Best IPOs in 2024: साल 2024 खत्म होने में चंद दिन और रह गए हैं. इक्विटी मार्केट हो या फिर सर्राफा बाजार सभी ने निवेशकों को पॉजिटिव रिटर्न दिया है. इसमें आईपीओ बाजार भी फोकस में रहा, क्योंकि इस साल धड़ाधड़ पब्लिक इश्यू खुले. अच्छी बात यह भी रही कि पॉजिटिव सेंटीमेंट का फायदा कंपनियों को मिला और निवेशकों से भी तगड़ा रिस्पांस मिला. एक के बाद एक खुले आईपीओ की लिस्टिंग भी बंपर हुई, जिसमें निवेशकों को करीब 195 फीसदी तक का रिटर्न मिला.
2024 में आईपीओ बाजार
प्राइमरी मार्केट में इस साल मेन बोर्ड हो या फिर एसएमई सेगमेंट, लगातार आईपीओ खुले. मेनबोर्ड पर इस साल करीब 81 आईपीओ लॉन्च हुए, जबकि एसएमई सेगमेंट के 245 आईपीओ अब तक खुल चुके हैं. अब अगर बात करें आईपीओ सेंट्रल के आंकड़ों के मुताबिक मेन बोर्ड आईपीओ की तो 81 में से 63 इश्यू पॉजिटिव लिस्ट हुए. जबकि डिस्काउंट पर 18 कंपनियों के आईपीओ लिस्ट हुए. कुल मिलाकर एवरेज लिस्टिंग रिटर्न करीब 29 फीसदी रही. एसएमई सेगमेंट में 245 में से 221 कंपनियों के आईपीओ पॉजिटिव लिस्टिंग हुई.
किस आईपीओ ने दिया धमाकेदार रिटर्न?
IPO सेंट्रल के डेटा के मुताबिक मेन बोर्ड पर विभोर स्टील का आईपीओ धमाकेदार रहा, जिसका लिस्टिंग रिटर्न 195 फीसदी से ज्यादा रहा, जोकि 298 गुना सब्सक्राइब होकर बंद हुआ था. बीएलएस ई-सर्विसेज ने भी निवेशकों को 171 फीसदी का धांसू रिटर्न दिया. केएनआर हीट एक्सचेंजर ने लिस्टिंग रिटर्न के तौर पर 117 फीसदी की कमाई कराई. इस साल सबसे ज्यादा चर्चित आईपीओ में एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी, बजाज हाउसिंग फाइनेंस, ओला इलेक्ट्रिक समेत स्विगी जैसे नाम शामिल रहे.

नए साल खुलेंगे इन कंपनियों के आईपीओ
आईपीओ मार्केट में कंपनियां लगातार इश्यू जारी करती रहने वाली हैं, क्योंकि अनुमान है कि साल 2025 में भी प्राइमरी मार्केट से करीब 2.5 लाख करोड़ रुपए जुटाने का प्लान है. इसमें HDB फाइनेंशियल सर्विसेज, LG इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया, हेक्सावेयर टेक्नोलॉजीज समेत अन्य कंपनियां आईपीओ लॉन्च करने की योजना बना रही हैं.
More From GoodReturns

दीपा ज्वैलर्स आईपीओ: आज आखिरी दिन, क्या अलॉटमेंट के लिए तैयार हैं आप?

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका



Click it and Unblock the Notifications
