बाइक खरीदने का मन बना रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। भारत में कम कीमत वाली और ज्यादा माइलेज देने वाली बाइक्स को बेहद पसंद किया जाता है।
नई दिल्ली, अप्रेल 1। बाइक खरीदने का मन बना रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। भारत में कम कीमत वाली और ज्यादा माइलेज देने वाली बाइक्स को बेहद पसंद किया जाता है। ऐसे में ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए बाइक मैन्युफैक्चर कंपनियों ने भी ऐसी बाइक्स बाजार में उतारी हैं। लोगों की जरूरतों का खास खयाल रखते हुए भारत में हीरो मोटोकॉर्प, टीवीएस, बजाज, होंडा समेत अन्य टू-व्हीलर कंपनियों ने कम दाम में एक से बढ़कर एक बाइक पेश की है। हीरो स्प्लेंडर तो लंबे समय से सबसे ज्यादा बिकने वाली मोटरसाइकल है। आप भी अगर ज्यादा माइलेज देने वाली सस्ती बाइक खरीदना चाहते हैं तो यह खबर जरूर पढ़ें। एक और झटका : अब बाइक और स्कूटर खरीदना हो जाएगा महंगा, जानिए कितने रु तक की होगी बढ़ोतरी

सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक्स
आज हम आपको ऐसी ही 5 दमदार बाइक्स के बारे में बता रहे है, जो कि शानदार फीचर्स के साथ आ रही हैं और इनका माइलेज भी काफी अच्छा है। कीमत के लिहाज से भी ये बाइक काफी किफायती हैं। बजाज से लेकर हीरो और टीवीएस तक कंपनियों की बाइक इस लिस्ट में शामिल हैं। कम कीमत और बेहतरीन माइलेज के अलावा ये सभी बाइक्स इंजन के मामले में भी बेहतर हैं और इनमें से कोई बाइक कंपनी की आईकॉनिक बाइक रही तो किसी बाइक का माइलेज 100 किमी/लीटर से भी ज्यादा है।
बजाज सीटी100 सबसे सस्ती बाइक
भारत में बजाज ऑटो ने आम लोगों के लिए कई सस्ती मोटरसाइकल पेश की है, जिनकी माइलेज भी काफी जबरदस्त है। सबसे पहले बात करते है बजाज की सीटी100 मोटरसाइकल, लॉन्च के बाद ही भारत की सबसे सस्ती मोटरसाइकल बनी हुई है। बजाज सीटी100 वर्तमान में 47,654 रुपये (एक्स-शोरूम, नई दिल्ली) की शुरूआती कीमत पर उपलब्ध है। यह भारतीय बाजार में बिकने वाली सबसे सस्ती बाइक है। इस कीमत के साथ आपको एक आकर्षक लुक और प्रभावशाली माइलेज के साथ एक एंट्री-लेवल मोटरसाइकिल मिलती है।
हीरो एचएफ डीलक्स, देगी सबसे अच्छी माइलेज
इसके बाद बात करेंगे एचएफ डीलक्स हीरो लाइनअप में सबसे अधिक बिकने वाली मोटरसाइकिलों में से एक है। हीरो एचएफ डीलक्स धांसू फीचर वाली बाइक है। यह बाइक स्पोक वील्स के साथ किक स्टार्ट में, एलॉय वील्स के साथ किक स्टार्ट में और एलॉय वील्स के साथ सेल्फ स्टार्ट में उपलब्ध है। यह बाइक दिसंबर 2020 तक भारतीय बाजार में दूसरा सबसे अधिक बिकने वाला दोपहिया वाहन था। एचएफ डीलक्स 97.2cc का इंजन है, जो 8.05Nm अधिकतम टॉर्क के साथ 8hp की अधिकतम शक्ति प्रदान करता है। यह सबसे अच्छी माइलेज देने वाली बाइक्स में से एक है। इसकी शुरूआती कीमत 51,200 रुपये है।
सीटी100 उन खरीदारों के लिए सीटी100 के अधिक प्रीमियम वेरिएंट है, जो कुछ प्रीमियम फीचर्स के लिए कुछ अधिक खर्च करने को तैयार हैं। बाइक में एलईडी डीआरएल, रबर टैंक पैड, बंपर, मोटे गद्देदार सैडल, उठा हुआ एग्जॉस्ट वगैरह हैं। इसका 115.45 सीसी 4-स्ट्रोक सिंगल-सिलेंडर इंजन 7,000 आरपीएम पर 8.6 एचपी और 5,000 आरपीएम पर 9.81 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। इसकी शुरुआती कीमत 54,662 रुपये (एक्स-शोरूम) है।
टीवीएस बीएस6 स्पोर्ट
बीएस6 टीवीएस स्पोर्ट को पिछले साल अप्रैल में लॉन्च किया गया था बाइक को काफी अच्छा रिसपोंस मिला है। इस बाइक में एक नया क्लीनर 109.7cc सिंगल-सिलेंडर इंजन लगाया गया था जो 8.29 hp और 8.7 Nm का उत्पादन करता था। इसमें ट्यूबलेस टायर, ग्राउंड क्लीयरेंस और माइलेज बेहतर हुआ है। बाइक के एंट्री-लेवल वेरिएंट की कीमत 56,100 रुपये और 62,950 रुपये (दोनों कीमतें, एक्स-शोरूम नई दिल्ली) तक है।
बजाज प्लेटिना 100
भारत में बजाज की एक और शानदार मोटरसाइकल है, जो माइलेज में बेहतरीन है। इस बाइक का नाम बजाज प्लेटिना 100 है। बजाज प्लेटिना 100 वर्तमान में दो कॉन्फ़िगरेशन ड्रम ब्रेक और डिस्क ब्रेक में उपलब्ध है। इसकी कीमत क्रम 59,859 रुपये और 63,578 रुपये (एक्स-शोरूम, नई दिल्ली) है। बाइक में प्रथम श्रेणी के नाइट्रोक्स रियर सस्पेंशन, वैकल्पिक फ्रंट डिस्क ब्रेक, एलईडी डीआरएल, टैंक पैड, पैडेड सैडल जैसे फीचर्स दिए गए हैं। प्लेटिना 100 को केवल दो रंगों में खरीदा जा सकता है।
More From GoodReturns

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications