नई दिल्ली, जुलाई 25। वैल्यू रिसर्च कई सालों से इक्विटी म्यूचुअल फंड योजनाओं की रेटिंग कर रही है। आज के समय में इसकी विश्वसनीयता काफी अधिक है। यानी अगर ये किसी फंड को 4-5 स्टार रेटिंग दे दे तो समझ लीजिए आपका पैसा सेफ है। अच्छी रेटिंग वाले फंड्स का सबसे अहम फायदा यही है कि भले ही आपका पैसा कम बढ़े, मगर बढ़ेगा और सेफ भी रहेगा। हम यहां आपको 3 ऐसी इक्विटी म्यूचुअल फंड योजनाओं की जानकारी देंगे, जिन्हें वैल्यू रिसर्च ने 5 स्टार रेटिंग दी है। आप इन फंड्स में सिस्टेमैटिक इंवेस्टमेंट प्लान (एसआईपी) के जरिए निवेश कर सकते हैं। जानते हैं इन तीनों की स्कीमों की डिटेल।
एक्सिस स्मॉल कैप फंड
यह फंड उन निवेशकों के लिए नहीं है जो जोखिम लेने को तैयार नहीं हैं। स्मॉल कैप फंड रिटर्न के मामले में काफी अस्थिर होते हैं और इसलिए इन स्कीमों में निवेशकों को सावधान रहना चाहिए। एक्सिस स्मॉल कैप फंड ने पिछले 1 साल में 91 फीसदी का रिटर्न दिया है, जो शानदार है। वार्षिक आधार पर 3 साल का रिटर्न 29% है, जो फिर से अपनी कैटेगरी में सर्वश्रेष्ठ फंड्स में से एक है। फंड ने गैलेक्सी सर्फैक्टेंट्स, टाटा एल्क्सी, जेके लक्ष्मी सीमेंट, सीसीएल प्रोडक्ट्स आदि जैसे स्मॉल कैप शेयरों में निवेश किया है। इस फंड को वैल्यू रिसर्च के अलावा एक अन्य टॉप रेटिंग एजेंसी मॉर्निंगस्टार ने भी 5 स्टार रेटिंग दी है।
कितनी करनी होगी एसआईपी
आप केवल 500 रुपये की राशि के साथ फंड में एसआईपी शुरू कर सकते हैं। लंबी अवधि के रिटर्न की तलाश करने वाले निवेशकों के लिए यह काफी बेहतर है। पिछले तीन वर्षों में इस फंड में एसआईपी के जरिए हर महीने निवेश की गयी 10000 रु की राशि आज 6.5 लाख रुपये हो जाती। इसका मतलब है, अगर आपने हर महीने 36 महीनों तक 10,000 रुपये का निवेश किया होता तो निवेश की गई राशि इस समय 3.6 लाख रुपये होगी, लेकिन आपके पोर्टफोलियो का मूल्य 6.5 लाख रुपये होता।
आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल शॉर्ट टर्म फंड
ये फंड को उन लोगों के लिए है जो एसआईपी के जरिए डेब्ट फंड में निवेश करना चाहते हैं। आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल शॉर्ट टर्म फंड एक डेब्ट फंड है जो कई तरह के डेब्ट और मनी मार्केट इंस्ट्रूमेंट्स में निवेश के जरिए इनकम जनरेट करता है। स्थिर रिटर्न और पूंजी की सुरक्षा की तलाश करने वालों के लिए, यह एक अच्छा फंड है। आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल शॉर्ट टर्म फंड को वैल्यू रिसर्च द्वारा 5-स्टार रेटिंग मिली है। इस फंड में आप कम से कम 1000 रु का निवेश कर सकते हैं।
केनरा रोबेको इमर्जिंग इक्विटीज फंड
यह निवेश करने के लिए एक बढ़िया एसआईपी फंड है, जिसे वैल्यू रिसर्च से 5-स्टार रेटिंग मिली है। फंड लार्ज और मिड कैप कंपनियों में निवेश करता है, जिससे फंड मैनेजर को बड़ी कंपनियों से थोड़ी छोटी या इसके उलट पैसा ट्रांसफर करने की सुविधा मिलती है। फंड की एयूएम 9,633 करोड़ रुपये है और निवेशक हर महीने 1,000 रुपये की छोटी रकम का निवेश कर सकते हैं।
किन शेयरों में है निवेश
केनरा रोबेको इमर्जिंग इक्विटीज फंड एक तरह का फ्लेक्सी कैप फंड है, जिसने ज्यादातर निवेश एचडीएफसी बैंक, इंफोसिस, आईसीआईसीआई बैंक, एक्सिस बैंक और बजाज फाइनेंस जैसे शेयरों में किया है, जो लार्ज कैप शेयर हैं।
More From GoodReturns

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications