नई दिल्ली, जून 2। आज बुधवार को शेयर बाजार दिन के निचले स्तर से वापसी करने में कामयाब रहा। आज शेयर बाजार को धातु, ऑटो और पीएसयू बैंकिंग शेयरों से मदद मिली। आज निफ्टी हरे तो सेंसेक्स लाल निशान यानी गिरावट के साथ बंद हुआ। सेंसेक्स 85.40 अंक या 0.16% की गिरावट के साथ 51849.48 और निफ्टी 1.30 अंक या 0.01% ऊपर 15576.20 पर बंद हुआ। आज लगभग 2101 शेयरों में तेजी आई, 951 शेयरों में गिरावट आई है और 160 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ। निफ्टी पर यूपीएल, टाटा स्टील, एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस, इंडसइंड बैंक और अडानी पोर्ट्स में तेजी आई, जबकि गिरने वाले शेयरों में आईटीसी, टेक महिंद्रा, एक्सिस बैंक, एशियन पेंट्स और कोटक महिंद्रा बैंक शामिल रहे। पिछले एक महीने में शेयर बाजार में काफी उतार चढ़ाव देखने को मिला है। मगर इस अवधि में 5 शेयर ऐसे रहे, जिन्होंने निवेशकों को काफी तगड़ा रिटर्न दिया।
आदित्य कंज्यूमर
आदित्य कंज्यूमर एक काफी मार्केट कैपिटल वाली कंपनी है। इसकी मार्केट कैप इस समय 88.83 करोड़ रु है। पिछले एक महीने में ये शेयर 169.78 फीसदी उछला। ये शेयर इस दौरान 22.50 रु से 60.70 रु पर पहुंचा। आज बुधवार को ये करीब 5 फीसदी की तेजी के साथ 60.70 रु पर बंद हुआ। 169.78 फीसदी रिटर्न से निवेशकों के 1 लाख रु करीब 2.69 लाख रु से अधिक हो गए होंगे। यह उन शेयरों में शामिल रहा, जिन्होंने निवेशकों का पैसा ढाई गुना से अधिक कर दिया।
टाइड वॉटर ऑयल
टाइड वॉटर ऑयल ने भी पिछले एक महीने में निवेशकों को काफी मुनाफा कराया है। इस कंपनी का शेयर 4466 रु से 11,494.75 रु पर पहुंच गया। इस तरह निवेशकों को कंपनी के शेयरों से 157.38 फीसदी का रिटर्न मिला। इस कंपनी की मार्केट कैप 4,005.69 करोड़ रु है। एक महीने में 157.38 फीसदी रिटर्न आपको कहीं और नहीं मिल सकता।
श्रेयस शिपिंग
श्रेयस शिपिंग भी रिटर्न देने के लिहाज से काफी बढ़िया शेयर रहा। शेयर ने पिछले एक महीने में 156 फीसदी रिटर्न दिया। इसका शेयर इस दौरान 83.30 रु से 213.25 रु पर पहुंच गया। यानी निवेशकों को इस शेयर से सीधा-सीधा 156 फीसदी रिटर्न मिला। इस कंपनी की मार्केट कैप 468.24 करोड़ रु है। आज को ये शेयर करीब 10 फीसदी की मजबूती के साथ 213.25 रु पर बंद हुआ।
सागरसॉफ्ट
सागरसॉफ्ट ने भी पिछले सप्ताह निवेशकों को काफी तगड़ा रिटर्न दिया। इसका शेयर 82.60 रु से 209.00 रु पर पहुंच गया। निवेशकों को इस शेयर से 153.03 फीसदी का रिटर्न मिला। इस कंपनी की मार्केट कैप 116.20 करोड़ रु है। आज ये शेयर 5 फीसदी की तेजी के साथ 209 रु पर बंद हुआ।
गैमन इंफ्रा
गैमन इंफ्रा ने भी बीते एक महीने में निवेशकों की झोली भर दी। इसका शेयर 0.71 रु से 1.77 रु पर पहुंच गया। यानी निवेशकों को इस शेयर से 149.30 फीसदी का मुनाफा मिला। इस कंपनी की मार्केट कैप 166.70 करोड़ रु है। आज ये शेयर 4.5 फीसदी से ज्यादा की मजबूती के साथ 1.77 रु पर बंद हुआ। हालांकि शेयर बाजार में निवेश करते समय जोखिम का भी ध्यान रखें।
More From GoodReturns

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?



Click it and Unblock the Notifications