नई दिल्ली, जून 1। देश की टॉप बाइक और स्कूटर बनाने वाली कंपनियों में से एक होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया (होंडा) अपने वाहनों पर कुछ शानदार ऑफर दे रही है। होंडा ने अपनी कई बाइकों और स्कूटरों पर कैशबैक ऑफर पेश किया है। इनमें यूनिकॉर्न और एक्स-ब्लेड शामिल हैं। यह ऑफर 30 जून 2021 तक वैलिड रहेगा। एक और बात कि आपको ऑफर का फायदा केवल तभी मिल सकता है जब खरीदार एसबीआई क्रेडिट कार्ड के माध्यम से ईएमआई स्कीम का विकल्प चुने। इसका लाभ उठाने के लिए आपको न्यूनतम 40,000 रु की लेन-देन करनी होगी।
इन गाड़ियों पर भी उपलब्ध है ऑफर
होंडा के ऑफर के अनुसार एसबीआई कार्डधारकों को कैशबैक ऑफर का लाभ उठाने के लिए यूनिकॉर्न खरीदने पर अपने कार्ड से कम से कम 40,000 रु खर्च करने होंगे। होंडा अपने कई अन्य मॉडलों जैसे एक्स-ब्लेड, शाइन, हॉर्नेट 2.0, ग्रेजिया 125, एक्विटा 6जी और डियो पर भी कैशबैक ऑफर दे रही है। बता दें कि देश के अलग-अलग हिस्सों में ऑफर अलग हो सकता है। साथ ही इसमें कंपनी के और भी मॉडल शामिल हो सकते हैं।
करीबी डीलर से लें जानकारी
सबसे अच्छी बात यह होगी कि आप अपने नजदीकी होंडा डीलरशिप को कॉल करें और चल रहे ऑफर के बारे में जानकारी लें। बीएस6 यूनिकॉर्न पर छह साल का वारंटी पैकेज (3 साल का स्टैंडर्ड + 3 साल का ऑप्शनल) भी मिलता है। बीएस6 होंडा यूनिकॉर्न को सिर्फ एक वेरिएंट में पेश किया गया है और इसकी कीमत 97,356 रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) है।
जानिए एक्स-ब्लेड के फीचर
भारत में होंडा एक्स-ब्लेड बाइक के सिंगल-डिस्क वैरिएंट की कीमत 1,09,264 रु जबकि डुअल-डिस्क मॉडल की कीमत 1,13,654 रु (दोनों कीमतें, एक्स-शोरूम, दिल्ली) है। सुरक्षा के लिहाज से होंडा एक्स-ब्लेड में फ्रंट व्हील पर डिस्क ब्रेक, रियर व्हील पर डिस्क/ड्रम ब्रेक और सड़कों पर बेहतर हैंडलिंग के लिए सिंगल-चैनल एबीएस (एंटी-ब्रेक सिस्टम) दिया गया है।
ग्रेजिया पर भी होगी 3500 रु की बचत
होंडा की स्टाइलिश 125 सीसी वाली ग्रेजिया पर भी आकर्षक स्कीम उपलब्ध है। ग्रेजिया की बिक्री को बढ़ावा देने के लिए होंडा कैशबैक योजना को बढ़ावा दे रही है। अगर कोई ग्राहक होंडा ग्रेजिया को लोन पर खरीद रहा है, तो 3,500 रुपये तक का कैशबैक मिलेगा। हालांकि यह ऑफर भी केवल एसबीआई क्रेडिट कार्ड के उपयोग पर ईएमआई लेनदेन पर वैलिड है। इस स्कूटर पर भी कम से कम 40,000 रुपये के लेन-देन की जरूरत होगी।
पहले 5000 रु का था ऑफर
कुछ महीने पहले तक कैशबैक 5,000 रुपये था। होंडा ग्रेजिया फ्रंट डिस्क/ड्रम विकल्प के साथ आती है। इसका स्पोर्ट्स एडिशन भी है। कीमत की बात करें ग्रेजिया ड्रम का दाम 75,859 रुपये है जबकि डिस्क एडिशन 83,185 रुपये में मिलेगा। अधिक आकर्षक पेंट स्कीम चाहने वालों को 1,000 रुपये की अधिक कीमत पर स्पोर्ट्स एडिशन मिल जाएघा। तीनों वैरिएंट में समान 124सीसी की मोटर है जो 8.2 एचपी की पावर और 10.3 एनएम का टॉर्क पैदा करती है। होंडा ग्रेजिया के साथ एक डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है। प्रतिस्पर्धा के मामले में होंडा ग्राजिया का मुकाबला टीवीएस एनटॉर्क, वेस्पा एसएक्स125 और सुजुकी बर्गमैन स्ट्रीट से है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स



Click it and Unblock the Notifications
