नयी दिल्ली। कोरोना काल में अपना निजी वाहन सबसे बढ़िया ऑप्शन है। क्योंकि आप जितना कम सार्वजनिक जगहों पर जाएंगे उतना अधिक सुरक्षित रहेंगे। पब्लिक ट्रांसपोर्ट ऐसी ही जगहों में से एक है। इसलिए कम से कम अपने शहर में सफर करने या ऑफिस आने जाने वालों के लिए अपनी गाड़ी सेफ है। चाहे फिर वो दोपहिया हो या फिर कार। दोपहिया वाहनों में आपके पास सस्ती मोटरसाइकिलों के अलावा स्कूटर मॉडल के भी एक से एक शानदार ऑप्शन हैं। टीवीएस, हीरो के साथ-साथ सुजुकी ने भी कई स्कूटर मॉडल भारत में पेश किए हैं। पर इनकी शुरुआती कीमत ही 70 हजार रु के आस-पास है। अगर आपका बजट इतना न हो तो फिक्र की कोई बात नहीं है। आपको इससे बहुत कम दामों पर स्कूटर मिल सकते हैं। यहां हम आपको बताएंगे एक ऐसे विकल्प के बारे में जहां से आप 15 हजार रु से भी कम में स्कूटर खरीद सकते हैं।
सैकंड हैंड स्कूटर है सस्ता ऑप्शन
अगर आप नयी स्कूटर नहीं खरीद सकते तो आप सैकंड हैंड ऑप्शन पर नजर डाल सकते हैं। सैकंड हैंड ऑप्शन उन लोगों के लिए और भी बढ़िया विकल्प है, जो पहली बार गाड़ी खरीद रहे हैं। हम आपको जिस प्लेटफॉर्म की जानकारी देंगे उसका नाम है ड्रूम। ड्रूम पर आपको बेहद कम दामों पर दोपहिया वाहन मिल सकते हैं। इस समय इस प्लेटफॉर्म पर सुजुकी की स्कूटर बिक्री के लिए उपलब्ध हैं, जिनकी कीमत 15 हजार रु से भी कम है।
सुजुकी एक्सेस
नयी सुजुकी एक्सेस 125 सीसी स्कूटर की शुरुआती कीमत 72,280 रु है। मगर आपको स्कूटर का सैकंड हैंड मॉडल केवल 13,050 रु में मिल जाएगा। इस स्कूटर का जो मॉडल बेचा जा रहा है वो 2010 का है। यानी आपको 10 साल पुरानी स्कूटी मिलेगी। ये स्कूटर 40,000 किमी चल चुकी है। अच्छी बात ये है कि स्कूटर को इसका पहला मालिक ही बेच रहा है। बता दें कि ये स्कूटर 45 किमी का माइलेजी दे सकती है।
होंडा एक्टिवा
होंडा एक्टिवा 110 सीसी स्कूटर की शुरुआती कीमत 64,464 रु है। पर यदि आप इतनी महंगी स्कूटर नहीं खरीद सकते तो आपके पास इसी के पुराने मॉडल को केवल 14 हजार रु में खरीद सकते हैं। ध्यान रहे कि आपको इस स्कूटर का सैकंड हैंड मॉडल 2009 का मिलेगा। स्कूटर का पुराना मॉडल करीब 30 हजार किमी तक चल चुका है। स्कूटर को दूसरा मालिक बेच रहा है। उपलब्ध होंडा एक्टिवा 55 किमी तक का माइलेज दे सकती है।
गाड़ी की कंडीशन करें चेक
ध्यान रहे कि ये सारे स्कूटर दिल्ली में बिक्री के लिए उपलब्ध हैं। यहां उपलब्ध जानकारी ड्रूम वेबसाइट के माध्यम से दी गई है। दूसरी बात कि सैकंड हैंड मॉडल खरीदते समय आपको गाड़ी की कंडीशन जरूर देखनी चाहिए। इसके अलावा गाड़ी संबंधित दस्तावेजों को भी अच्छी तरह चेक कर लें।
सैकंड हैंड कार खरीदें
अगर आपका इरादा सैकंड हैंड कार खरीदने का है तो इसके लिए आप ट्रूवैल्यू प्लेटफॉर्म पर ट्राई कर सकते हैं। ट्रूवैल्यू मारुति, जो कि देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी है, का सैकंड हैंड कार प्लेटफॉर्म है। यहां आपको मारुति की सैकंड हैंड कारें काफी कम दामों पर मिल सकती हैं।
More From GoodReturns

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका

TRAI का नया फरमान: अब रिचार्ज प्लान्स में नहीं छिपेगी कोई जानकारी, Jio-Airtel को देना होगा पूरा ब्यौरा

बाजार में उथल-पुथल: 0-90 दिन से 3 साल तक निवेश का सही गणित क्या है?

Airtel Unlimited 5G का सच: 300GB की लिमिट और हॉटस्पॉट का क्या है पंगा? रिचार्ज से पहले ये जरूर देखें

15 अगस्त बैंक हॉलिडे: क्या UPI और EMI पर पड़ेगा असर? जानें जरूरी नियम

NSE का नया CAS सिस्टम: आज से बदल गया क्लोजिंग का तरीका, ट्रेडर्स के लिए जरूरी गाइड

एयरटेल का ₹299 वाला प्लान हुआ गायब? जानें अब कौन सा रिचार्ज है सबसे सस्ता और बेस्ट विकल्प

Shiprocket IPO: आज दांव लगाने का आखिरी मौका, शाम 5 बजे तक जरूर कर लें ये काम

15 अगस्त की यात्रा: एयरपोर्ट लाउंज में फ्री एंट्री चाहिए? घर से निकलने से पहले ये जरूर चेक करें



Click it and Unblock the Notifications