Stocks to Buy: शेयर बाजार में लोकसभा नतीजों के चलते जोरदार एक्शन देखने को मिल रहा. बाजार की हलचल में क्वालिटी शेयरों पर फोकस है. ब्रोकरेज फर्म भी ऐसे ही शेयरों को पिक कर रहे, जोकि मौजूदा लेवल पर तेजी के लिए बिल्कुल तैयार हैं. बाजार सोमवार को मुंबई में मतदान के चलते बंद रहा. शेयर बाजार में अब मंगलवार यानी 21 मई को ट्रेडिंग होगी. ब्रोकरेज ने खरीदारी के लिए लॉजिस्टिक सेक्टर से ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (TCI Share Price) का शेयर पिक किया है. शेयर Q4 नतीजों के चलते फोकस में है.
TCI में तुरंत करें खरीदारी
ब्रोकरेज फर्म जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज ने ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (Transport Corporation of India) के शेयर पर Buy की रेटिंग दी है. स्मॉलकैप स्टॉक पर 1081 रुपए का टारगेट दिया है, जिसका CMP 910 रुपए रहा. इस लिहाज से शेयर मौजूदा लेवल से करीब 20% का पॉजिटिव रिटर्न दे सकता है. बता दें कि शेयर पिछले एक साल में 37% से ज्यादा उछल चुका है. हालांकि, मीडियम टर्म स्टॉक का परफॉर्मेंस सुस्त ही रहा है. शेयर का 52-वीक हाई 1080 रुपए है, जोकि1 फरवरी, 2024 को बनाया.

Q4 में कंपनी का धमाकेदार प्रदर्शन
ब्रोकरेज ने ताजा रिपोर्ट में कहा कि मार्च तिमाही में (Q4 Results) कंपनी की आय में 10% की अच्छी सालाना ग्रोथ दर्ज की गई. माल ढुलाई और सप्लाई चेन कारोबार से आय में अच्छी ग्रोथ दर्ज की गई. आय का आंकड़ा अनुमान से बेहतर रहा. हालांकि, ऑपरेटिंग प्रॉफिट सपाट रहा. सालाना आधार पर मार्जिन घटकर 10.1% पर आ गया. इसकी वजह फ्यूल कॉस्ट में बढ़ोतरी और समुद्री कारोबार रहा.
कंपनी को लेकर अच्छे आउटलुक
जियोजीत फाइनेंशियल ने कहा कि FY24-26E में 10.5% के स्थिर मार्जिन पर PAT में 15% CAGR की ग्रोथ का अनुमान है. वैल्युएशन के लिहाज से TCI का P/E FY26E के लिए 18x पर पहुंच सकता है, जिसे अच्छी अर्निंग आउटलुक और रिटर्न रेश्यो का सपोर्ट मिलेगा. इसलिए शेयर Accumu-late रेटिंग के साथ शेयर पर 1081 रुपए का अपसाइड टारगेट दिया है.
MOFSL भी स्टॉक पर बुलिश
TCI के शेयर पर अन्य ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज भी बुलिश है. शेयर पर ब्रोकरेज फर्म ने खरीदारी (Buy Rating) की रेटिंग को बरकरार रखा है. स्मॉलकैप स्टॉक पर 1080 रुपए का अपसाइड टारगेट दिया है. जबकि शेयर शनिवार को 919 रुपए के भाव पर बंद हुआ था. बता दें कि ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया की शुरुआत साल 1995 में हुई, जोकि लॉजिस्टिक सेक्टर से जुड़ी कंपनी है. इसका माल ढुलाई, सप्लाई चेन, वेयरहाउसिंग सॉल्युशंस और शिपिंग सर्विसेज का कारोबार है.
(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश बाजार के जोखिमों के अधीन है. निवेश संबंधी फैसला करने से पहले अपने एडवाइजर से जरूर परामर्श कर लें.)
More From GoodReturns

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!

IPO अलॉटमेंट पाने का पक्का तरीका: सोमवार से पहले ये 5 जरूरी काम निपटा लें

Paluck Technologies IPO Listing: 252 गुना सब्सक्राइब हुआ शेयर, आज बाजार में कैसी होगी धमाकेदार एंट्री?

अगस्त ऑटो सेल्स का धमाका: मारुति-टाटा की बिक्री में जबरदस्त उछाल, क्या आज इन शेयरों में आएगी तेजी?

7 सितंबर से खुल रहे हैं 2 नए IPO: निवेश से पहले जान लें ये जरूरी नियम

कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम बढ़े: क्या अब बाहर का खाना होगा महंगा?

निफ्टी में शानदार रिकवरी: अब SIP करें या लम्पसम? निवेश का सही फॉर्मूला

दीपा ज्वैलर्स आईपीओ: आज आखिरी दिन, क्या अलॉटमेंट के लिए तैयार हैं आप?

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
