी का रिटर्न मिला। इस कंपनी की मार्केट कैप 26.68 करोड़ रु है। 4 दिन में 48.76 फीसदी रिटर्न एफडी जैसे ऑप्शन के मुकाबले कई गुना अधिक और बेहतर है। बीते शुक्रवार को ये शेयर करीब 10 फीसदी की उछाल के साथ 48.76 रु पर बंद हुआ।

टाइगर लॉजिस्टिक्स : 42.11 फीसदी
टाइगर लॉजिस्टिक्स भी रिटर्न देने के मामले में काफी आगे रहा। शेयर ने पिछले सप्ताह 42.11 फीसदी रिटर्न दिया। इसका शेयर 228 रु से 324 रु पर पहुंच गया। यानी निवेशकों को इस शेयर से 42.11 फीसदी रिटर्न मिला। इस कंपनी की मार्केट कैप 339.22 करोड़ रु है। बीते शुक्रवार को ये शेयर 8.78 फीसदी की मजबूती के साथ 324 रु पर बंद हुआ।
फ्लेक्सिटफ वेंचर्स : 36.81 फीसदी
फ्लेक्सिटफ वेंचर्स ने भी पिछले सप्ताह निवेशकों को काफी मुनाफा कराया। इसका शेयर 26.35 रु से 36.05 रु पर पहुंच गया। निवेशकों को इस शेयर से 36.81 फीसदी का रिटर्न मिला। इस कंपनी की मार्केट कैप 90.08 करोड़ रु है। बीते शुक्रवार को ये शेयर 3 फीसदी की उछाल के साथ 36.05 रु पर बंद हुआ।

स्पेस इनक्यूबट्रिक्स : 36 फीसदी
स्पेस इनक्यूबट्रिक्स ने भी पिछले सप्ताह निवेशकों की झोली भर दी। इसका शेयर 2 रु से 2.72 रु पर पहुंच गया। यानी निवेशकों को इस शेयर से 36 फीसदी का रिटर्न मिला। इस कंपनी की मार्केट कैप 9.41 करोड़ रु है। बीते शुक्रवार को ये शेयर 4.23 फीसदी की कमजोरी के साथ 2.72 रु पर बंद हुआ।
More From GoodReturns

27 अगस्त को सोने-चांदी के भाव में नरमी: जानें आपके शहर में क्या हैं आज के ताजा रेट?

SEBI का नया नॉमिनेशन नियम: 1 सितंबर से पहले ये काम नहीं किया तो अटक सकता है आपका निवेश

सोने के दाम में आज फिर तेजी: 26 अगस्त को क्या महंगा हुआ सोना? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

IPO Alert: आज से 3 कंपनियों के IPO में दांव लगाने का मौका, चेक करें प्राइस बैंड और GMP की पूरी डिटेल

29 अगस्त को सोना हुआ सस्ता: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold-Silver Price Today: 25 अगस्त को सोने-चांदी के भाव स्थिर, खरीदारी से पहले देखें लेटेस्ट रेट्स

ओणम शॉपिंग: आज रात खत्म हो रहे हैं ये बैंक ऑफर्स, जल्दी उठाएं फायदा

28 अगस्त को सोने के दाम में हल्की नरमी, जानें आपके शहर में क्या है 22K और 24K का ताजा भाव?

UPI के 10 साल: टैप एंड पे, क्रेडिट लाइन और नई लिमिट्स, जानें कैसे उठाएं इन फीचर्स का फायदा

शुगर स्टॉक लिमिट: 4000 क्विंटल से ज्यादा चीनी रखी तो होगी कार्रवाई, जानें क्या है नया नियम

F&O ट्रेडिंग में बड़ा बदलाव: गुरुवार नहीं, अब सोमवार को होगी एक्सपायरी, इन 5 बातों का रखें ध्यान



Click it and Unblock the Notifications