नई दिल्ली, दिसंबर 19। कार चलाने वालों को हाल के कुछ हफ्तों में पेट्रोल के रेट में कुछ राहत दिखी होगी। क्योंकि केंद्र और कुछ राज्य सरकारों ने टैक्स रेट में कटौती की है। इसके बाद पेट्रोल की कीमतें स्थिर हैं। मगर पिछले दो वर्षों में पेट्रोल की कीमतों को देखते हुए आगे ईंधन की कीमतों में और बढ़ोतरी से इंकार नहीं किया जा सकता है। ऐसे में एक दमदार माइलेज वाली कार होने से आपको थोड़ी बचत करने में मदद मिल सकती है। यहां हम बताएंगे कि इस समय बाजार में सबसे अधिक माइलेज वाली पेट्रोल कारें कौन सी हैं। इस लिस्ट में अधिकतर कारें मारुति की हैं। चेक करें पूरी लिस्ट।
मारुति सेलेरियो एएमटी और डिजायर एएमटी
सेलेरियो के लॉन्च के बाद मारुति की हैचबैक ने आठ स्थानों की छलांग लगाई और नौ से पहले पायदान पर पहुंच गयी। इसने माइलेज के माइलेज के मामले में डिजायर एएमटी को पछाड़ दिया। ये कार 26.68 किमी तक का माइलेज देने में सक्षम है। इस कार की कीमत 4.99 लाख रु से 6.44 लाख रु है। वहीं डिजायर एएमटी 24.12 किमी तक का माइलेज सकती है। डिजायर की कीमत इस समय 5.99 लाख रु से 8.58 लाख रु है।
टोयोटा ग्लैंजा और मारुति सुजुकी बलेनो
मारुति सुजुकी बलेनो और टोयोटा ग्लैंजा दोनों 23.87 किमी तक का माइलेज दे सकती हैं। दोनों ही एक साथ तीसरे नंबर पर हैं। बलेनो की कीमत 5.99 लाख रु से 9.45 लाख रु तक है। वहीं टोयोटा ग्लैंजा का रेट 7.49 लाख रु से 9.45 लाख रु तक है।
स्विफ्ट और ऑल्टो
बेस्ट माइलेज कारों में मारुति की कई कारें हैं। अगली कार है स्विफ्ट 23.76 किमी तक का माइलेज दे सकती है। इस कार की कीमत 5.85 लाख रु से 8.67 लाख रु तक है। मारुति ऑल्टो की कीमत 3.15 लाख रु से 4.82 लाख रु तक है। ये कार आपको 22.05 किमी तक माइलेज दे सकती है। मारुति सुजुकी का सबसे छोटा मॉडल 48एचपी, 0.8-लीटर इंजन से लैस है। इसकी माइलेज को भी एआरएआई द्वारा प्रमाणित किया गया है।
रेनॉल्ट क्विड और डैटसन रेडिगो
रेनॉल्ट क्विड और डैटसन रेडिगो भी एक जैसी ही माइलेज देती हैं। रेनॉल्ट क्विड और डैटसन रेडीगो दोनों ही 22 किमी तक का माइलेज देने में सक्षम है। रेनॉल्ट क्विड की कीमत 4.11 लाख रु से 5.56 लाख रु तक है। वहीं डैटसन रेडिगो को खरीदने के लिए 3.98 लाख रु से 4.96 लाख रु तक खर्च करने होंगे।
वैगनआर और एस-प्रेसो
वैगनआर 68एचपी, 1.0-लीटर और 83 एचपी, 1.2-लीटर दो इंजन ऑप्शनों के साथ आती है। ये कार 21.79 किमी तक का माइलेज दे सकती है। इस कार की कीमत 4.93 लाख रु से लेकर 6.45 लाख रु तक है। एस-प्रेसो की कीमत 3.78 लाख रु से 5.43 लाख रु तक है। इस कार की माइलेज 21.7 किमी तक है। बताते चलें कि देश की सबसे बड़ी कार निर्माता मारुति सुजुकी ने कहा था कि कंपनी जनवरी, 2022 में अपने उत्पादों यानी कारों की कीमतों में वृद्धि करेगी। इनपुट लागत में हुई वृद्धि के कारण मारुति ने अपनी कारें महंगी करने का फैसला किया है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications