Best Shares of Last Week : सकारात्मक वैश्विक संकेतों के साथ पिछले चार हफ्तों में शेयर बाजार पहली बार बढ़त के साथ बंद हुआ। बीते हफ्ते शेयर बाजार में केवल 4 दिन कारोबार हुआ। असल में मंगलवार 5 अक्टूबर को शेयर बाजार दशहरा के कारण बंद रहा था। बीते हफ्ते एफएमसीजी को छोड़कर अधिकांश क्षेत्रों में तेजी रही। 7 अक्टूबर को समाप्त सप्ताह में सेंसेक्स 764 अंक बढ़ कर 58,191 पर और निफ्टी 220 अंक बढ़ कर 17,315 पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 2.4 फीसदी और स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 2.6 फीसदी ऊपर चढ़ा। वहीं बीते हफ्ते केवल 4 दिन में 5 शेयरों ने 51 फीसदी से अधिक तक रिटर्न दिया। यहां हम उन्हीं शेयरों के बारे में आपको बताएंगे।
रेक्सनॉर्ड इलेक्ट्रॉनिक्स
रेक्सनॉर्ड इलेक्ट्रॉनिक्स एक स्मॉल-कैप कंपनी है। इसकी मार्केट कैप इस समय 147.98 करोड़ रु है। पिछले सप्ताह 4 कारोबारी सत्र में ये शेयर 51.20 फीसदी उछला। ये शेयर 4 दिन में 87.70 रु से 132.60 रु पर पहुंचा। बीते शुक्रवार को ये 8.2 फीसदी की उछाल के साथ 132.60 रु पर बंद हुआ। 51.20 फीसदी रिटर्न से निवेशकों के 2 लाख रु करीब 3.12 लाख रु हो गए होंगे। मगर ध्यान रहे कि छोटी कंपनी के शेयरों में निवेश करने पर जोखिम अधिक रहता है। इसलिए निवेश से पहले इस जरूर ध्यान दें। निवेश से पहले जानकारों की सलाह लेना बेहतर है।
रेतान टीएमटी
रेतान टीएमटी ने भी पिछले सप्ताह निवेशकों को काफी मुनाफा कराया। इस कंपनी का शेयर 93.10 रु से 138 रु पर पहुंच गया। इस तरह निवेशकों को कंपनी के शेयरों से 48.23 फीसदी का रिटर्न मिला। इस कंपनी की मार्केट कैप 295.91 करोड़ रु है। 4 दिन में 48.23 फीसदी रिटर्न एफडी जैसे ऑप्शन के मुकाबले कई गुना अधिक और बेहतर है। बीते शुक्रवार को ये शेयर 9.26 फीसदी की उछाल के साथ 138 रु पर बंद हुआ।
भाटिया कलर
भाटिया कलर भी रिटर्न देने के मामले में काफी आगे रहा। शेयर ने पिछले सप्ताह 39.75 फीसदी रिटर्न दिया। इसका शेयर 43.65 रु से 61 रु पर पहुंच गया। यानी निवेशकों को इस शेयर से 39.75 फीसदी रिटर्न मिला। इस कंपनी की मार्केट कैप 73.77 करोड़ रु है। बीते शुक्रवार को ये शेयर 12.96 फीसदी की मजबूती के साथ 61 रु पर बंद हुआ।
मैक्स वेंचर्स
मैक्स वेंचर्स ने भी पिछले सप्ताह निवेशकों को काफी मुनाफा कराया। इसका शेयर 141.95 रु से 197.25 रु पर पहुंच गया। निवेशकों को इस शेयर से 38.96 फीसदी का रिटर्न मिला। इस कंपनी की मार्केट कैप 2901.42 करोड़ रु है। बीते शुक्रवार को ये शेयर 12.01 फीसदी की उछाल के साथ 197.25 रु पर बंद हुआ।
स्पेंटा इंटरनेशनल
स्पेंटा इंटरनेशनल ने भी पिछले सप्ताह निवेशकों की झोली भर दी। इसका शेयर 85.95 रु से 118.40 रु पर पहुंच गया। यानी निवेशकों को इस शेयर से 37.75 फीसदी का रिटर्न मिला। इस कंपनी की मार्केट कैप 31.97 करोड़ रु है। बीते शुक्रवार को ये शेयर 2.16 फीसदी की तेजी के साथ 118.40 रु पर बंद हुआ। शुक्रवार को शेयर बाजार में गिरावट के साथ क्लोजिंग हुई। आज जहां सेंसेक्स करीब 30.81 अंक की गिरावट के साथ 58191.29 अंक के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 17.10 अंक की गिरावट के साथ 17314.70 अंक के स्तर पर बंद हुआ।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications