Best Money Tips : ये 3 आदतें डाल लीं तो खूब बचेगा पैसा, जानिए क्या-क्या

नई दिल्ली, सितंबर 27। हममें से अधिकतर लोग कमाने और खर्च करने के चक्र में ही फसे रह जाते हैं। हम पैसे बचाने की चाहत तो रखते हैं लेकिन इसकी शुरूआत नहीं कर पाते। बचत करने का एक फार्मुला है कि आपको अपने खर्च करने के तरीकों पर ध्यान देना होगा, इसके बाद आपकों अपने आप पैसे सेव करने की तरकीब भी मिल जाएगी। इस प्रक्रिया को खर्च मैपिंग के नाम से जानते हैं। अपने खर्च के तरीकों की मैपिंग कर के आप सेविेंग के लिए तरीका निकाल सकते हैं। चलिए आज हम आपकों पैसे बचाने के तीन तरीकों के बारे में बताते हैं।

ऑनलाइन शॉपिंग को बनाना होगा सेंसिबल

ऑनलाइन शॉपिंग को बनाना होगा सेंसिबल

ऑनलाइन शॉपिंग की हम सभी लोगों को लगभग आदत पड़ गई है। और भारत की तमाम ई-कॉमर्स वेबसाइट्स आए दिन कोई न कोई सेल लेकर आती रहती है। हमारे सोशल मीडिया पर इनके एड दिखते रहते हैं। ऑनलाइन शॉपिंग के लिए हमेशा ही सेंसिबल अप्रोच अपनाना चाहिए। यह हमारे एक्स्ट्रा खर्च का सबसे बड़ा जरिया है। कई लोग आजकल दूध और सब्जियों के लिए भी ऑनलाइन साइट्स का प्रयोग करते हैं। जरूरतों की लिस्ट बना कर शांपिंग करने से अनावश्यक चिजों की खरीदारी कम करने की संभावना रहती है।

क्रेडिट कार्ड

क्रेडिट कार्ड

अगर आप क्रेडिट कार्ड का प्रयोग करते हैं तो हर महीने आपकी सैलरी का एक हिस्सा क्रेडिट कार्ड बिल चुकाने में जाता होगा। क्रेडिट आजकल के लोगों के लिए बड़ी ही कन्विनिएंट चीज है। लेकिन कई बार ऐसा होता है कि टाइम से बिल ना चुकाने की वजह से यह एक बोझ बन जाता है। इसिलिए बहुत इमरजेंसी हो तो ही क्रेडिट कार्ड का प्रयोग करें। अगर आपकों क्रेडिट कार्ड की जरूरत न हो तो आपकों क्रेडिट कार्ड बंद करवा देना चाहिए।

लोन जल्द ही चुकाने का बनाए प्लान

लोन जल्द ही चुकाने का बनाए प्लान

अगर आपने लोन ले रखा है तो पहले आपकों लोन की राशि को जल्द से जल्द भरने के बारे में सोचना चाहिए। अपने कर्ज कंसॉलिडेट कराना भी एक अच्छा विकल्प है। इसके बाद आपका पूरा डेट एक सिंगल यूनिट में हो कंसॉलिडेट हो जाएगा। इसके बाद अलग-अलग पेमेंट करने के बजाए आप एक ही बार में अपने लोन की राशि पेमेंट कर पाएंगे।

आपकों ज्यादा सोचने की जरूरत नहीं है क्योंकि खर्चों के लिए अपना हाथ रोकना काफी मुश्किल होता है। आज के युग में आदमी की लाइफइस्टाइल काफी चेंज हो गई है। आपको अपने आमदनी के हीसाब से पैसों के खर्च के बारे में सोचना चाहिए। आप अगर अपने खर्चों में सुधार नहीं करेंगे तो आपके लिए सेविंग कर पाना थोड़ा मुश्किल होगा। एक बाता का ध्यान रखें की खराब समय में सेविंग ही काम आता है।

More From GoodReturns

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+