BSNL Recharge Plan: जुलाई के शुरुआत में प्राइवेट मोबाइल ऑपरेटर कंपनियों ने टैरिफ प्लान का ऐलान किया. उसके बाद से लगातार बड़ी संख्या में यूजर्स भारत संचार निगम लिमिटेड यानी BSNL के सिम कार्ड पोर्ट करा रहे. इसकी बड़ी वजह सस्ता टैरिफ प्लान है. अन्य प्राइवेट मोबाइल ऑपरेटर्स के मुकाबले BSNL काफी सस्ता प्लान ऑफर करता है. ऐसे में ये भी जानना जरूरी है कि कम खर्च पर सबसे बढ़िया रिचार्ज प्लान कौन सा है. साथ ही BSNL में कैसे सिम को पोर्ट करा सकते हैं...
BSNL दे रहा शानदार ऑफर
4G नेटवर्क के लिए सरकारी टेलीकॉम ऑपरेटर कंपनी BSNL ने ही धांसू रिचार्ज प्लान लॉन्च किया है. इसके तहत 395 दिन की वैलिडिटी वाला टैरिफ प्लान लॉन्च हुआ है, जिसमें रोजाना 2 GB डेटा मिलेगा. 100 SMS भी फ्री होंगे. इसके लिए 2399 रुपए का पेमेंट करना होगा. वहीं, रिलायंस जियो का 365 दिन का प्लान 3599 रुपए में मिलता है. भारती एयरटेल का 365 दिन का प्लान 3999 रुपए का है.
सस्ते में मिल रहा टैरिफ प्लान
BSNL की ओर से ऑफर किए जा रहे सबसे सस्ते प्लान में 107 रुपए का प्लान शामिल है, जिसमें 35 दिन की वैलिडिटी के साथ 3GB 4G डेटा और 200 मिनट की वॉयस कॉलिंग मिलती है. सरकारी कंपनी 108 रुपए के स्पेशल प्लान में 28 दिन की वैलिडिटी के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग ऑफर कर रही. इसमें रोजाना 1GB डेटा मिलता है.
200 रुपए से सस्ते BSNL के रिचार्ज
BSNL के 197 रुपए वाले प्लानमें लंबी वैलिडिटी मिलती है. 200 रुपए से सस्ते इस प्लान में ग्राहकों 70 दिन की वैलिडिटी के साथ 2GB 4G डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और पहले 18 दिनों के लिए रोज 100 SMS मिलते हैं. 199 रुपए वाले प्लान में BSNL ग्राहकों को 70 दिनों के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग ऑफर कर रहा है. साथ ही 2GB डेटा भी मिलता है.

BSNL में ऐसे पोर्ट कराएं सिम कार्ड
BSNL में सिम कार्ड पोर्ट कराने के लिए सबसे पहले मोबाइल से 1900 पर एक SMS भेजें, जिसमें मोबाइल नंबर पोर्ट कराने की रिक्वेस्ट डालें. इसके लिए मैसेज बॉक्स में जाकर 'PORT टाइप करें और एक स्पेस के बाद 10 डिजिट का अपना मोबाइल नंबर दर्ज करें. हां, अगर जम्मू & कश्मीर के यूजर्स हैं, तो 1900 पर कॉल करें. इसके बाद अपना मोबाइल नंबर पोर्ट कराने के लिए BSNL के सर्विस सेंटर जाना होगा.
सेंटर में कस्टमर से आधार कार्ड या अन्य आईडी की जानकारी, फोटो और बायोमेट्रिक डीटेल ली जाएगी. फिर BSNL की नई सिम जारी हो जाएगी. संभव है कि इस दौरान कुछ पैसे चार्ज किए .इसके बाद कस्टमर को एक खास नंबर भेजा जाएगा, जिसकी मदद से नंबर एक्टिवेट करना होगा.
More From GoodReturns

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!



Click it and Unblock the Notifications
