नई दिल्ली, मई 1। 29 अप्रैल को समाप्त हुआ लगातार तीसरा कारोबारी सप्ताह शेयर बाजार के लिए कमजोर रहा। हालांकि वैश्विक बाजारों में घबराहट और मार्च तिमाही की मिले-जुले कमाई नतीजों के बीच शेयर बाजार में गिरावट आधा प्रतिशत से भी कम रही। एनर्जी, हेल्थकेयर, इंफ्रा, टेक्नोलॉजी और मेटल शेयरों ने शेयर बाजार को नीचे धकेला, लेकिन प्राइवेट बैंकों, ऑटो और एफएमसीजी शेयरों में खरीदारी से नुकसान कम रहा। सप्ताह के अंत में बीएसई सेंसेक्स 136 अंकों की गिरावट के साथ 57,061 पर और निफ्टी 50 69 अंक गिरकर 17,103 पर बंद हुआ। हालांकि छोटे सूचकांकों पर दबाव अधिक रहा। निफ्टी मिडकैप 100 और स्मॉलकैप 100 सूचकांकों में क्रमशः 1.4 प्रतिशत और 2.7 प्रतिशत की गिरावट आई। इस दौरान 5 शेयर ऐसे रहे, जिन्होंने केवल 5 दिन में निवेशकों को 67 फीसदी रिटर्न दिया। जानते है उन शेयरों की डिटेल।
पूना दाल : 67 फीसदी
पूना दाल एक स्मॉल-कैप कंपनी है। इसकी मार्केट कैप इस समय 53.08 करोड़ रु है। पिछले सप्ताह 5 कारोबारी सत्र में ये शेयर 67 फीसदी उछला। ये शेयर 5 दिन में 55.60 रु से 92.85 रु पर पहुंचा। बीते शुक्रवार को ये 10 फीसदी की गिरावट के साथ 92.85 रु पर बंद हुआ। 67 फीसदी रिटर्न से निवेशकों के 1 लाख रु करीब 1.67 लाख रु हो गए होंगे। मगर ध्यान रहे कि छोटी कंपनी के शेयरों में निवेश करने पर जोखिम अधिक रहता है। इसलिए निवेश से पहले इस जरूर ध्यान दें। निवेश से पहले जानकारों की सलाह लेना बेहतर है।
रीता फाइनेंस : 62.90 फीसदी
रीता फाइनेंस ने भी पिछले सप्ताह निवेशकों को काफी मुनाफा कराया। इस कंपनी का शेयर 13.37 रु से 21.78 रु पर पहुंच गया। इस तरह निवेशकों को कंपनी के शेयरों से 62.90 फीसदी का रिटर्न मिला। इस कंपनी की मार्केट कैप 21.78 करोड़ रु है। 5 दिन में 62.90 फीसदी रिटर्न एफडी जैसे ऑप्शन के मुकाबले कई गुना अधिक और बेहतर है। बीते शुक्रवार को ये शेयर 10 फीसदी की कमजोरी के साथ 21.78 रु पर बंद हुआ।
इक्विप सोशल इंपैक्ट : 47.79 फीसदी
इक्विप सोशल इंपैक्ट भी रिटर्न देने के मामले में काफी आगे रहा। शेयर ने पिछले सप्ताह 47.79 फीसदी रिटर्न दिया। इसका शेयर 61.20 रु से 90.45 रु पर पहुंच गया। यानी निवेशकों को इस शेयर से 47.79 फीसदी रिटर्न मिला। इस कंपनी की मार्केट कैप 932.50 करोड़ रु है। बीते शुक्रवार को ये शेयर 10 फीसदी की गिरावट के साथ 90.45 रु पर बंद हुआ।
वेरांडा लर्निंग : 46.67 फीसदी
वेरांडा लर्निंग ने भी पिछले सप्ताह निवेशकों को काफी मुनाफा कराया। इसका शेयर 189.10 रु से 277.35 रु पर पहुंच गया। निवेशकों को इस शेयर से 46.67 फीसदी का रिटर्न मिला। इस कंपनी की मार्केट कैप 1,546.93 करोड़ रु है। बीते शुक्रवार को ये शेयर करीब 10 फीसदी की उछाल के साथ 277.35 रु पर बंद हुआ।
सैंको ट्रांस : 42.02 फीसदी
सैंको ट्रांस ने भी पिछले सप्ताह निवेशकों की झोली भर दी। इसका शेयर 764 रु से 1085 रु पर पहुंच गया। यानी निवेशकों को इस शेयर से 42.02 फीसदी का रिटर्न मिला। इस कंपनी की मार्केट कैप 195.30 करोड़ रु है। बीते शुक्रवार को ये शेयर 18.02 फीसदी की तेजी के साथ 1085 रु पर बंद हुआ।
More From GoodReturns

Nifty 25,000 की ओर या आएगा Correction? Banking, NBFC और IT Sector पर Expert की बड़ी राय

भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें

Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?

ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका

US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति

GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित

GST e-Way Bill में बड़ा बदलाव: 1 अगस्त से Ship-to GSTIN अनिवार्य, कहीं आपका माल न रुक जाए!

ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान

चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग

Russia ने 6 महीने में बेच दिया 44 टन सोना! रूस क्यों घटा रहा है अपना Gold Reserve?

SEBI के नए बायबैक नियम लागू: अब ओपन-मार्केट में निवेश से पहले जान लें ये 5 बड़े बदलाव



Click it and Unblock the Notifications