नई दिल्ली, अगस्त 15। यदि आप इक्विटी म्यूचुअल फंड (एमएफ) योजनाओं के पोर्टफोलियो पर करीब से नज़र डालें तो आप पाएंगे कि जिन योजनाओं का मिडकैप इक्विटी शेयरों में बड़ा निवेश था उन्होंने आम तौर पर लंबी अवधि में मजबूत प्रदर्शन किया है। जब इक्विटी म्यूचुअल फंड योजनाओं में मिडकैप इक्विटी शेयरों का जिक्र किया जाता है, तो इसका मतलब है कि 101 और 250 के बीच मार्केट कैपिटल वाली कंपनियों की बात हो रही है। इस सेगमेंट के फंड मैनेजरों ने अपने विवेकपूर्ण स्टॉक चयन से लाभ उठाया है। इस लेख में हम आपको मोतीलाल ओसवाल मिडकैप फंड की जानकारी देंगे, जो कि एक मिड-कैप म्यूचुअल फंड है। पिछले कुछ वर्षों में इस फंड ने निवेशकों को अच्छा रिटर्न दिया है।
मोतीलाल ओसवाल मिडकैप फंड
मोतीलाल ओसवाल मिडकैप फंड मोतीलाल ओसवाल म्यूचुअल फंड का एक मिडकैप फंड है। इसे 12 फरवरी 2014 को लॉन्च किया गया था। यह 8 साल पुराना मिडकैप इक्विटी म्यूचुअल फंड है। मोतीलाल ओसवाल मिडकैप फंड - डायरेक्ट प्लान (जी) ऑप्शन की एसेट अंडर मैनेजमेंट (एयूएम) 2919.32 करोड़ रुपये है। इस फंड का एक्सपेंस रेशियो 0.96 फीसदी है, जो कि कैटेगरी के 0.9 फीसदी औसत एक्सपेंस रेशियो के लगभग बराबर है।
4 स्टार रेटिंग
इस फंड को वैल्यू रिसर्च और एमएफ रेटिंग एजेंसी क्रिसिल दोनों ने 4-4 स्टार रेटिंग दी है। फंड ने पिछले कुछ वर्षों में अपने बेंचमार्क से बेहतर प्रदर्शन किया और अपने जैसे फंडों के मुकाबले औसत से बेहतर प्रदर्शन किया। एसआईपी निवेश के साथ इस फंड ने और भी अच्छा प्रदर्शन किया है।
कम से कम कितना निवेश जरूरी
न्यूनतम लम्पसम निवेश के लिए आवश्यक राशि 500 रुपये और एसआईपी निवेश के लिए 500 रुपये है। इतनी राशि के साथ कोई भी अपनी निवेश यात्रा शुरू कर सकता है। जबकि, अतिरिक्त निवेश के लिए, न्यूनतम आवश्यक राशि 500 रुपये है। फंड निवेश के 15 दिनों के भीतर रिडीम करने पर 1% शुल्क लेता है। इस फंड में कोई लॉक-इन अवधि लागू नहीं है।
चेक करें रिटर्न
इसने अपनी शुरुआत के बाद से 21.96% का वार्षिक औसत रिटर्न दिया है। वहीं इसका 1-वर्ष, 2-वर्ष, 3-वर्ष और 5-वर्ष के लिए लम्पसम सालाना रिटर्न क्रमश: 28.39% 44.90% 28.58% और 16.27% रहा है। वहीं इन्हीं अवधियों के लिए एसआईपी सालाना रिटर्न 23.61%, 36.03%, 34.79%, और 23.58% रहा है।
कैसा है फंड का पोर्टफोलियो
यह एक इक्विटी मिडकैप फंड है जिसकी इक्विटी में लगभग 91.47 फीसदी हिस्सेदारी है। लार्ज-कैप इक्विटी में इसका 4.07% निवेश है। इसके बाद मिड-कैप में 21.93% और स्मॉल-कैप शेयरों में 34.79% निवेश है। फंड का प्रमुख तौर पर निवेश फाइनेंशियल सेक्टर में है। इसके बाद कंज्यूमर डिस्क्रेश्नरी, ऑटोमोबाइल, कंस्ट्रक्शन, कैपिटल गुड्स, एनर्जी, सर्विसेज, रसायन, मैटेरियल, हेल्थकेयर और टेक का स्थान आता है। फंड की टॉप 10 इक्विटी होल्डिंग्स में ट्यूब इन्वेस्टमेंट्स ऑफ इंडिया, फीनिक्स मिल्स, सीजी पावर एंड इंडस्ट्रियल सॉल्यूशंस, गुजरात गैस, कैंपस एक्टिववियर, वोल्टास, एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक, चोलामंडलम इन्वेस्टमेंट एंड फाइनेंस कंपनी, बजाज फाइनेंस और बारबेक्यू-नेशन हॉस्पिटैलिटी शामिल हैं।
म्यूचुअल फंड बना सकता है करोड़पति
म्यूचुअल फंड का एक फॉर्मूला है जिसे 15X15X15 कहा जाता है। यहां '15' तीन बार है। इनमें ग्रोथ रेट, अवधि और बचत की मासिक राशि शामिल हैं। यह मानते हुए कि आपको 15 वर्षों (180 महीने) में 15 फीसदी वार्षिक रिटर्न प्राप्त होगा, आपको 1 करोड़ रुपये के फंड पर पहुंचने के लिए हर महीने 15000 रुपये निवेश करने की जरूरत होगी। यानी 15 साल, हर महीने 15000 रु और 15 फीसदी का सालाना रिटर्न आपको करोड़पति बनाएगा।
More From GoodReturns

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!



Click it and Unblock the Notifications
