
Best Shares of the Week : तेल की कीमतों में तेज गिरावट के बीच 9 दिसंबर को समाप्त हुए हफ्ते में शेयर बाजार गिरा। इसने बीते हफ्ते अपने पिछले सप्ताह के सारे लाभ को गंवा दिया। इसमें 1 प्रतिशत से अधिक की गिरावट आई। भारतीय रिजर्व बैंक के थोड़े आक्रामक तेवर, वैश्विक मंदी की आशंका और अगले सप्ताह एफओएमसी की बैठक से पहले निवेशकों में सतर्कता दिखी, जिससे शेयर बाजार में बिकवाली का दबाव बना। एनर्जी, इन्फ्रा, ऑटो और टेक शेयरों ने शेयर बाजार को नीचे धकेला। हालांकि, बैंकिंग और एफएमसीजी शेयरों में खरीदारी ने गिरावट को सीमित कर दिया। बीएसई सेंसेक्स हफ्ते के दौरान लगभग 700 अंक गिरकर 62,182 पर आ गया, और निफ्टी 50 लगभग 200 अंक गिरकर 18,500 से नीचे बंद हुआ। वहीं निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स में 1 प्रतिशत की गिरावट आई। पर इसी हफ्ते में 5 शेयरों ने निवेशकों को 91 फीसदी से अधिक तक रिटर्न दिया।
आरआर फाइनेंशियल : 91.3 फीसदी
आरआर फाइनेंशियल एक स्मॉल-कैप कंपनी है। इसकी मार्केट कैप इस समय 18.77 करोड़ रु है। पिछले सप्ताह 5 कारोबारी सत्र में ये शेयर 91.3 फीसदी उछला। ये शेयर 5 दिन में 8.87 रु से 16.97 रु पर पहुंचा। बीते शुक्रवार को ये 10 फीसदी की उछाल के साथ 16.97 रु पर बंद हुआ। 91.3 फीसदी रिटर्न से निवेशकों के 1 लाख रु 1.91 लाख रु से अधिक हो गए होंगे। मगर ध्यान रहे कि छोटी कंपनी के शेयरों में निवेश करने पर जोखिम अधिक रहता है। इसलिए निवेश से पहले इस जरूर ध्यान दें। निवेश से पहले जानकारों की सलाह लेना बेहतर है।
एसबीईसी शुगर : 80.99 फीसदी
एसबीईसी शुगर ने भी पिछले सप्ताह निवेशकों को काफी मुनाफा कराया। इस कंपनी का शेयर 29.20 रु से 52.85 रु पर पहुंच गया। इस तरह निवेशकों को कंपनी के शेयरों से 80.99 फीसदी का रिटर्न मिला। इस कंपनी की मार्केट कैप 251.85 करोड़ रु है। 5 दिन में 80.99 फीसदी रिटर्न एफडी जैसे ऑप्शन के मुकाबले कई गुना अधिक और बेहतर है। बीते शुक्रवार को ये शेयर 10 फीसदी की उछाल के साथ 52.85 रु पर बंद हुआ।
तिजारिया पॉलीपाइप्स : 70.45 फीसदी
तिजारिया पॉलीपाइप्स भी रिटर्न देने के मामले में काफी आगे रहा। शेयर ने पिछले सप्ताह 70.45 फीसदी रिटर्न दिया। इसका शेयर 4.40 रु से 7.50 रु पर पहुंच गया। यानी निवेशकों को इस शेयर से 70.45 फीसदी रिटर्न मिला। इस कंपनी की मार्केट कैप 21.33 करोड़ रु है। बीते शुक्रवार को ये शेयर 3.73 फीसदी की मजबूती के साथ 7.50 रु पर बंद हुआ।
ऑप्टिमस इंफ्राकॉम : 46.81 फीसदी
ऑप्टिमस इंफ्राकॉम ने भी पिछले सप्ताह निवेशकों को काफी मुनाफा कराया। इसका शेयर 247.60 रु से 363.50 रु पर पहुंच गया। निवेशकों को इस शेयर से 46.81 फीसदी का रिटर्न मिला। इस कंपनी की मार्केट कैप 3,120.91 करोड़ रु है। बीते शुक्रवार को ये शेयर 11.71 फीसदी की तेजी के साथ 363.50 रु पर बंद हुआ।
पंजाब एंड सिंध बैंक : 45.59 फीसदी
पंजाब एंड सिंध बैंक ने भी पिछले सप्ताह निवेशकों की झोली भर दी। इसका शेयर 23.25 रु से 33.85 रु पर पहुंच गया। यानी निवेशकों को इस शेयर से 45.59 फीसदी का रिटर्न मिला। इस कंपनी की मार्केट कैप 22,942.81 करोड़ रु है। बीते शुक्रवार को ये शेयर 7.12 फीसदी की तेजी के साथ 33.85 रु पर बंद हुआ।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications