नई दिल्ली, अगस्त 16। इस समय भारत में 4 प्रमुख टेलीकॉम कंपनियां मौजूद हैं। इनमें रियालंस जियो (देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी), वीआई, एयरटेल और बीएसएनएल शामिल है। इनमें से जियो, वीआई और एयरटेल प्राइवेट और बीएसएनएल एक सरकारी कंपनी है। प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियां अपने प्रीपेड प्लान काफी महंगे कर चुकी हैं, जबकि इस साल वे एक बार फिर से अपने प्लानों की कीमतों में बढ़ोतरी कर सकती हैं। मगर बीएसएनएल के पास अभी भी कई सस्ते प्लान हैं। ये अपने करोड़ों यूजर्स के लिए अकसर सस्ते प्लान पेश करती रहती है। यहां हम आपको एक ऐसे ही सस्ते प्लान की जानकारी देंगे।
कितने का है प्लान
जिस प्लान की हम बात करने जा रहे हैं उसकी कीमत 94 रु है। ऐसे ही प्लान के दम पर बीएसएनएल अब भी एयरटेल और जियो को टक्कर दे रही है। ये बीएसएनएल का एक स्पेशल टैरिफ वाउचर है, जिसकी वैलिडिटी 75 दिनों की है। ये प्लान आपको 3 जीबी इंटरनेट डेटा देगा। आपको इस प्लान में यह डेटा डेली डेटा लिमिट के बिना मिलेगा।
100 मिनट कॉलिंग फ्री
बात करें कॉलिंग बेनेफिट की तो आपको इस प्लान में 100 मिनट फ्री कॉल की सुविधा मिलेगी। साथ ही कॉलिंग मिनट्स का उपयोग आप बीएसएनएल के साथ साथ सभी नेटवर्कों पर कर सकेंगे।
ये हैं बाकी फायदे
फ्री कॉलिंग मिनट खत्म होने के बाद भी आपको सस्ते रेट पर कॉलिंग मिलेगी। फ्री मिनट के बाद आपको 30 पैसे प्रति मिनट पर कॉलिंग की सुविधा मिलेगी। इस प्लान में 60 दिनों के लिए फ्री कॉलर ट्यून सर्विस भी दी जाती।
75 रुपये का प्लान
बीएसएनएल इसी तरह का एक और सस्ता प्लान पेश कर रही है। उसकी कीमत 75 रुपये है। यह प्लान 50 दिनों की अवधि के साथ आता है। इस प्लान में 2 जीबी हाई-स्पीड इंटरनेट डेटा मिलता है। इस प्लान में भी कॉल के लिए आपको 100 मिनट का समय मिलेगा।
बीएसएनएल के बाकी सस्ते प्लान
बीएसएनएल का 19 रु वाला सबसे बेसिक प्लान है। अगर आप अपने सिम कार्ड को सक्रिय रखना चाहते हैं तो यह प्लान बहुत उपयोगी है। 30 दिनों की वैलिडिटी के अलावा, आपको किसी भी नेटवर्क पर 20 पैसे/मिनट की सब्सिडी वाली कॉल रेट मिलेगी। मगर यह प्लान किसी भी डेटा या एसएमएस लाभ के साथ नहीं आता है। इस कीमत पर यदि आप अपने सिम कार्ड को अगले 30 दिनों के लिए एक्टिव रखना चाहते हैं तो यह एक बढ़िया डील है। अगर आपको घंटों लंबी कॉल करनी होती है तो 147 रु वाला प्लान आपके लिए बेस्ट है। आपको इस प्लान में राष्ट्रीय और लोकल स्तर पर असीमित कॉल के साथ-साथ 30 दिनों की अवधि के लिए 10 जीबी मोबाइल डेटा मिलेगा। इसके अलावा आपको बीएसएनएल की ट्यून्स भी मुफ्त में मिलेंगी। इस प्लान में एसएमएस बेनिफिट्स शामिल नहीं हैं। अगर आप हैवी डेटा यूजर हैं तो 247 रु वाला प्लान आपके लिए है। आपको 30 दिनों की अवधि के लिए 50 जीबी असीमित डेटा (उपयोग के बाद, गति घट कर 80 केबीपीएस रह जाएगी) मिलेगा। इसके अलावा आपको अनलिमिटेड कॉलिंग भी मिलेगी और आप प्रतिदिन 100 आउटगोइंग एसएमएस भेज सकते हैं। अन्य बेनेफिट में इरोज नाउ सब्सक्रिप्शन और बीएसएनएल ट्यून्स के साथ-साथ मेन अकाउंट बैलेंस में 10 रुपये का टॉक वैल्यू शामिल है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications