Best Stocks to Buy Today: शेयर बाजार में बीते हफ्ते तेज एक्शन देखने को मिला. बाजार में पूरे हफ्ते खरीदारी देखने को मिला. प्रमुख इंडेक्स में लगातार तेजी दर्ज की गई. निफ्टी में 23 अगस्त को लगातार 7वें दिन बढ़त दर्ज की गई. इंडेक्स 25000 के लेवल से बस 200 अंकों दूर है. सेंसेक्स भी 81000 के पार टिका रहा. बाजार में ऑटो, बैंकिंग समेत IT जैसे सेक्टर फोकस में रहे. साथ ही खबरों वाले शेयरों में भी एक्शन देखने को मिला.
30% रिटर्न के लिए खरीदें ये 5 शेयर
बाजार की इस हलचल में चुनिंदा शेयर लॉन्ग टर्म में बढ़िया तेजी के मूड में नजर आ रहे हैं. इसके लिए घरेलू ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज यानी MOFSL ने 5 शेयरों में निवेश की सलाह दी है. इन शेयरों में Dalmia Bharat, Varun Beverages, Titan, Hindalco और HDFC Bank शामिल हैं. ब्रोकरेज के मुताबिक ये स्टॉक्स लॉन्ग टर्म में करीब 30 फीसदी तक का पॉजिटिव रिटर्न दे सकते हैं.

सीमेंट सेक्टर में दमदार शेयर
मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज ने खरीदारी के लिए सीमेंट सेक्टर से Dalmia Bharat का शेयर पिक किया है. शेयर पर लॉन्ग टर्म के लिए 2300 रुपए का अपसाइड टारगेट दिया है. शेयर 23 अगस्त को 1801.50 रुपए के भाव पर बंद हुआ है. जबकि 52-वीक हाई 2,428.85 रुपए है, जोकि पिछले साल 14 दिसंबर को बना था. शेयर का प्रदर्शन 1 साल से अच्छी नहीं रही है. हालांकि, ब्रोकरेज फर्म ने बुलिश रेटिंग के साथ भरोसा जताया है.
MOFSL ने खरीदारी के लिए Varun Beverages के शेयर को पिक किया है. शेयर पर लंबी अवधि के लिए 1900 रुपए का अपसाइड टारगेट दिया है. शेयर शुक्रवार को 1582.90 रुपए के भाव पर बंद हुआ है. शेयर 29 जुलाई को ही 1,707.10 रुपए का 52-वीक हाई टच किया. बता दें कि शेयर 1 साल की अवधि में करीब 80 फीसदी का पॉजिटिव रिटर्न दिया है.
टाटा ग्रुप स्टॉक पर बुलिश रेटिंग
ज्वैलरी सेक्टर से Titan का शेयर मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज का पसंद बना है. शेयर पर लॉन्ग टर्म के लिए 4150 रिपए का अपसाइड रिटर्न दिया है. शेयर 23 अगस्त को 3568.55 रुपए के भाव पर बंद हुआ है. शेयर इसी साल 30 जनवरी को 3,885 रुपए का 52-वीक हाई बनाया. शेयर पिछले एक साल में केवल 16 फीसदी की तेजी दिखाया है.
मोतीलाल ओसवाल ने मेटल सेक्टर से Hindalco का शेयर पिक किया है. शेयर पर लॉन्ग टर्म के लिए 790 रुपए का अपसाइड टारगेट दिया है. हिंडाल्को इंडस्ट्रीज शुक्रवार को 685.05 रुपए के भाव पर बंद हुआ है. 3 जून को 714.85 रुपए का 52-वीक हाई बनाया. शेयर 1 साल की अवधि में करीब 50 फीसदी का पॉजिटिव रिटर्न दे चुका है.
देश के सबसे बड़े प्राइवेट बैंकिंग स्टॉक पर भी ब्रोकरेज फर्म बुलिश है. MOFSL ने HDFC Bank के शेयर पर BUY रेटिंग दी है. शेयर पर लॉन्ग टर्म के लिए 1,850 रुपए का अपसाइड टारगेट दिया है. शेयर 23 अगस्त को 1625.60 रुपए के भाव पर बंद हुआ है. शेयर ने पिछले 2 साल में सपाट प्रदर्शन किया है.
(डिस्क्लेमर: यहां स्टॉक्स में निवेश की सलाह ब्रोकरेज हाउस द्वारा दी गई है. ये Goodreturns Hindi के विचार नहीं हैं. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से जरूर परामर्श करें.)
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
